मेकर्स ने 'बिग बॉस 16' की पहली झलक शेयर की, प्रोमो रिलीज 

Makers share first glimpse of 'Bigg Boss 16', release promo

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
 
मुंबई। कलर टीवी के मशहूर और विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का दर्शकों के बीच एक अलग ही क्रेज है। 'बिग बॉस' जल्द ही अपने सोलवें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने वाला है। हर साल की तरह इस बार भी लोग इसके नए सीजन को देखने के लिए बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो से जुड़ी छोटी-छोटी खबरें भी लोगों को क्रेजी कर रही हैं। अब दर्शकों की एक्साइटमेंट लेवल को और हाई करने के लिए मेकर्स ने 'बिग बॉस 16' की पहली झलक शेयर कर दी है।

जिंदगी में आगे बढ़ने का लिया फैसला
रविवार को मेकर्स ने 'बिग बॉस 16' का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया है। शो के प्रोमो को कलर टीवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन दिया गया है, "इन 15 सालों में सबने खेला अपना-अपना गेम, लेकिन अब बारी है बिग बॉस (Bigg Boss) के खेलने की।" एक मिनट के इस प्रोमो में पिछले सीजन के कंटेस्टेंट की झलक दिखाई गई है। वहीं सलमान खान भी बड़े स्वैग अवतार में नजर आ रहे हैं।

प्रोमो के बैकग्राउंड में कोई कह रहा है, "15 साल से बिग बॉस ने सबका खेल देखा। इस बार बिग बॉस अपना खेल दिखाएंगे। सुबह होगी पर आसमान में चांद दिखेगा। ग्रेविटी उड़ेगी हवा में। घोड़ा भी अब सीधी चाल चलेगा। परछाई भी छोड़ेगी साथ, खेलेगी अपना खेल। क्योंकि इस बार बिग बॉस खुद खेलेंगे।"

'बिग बॉस 16' का पहला प्रोमो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार शो में कुछ अलग होने वाला है। खबरों के अनुसार, इस बार शो की थीम एक्वेटिक रखी गयी है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार शो अंडरवाटर हो सकता है। बता दें कि प्रोमो में शो की रिलीज नहीं बताई गयी है। लेकिन कहा जा रहा है कि शो 8 अक्टूबर को कलर टीवी पर प्रसारित होगा।

यह भी पढ़ें : Sexy फिगर दिखाने सारा अली खान ने पहनी बदन से चिपकी ड्रेस, सैफ की बेटी के हॉट लुक पर लट्टू सभी   

Share this story