उर्फी जावेद के साथ काम करना चाहते हैं हनी सिंह, बोले- देश की बाकी लड़कियों को उनसे सीखना चाहिए

उर्फी जावेद के साथ काम करना चाहते हैं हनी सिंह, बोले- देश की बाकी लड़कियों को उनसे सीखना चाहिए

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ  

नई दिल्ली। बॉलीवुड के फेमस रैपर हनी सिंह (Honey Singh) की मानें तो उन्हें अपने म्यूजिक वीडियो में उर्फी जावेद (Uorfi Javed) के साथ काम करने में कोई आपत्ति नहीं हैं। इतना ही नहीं, वे तो यह तक कहते हैं कि देश की अन्य लड़कियों को उर्फी जावेद से प्रेरणा लेनी चाहिए।

दरअसल, यो यो हनी सिंह इन दिनों अपने गाने 'याई रे'(Yai Re) के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में एक इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह ने उर्फी जावेद की जमकर तारीफ़ की और उनके साथ काम करने की इच्छा भी जताई। नीचे स्लाइड्स में पढ़िए आखिर हनी सिंह ने क्या कुछ कहा उर्फी जावेद के बारे में...

वे आगे कहते हैं, "जो मन में आए वह बिना झिझक, बिना डर के करो। फिर चाहे आप कहीं से भी आए हों, किसी भी धर्म से हों, किसी भी घराने से हों या किसी भी जाति से हों। अपनी फैमिली में कुछ बुरा ना आए। वो सब ना कीजिए, लेकिन जो मन में आए, वो कीजिए। दिल ठोक के बिना डरे किसी से।"

जब हनी सिंह से पूछा गया कि क्या वे अपने म्यूजिक वीडियो में उर्फी जावेद को मौका देना पसंद करेंगे? तो उन्होंने जवाब दिया, "जी हां, जरूर। अगर कोई ऐसा गाना हुआ, जिसे देखकर मुझे लगा कि वह इसे बेहतर तरीके से कर सकती है तो क्यों नहीं करूंगा। मैं उसे शुभकामनाएं देता हूं और उसका समर्थन करता हूं।"

इस बीच उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो क्लिप साझा कर कपड़े या पूरे कपड़े ना पहनने की वजह बताई है।उनकी मानें तो उनके शरीर को कपड़ों से एलर्जी है। उन्होंने वीडियो क्लिप में अपने हाथों और पैरों पर आए दाने भी दिखाए हैं।

Share this story