प्रियंका चोपड़ा 3 साल बाद इंडिया लौटी , मुंबई एयरपोर्ट वाला वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया

प्रियंका चोपड़ा 3 साल बाद इंडिया लौटी , मुंबई एयरपोर्ट वाला वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
 

मुंबई। बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में नाम कमाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा उन एक्ट्रेसेस में से है जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर कर बताया था की वो इंडिया आने वाली है, जानकारी के लिए आपको बता दे दी प्रियंका चोपड़ा ने अपने बोर्डिंग पास की फोटो शेयर की थी। जिसके बाद फैंस उनके इंडिया वाले इंतजार कर रहे थे। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद फैंस खुश हो जाएंगे।

3 साल बाद इंडिया आईं प्रियंका चोपड़ा
हॉलीवुड और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें की उनका ये वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है। जहां वो आज ही पहुंचीं हैं। वो तीन साल बाद भारत वापस आईं है। उनका एयरपोर्ट वाला वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस एकदम सिंपल ड्रेस पहने हुए नजर आ रही है। उनका ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस ने हाल ही में पोस्ट शेयर कर इंडिया आने की बात बोली थी।

बेटी नहीं दिखी साथ
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के इंडिया आने के से जहां कई लोग खुश है, तो कुछ फैंस उन से नाराज भी। ऐसा माना जा रहा था कि प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी बेटी मालती मैरी (Malti Marie Chopra Jonas) भी इंडिया आएंगी। लेकिन इस वायरल वीडियो में प्रियंका चोपड़ा की बेटी नजर नहीं आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा फिल्म फिल्म जी ले जरा की शूटिंग के लिए इंडिया आई है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथा आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी अहम रोल में नजर आने वाली है।

यह भी पढ़ें : व्हाइट लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं जाह्नवी कपूर, मीडिया को जमकर दिए पोज
 

Share this story