गणेश चतुर्थी 2022: कपिल शर्मा से रुबीना दिलाइक तक, इन स्टार्स ने घर पर  किया गणपति बप्पा का स्वागत
 

गणेश चतुर्थी 2022: कपिल शर्मा से रुबीना दिलाइक तक, इन स्टार्स ने घर पर  किया गणपति बप्पा का स्वागत

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ 

मुंबई  ।  बुधवार को पूरी दुनिया में गणेश चतुर्थी की धूम रही। आम लोगों की तरह सेलेब्स ने भी अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया। बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी जगत के सितारों के बीच भी बप्पा की आराधना का उत्साह देखा गया। उन्होंने भी अपने घर में बप्पा के लिए मंडप सजाया और उनकी प्रतिमा लाकर स्थापित कर पूरे परिवार के साथ पूजन-अर्चन किया। आइए आपको दिखाते हैं टीवी सेलेब्स के घर पधारे गणपति बप्पा की तस्वीरें...

'द कपिल शर्मा शो'  फेम कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने घर के गणपति जी की फोटो शेयर कर फैन्स को शुभकामनाएं दी हैं।

रुबीना दिलाइक और उनके पति अभिनव शुक्ला ने घर में बप्पा का वेलकम किया। कपल ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं।

अभिनेता गुरमीत चौधरी ने पति देबिना बनर्जी और बेटी लियाना के साथ घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया। उन्होंने पारंपरिक रिवाज से बप्पा की पूजा-अर्चना की।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम मंदार चंदवाडकर ने घर में खूबसूरत मंडप सजाकर बप्पा को विराजमान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, "गणपति बप्पा मोरया मंगलमूर्ति मोरया।"

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने पति वरुण बंगेरा के साथ घर में गणपति बप्पा की स्थापना की। यह शादी के बाद करिश्मा और वरुण का पहला गणपति सेलिब्रेशन है।

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया। उन्होंने खूबसूरत मंडप सजाया, जिसकी झलक उनकी बेटी पलक तिवारी ने सोशल मीडिया पर दिखाई है।

अभिनेता राकेश बापट ने घर में इको फ्रेंडली गणपति की स्थापना की। बापट ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है, "हैप्पी गणेश चतुर्थी। भगवान गणेश हम सब के बीच प्यार, ज्ञान, शांति और रोशनी प्रदान करे।"

यह भी पढ़ें :  फिल्मफेयर अवॉर्ड 2022 : रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर और कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब, शेरशाह बेस्ट फिल्म , देखे पूरी लिस्ट

Share this story