श्रद्धा के कातिल की तरह, ये हैं क्रूर हत्याओं वाले 6 सबसे खतरनाक TV शोज, कत्ल के तरीके देख कांप जाएगी रूह

श्रद्धा के कातिल की तरह, ये हैं क्रूर हत्याओं वाले 6 सबसे खतरनाक TV शोज, कत्ल के तरीके देख कांप जाएगी रूह

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ 

मुंबई। दिल्ली का श्रद्धा मर्डर केस इन दिनों खूब चर्चा में है। दरअसल, 28 साल के आफताब अमीन ने अपनी 26 साल की लिव-इन पार्टनर श्रद्धा का न सिर्फ बड़ी ही बेरहमी से कत्ल किया, बल्कि हत्या के बाद उसके 35 टुकड़े कर उन्हें जंगल में फेंक दिया।

आफताब ने इस कत्ल को इतनी सफाई से अंजाम दिया, जैसे वो कोई सीरियल किलर हो। बता दें कि श्रद्धा की हत्या करने से पहले आफताब ने अमेरिकी क्राइम ड्रामा सीरिज 'डेक्स्टर' देखी थी और यहीं से उसे लाश को ठिकाने लगाने का आइडिया आया।

वैसे, अब तक ऐसी कई खतरनाक वेब सीरिज बन चुकी हैं, जिनमें असली सीरियल किलर की कहानियां दिखाई गई हैं। आइए जानते हैं क्रूर सीरियल किलर वाले कुछ ऐसे ही खतरनाक सीरिज के बारे में।  

1- डेक्स्टर (Dexter)   

डेक्स्टर (Dexter) एक मशहूर अमेरिकन क्राइम ड्रामा सीरिज है। इसमें शो का लीड किरदार डेक्सटर मॉर्गन एक काल्पनिक जांच एजेंसी, में फॉरेंसिक टेक्नीशियन है।

दिन के उजाले में वो अपने डिपार्टमेंट के लिए काम करता है, लेकिन रात के अंधेरे में वो एक खूंखार सीरियल किलर बन जाता है। रात के अंधेरे में डेक्सटर उन अपराधियों की हत्या करता है, जिन्हें कानून ठीक से सजा नहीं दे पाता है। 

2- इंडियन प्रिडेटर (Indian Predator:The Butcher of Delhi)

इंडियन प्रीडेटर: द बुचर ऑफ दिल्ली नेटफ्लिक्स की वेब सीरिज है। यह सच्ची घटना पर बेस्ड क्राइम डॉक्यूमेंट्री है, जिसका प्रीमियर 20 जुलाई, 2022 को हुआ था। दरअसल, 2000 के दशक में दिल्ली एनसीआर में सिलसिलेवार हत्याएं हुई थीं।

जब पुलिस ने इन मामलों की जांच की तो उसे कटे-फटे और विकृत शव मिले। इसके साथ ही हत्यारे ने एक ओपन लेटर लिखकर पुलिस को उसे पकड़ने की चुनौती दी थी। कुख्यात सीरियल किलर चंद्रकांत झा पर बेस्ड तीन एपिसोड की यह डॉक्यूमेंट्री आयशा सूद ने बनाई है।

इसमें सीरियल किलर चंद्रकांत झा की कहानी दिखाई गई है। चंद्रकांत ने 1998 से 2007 के बीच पश्चिमी दिल्ली में 18 लोगों की हत्या की थी।

उसके खिलाफ जब पुलिस को पर्याप्त सबूत नहीं मिले तो उसे तिहाड़ जेल से छोड़ दिया गया था। इसके बाद उसने पुलिस को चुनौती दी थी कि वो उसे अगली हत्या से पहले पकड़ सके तो पकड़ ले। 

Share this story