कार के छोटे से एक्सीडेंट ने दिया सबसे बड़ा ब्रेक

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
मुंबई। बॉलीवुड के मोस्ट टेलेंटिड विलेन शक्ति कपूर का 3 सितंबर को अपना जन्मदिन मानते है। भले ही दौर उनकी बेटी श्रद्धा कपूर का आ गया हो,लेकिन ये सीनियर एक्टर आज भी अपनी अदाकारी से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शक्ति कपूर अब विलेन के रोल की वजाए कॉमिक रोल करने के लिए पहचाने जाते हैं। हालांकि अपनी बेटी श्रद्धा कपूर के साथ उन्होंने एक बार अंदाज़ अपना अपना वाले गोगो खलनायक का रोल दोहराया था। देखें छोटे और बेहद आम चरित्र निभाने वाला एक्टर कैसे बना खूंखार विलेन...
शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर बेहतरीन सिंगर भी हैं, वे अपनी सफलता का क्रेडिट अपने पिता को भी देती हैं। वही शक्ति कपूर अपनी बेटी की सफलता पर बहुत गर्व करते हैं।
शक्ति कपूर एक लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में हैं, अब से तकरीबन 42 साल पहले रिलीज़ हुई फिरोज खान, जीनत अमान और विनोद खन्ना स्टारर कुर्बानी फिल्म से उन्हें विलेन के तौर पर पहचान मिली थी।
कुर्बानी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 1.55 करोड़ में बनी इस मूवी ने उस दौर में 12 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसमें शक्ति कपूर के साथ अमजद खान , अरुणा ईरानी , अमरीश पुरी और कादर खान ने भी अहम रोल अदा किया था।
इसी मूवी से शक्ति कपूर को पहचान मिली थी। फिल्मों में विलेन के साथ छोटे-छोटे रोल निभाने वाले शक्ति कपूर को इस मूवी के बाद लीड विलेन की भूमिका ऑफर की जाने लगी थी।
1980 में रिलीज़ हुई इस मूवी कुर्बानी के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर, लीड एक्टर फिरोज खान थे। इसमें शक्ति कपूर ने विक्रम सिंह शख्स का किरदार निभाया था, जो बहुत हिट हुआ था।
इस फिल्म में रोल मिलने की कहानी भी पूरी फिल्मी थी, शक्ति कपूर ने एक इंटरव्यु में बताया था कि वे फिल्मों में अच्छे रोल के लिए कोशिश कर रहे थे, इस दौरान एक दिन वे अपनी पुरानी फिएट कार से खुद ड्राइव करते हुए लिकिंग रोड, बांद्रा से किसी जगह जा रहे थे, इस दौरान फिरोज़ खान की मर्सीडीज गाड़ी ने उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट कर दिया था।
शक्ति कपूर पूरे जोश में गाड़ी से उतरे और अपना गुस्सा ड्राइवर पर उतारने वाले ही थे कि उन्होंने कार में सुपरस्टार फिरोज खान सवार थे, इसके बाद तो उन्होंने मौके पर ही फिरोज़ खान से काम मांग लिया था।
इसके बाद जब फिरोज़ खान ने कुर्बानी के लिए कलाकारों का चयन किया तो शक्ति कपूर को भी अहम रोल दिया था। शक्ति कपूर के मुताबिक 'कुर्बानी' में उनके काम को बहुत पसंद किया गया था।
शक्ति कपूर घर पर अपनी बेटी श्रद्धा कपूर को भी अपने विलेन टाइप किरदार से डराते रहते हैं, शक्ति कपूर ने सलमान खान और आमिर खान की मूवी 'अंदाज अपना अपना' में क्राइम मास्टर गोगो का रोल प्ले किया था।
वहीं शक्ति कपूर एक दिन अपनी बेटी के सामने गोगो बनकर आ गए थे, वे अपनी बेटी की नेल पॉलिश चुराकर भाग जाते हैं।
यह भी पढ़ें : कपिल शर्मा के शो पर देखने मिलेगा बॉलीवुड, साउथ और क्रिकेट का कॉम्बिनेशन