GoodBye Day 1 Box Office: धीमी शुरुआत, फिर भी कई फिल्मों पर भारी, जानिए अमिताभ-रश्मिका की फिल्म की कमाई

GoodBye Day 1 Box Office: धीमी शुरुआत, फिर भी कई फिल्मों पर भारी, जानिए अमिताभ-रश्मिका की फिल्म की कमाई

Newspoint24/ newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

मुंबई। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर फिल्म 'गुडबाय' ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। रिपोर्ट्स की मानें तो पहले दिन फिल्म महज 1.30-1.50 करोड़ रुपए के नेट कलेक्शन पर सिमट गई।

हालांकि, इतनी कम कमाई के बावजूद यह फिल्म कई पॉपुलर फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन पर भारी पड़ी है। फिर चाहे आर. माधवन स्टारर 'रॉकेट्री : द नम्बी इफ़ेक्ट' हो, तापसी पन्नू अभिनीत दोबारा हो, कमल हासन स्टारर 'विक्रम' (हिंदी वर्जन) हो या फिर किच्चा सुदीप अभिनीत 'विक्रांत रोणा।

कुछ पॉपुलर फिल्में, जिनसे आगे है 'गुडबाय'

फिल्म रिलीज डेट पहले दिन का कलेक्शन
शाबाश मिथु 15 जुलाई 202 2 40 लाख रुपए
जनहित में जारी 10 जून 2022 43 लाख रुपए
वलिमै (हिंदी वर्जन) 24 फ़रवरी 2022 45 लाख रुपए
निकम्मा 17 जून 2022 45 लाख रुपए
बीस्ट (हिंदी वर्जन) 13 अप्रैल 2022 55 लाख रुपए
धाकड़ 20 मई 2022 55 लाख रुपए
विक्रम (हिंदी वर्जन) 2 जून 2022 60 लाख रुपए
दोबारा 19 अगस्त 2022 72 लाख रुपए
मिनियंस : द राइज ऑफ़ ग्रू (हिंदी वर्जन) 1 जुलाई 2022 84 लाख रुपए
मेजर 3 जून 2022 1.10 करोड़ रुपए
विक्रांत रोणा 28 जुलाई 2022 1.11 करोड़ रुपए
रॉकेट्री : द नम्बी इफ़ेक्ट 1 जुलाई 2022 1.25 करोड़ रुपए
धोखा : राउंड डी कॉर्नर 23 सितम्बर 2022 1.25 करोड़ रुपए

ये सिर्फ वो फ़िल्में हैं, जिनकी पहले दिन की कमाई 40 लाख रुपए या उससे ज्यादा रही। 40 लाख रुपए से कम ओपनिंग वाली फ़िल्में इसमें शामिल नहीं हैं।इसके अलावा 'शेरदिल : द पीलीभीत सागा', 'जोगी', 'मट्टो की साइकिल', 'सिया' और 'द किंग्स मैन' जैसी लगभग 45-47 फ़िल्में हैं, जिनकी कुल कमाई ही 1 हजार से लेकर 1.10 करोड़ रुपए के बीच सिमट गई।

माउथ पब्लिसिटी का मिलेगा फायदा

7 अक्टूबर को रिलीज हुई 'गुडबाय' की माउथ पब्लिसिटी बेहद पॉजिटिव है और अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म के शनिवार और रविवार के कलेक्शन में इसका फायदा दिखाई देगा। यानी वीकेंड के इन दो दिनों में फिल्म के कलेक्शन में अच्छी खासी ग्रोथ देखी जा सकती है।

रश्मिका मंदाना की पहली फिल्म

'गुडबाय' साउथ सेंसेशन रश्मिका मंदाना की महानायक अमिताभ बच्चन के साथ पहली फिल्म है और उन्होंने इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा है। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नीना गुप्ता, सुनील ग्रोवर, पावेल गुलाटी, साहिल मेहता, आशीष विद्यार्थी और शिविन नारंग की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। 7 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कह गए अरुण बाली की यह आखिरी फिल्म है।

Share this story