69वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स:12th फेल को बेस्ट स्क्रीनप्ले, OMG-2 को बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड

69वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स:12th फेल को बेस्ट स्क्रीनप्ले, OMG-2 को बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

गांधीनगर । 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट शुरू हो चुकी है। 12th फेल को बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला है। वहीं OMG-2 को बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड दिया गया है। यह अवॉर्ड सेरेमनी गांधीनगर (गुजरात) के गिफ्ट सिटी में हो रही है। टेक्निकल अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट पहले ही हो गई थी। शाहरुख खान की फिल्म जवान को बेस्ट एक्शन की कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है।

  • बेस्ट स्टोरी- अमित राय, OMG-2
  • बेस्ट स्क्रीनप्ले- विधु विनोद चोपड़ा, 12th फेल,
  • बेस्ट डायलॉग- इशिता मोइत्रा, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गाने व्हॉट झुमका के लिए गणेश आचार्य को बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड दिया गया। टेक्निकल अवॉर्ड्स की कैटेगरी में सैम बहादुर को सबसे ज्यादा तीन, जबकि एनिमल को दो अवॉर्ड्स मिले हैं।

इशिता मोइत्रा (बाएं) को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट डायलॉग का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

इशिता मोइत्रा (बाएं) को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट डायलॉग का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

जान्हवी कपूर भी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में शिरकत कर रही हैं।

जान्हवी कपूर भी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में शिरकत कर रही हैं।

12th फेल की स्टारकास्ट भी इवेंट में शामिल हुई। 12th फेल को बेस्ट स्क्रीनप्ले का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है।

12th फेल की स्टारकास्ट भी इवेंट में शामिल हुई। 12th फेल को बेस्ट स्क्रीनप्ले का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है।

बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में इस बार रणबीर कपूर, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, सनी देओल और विक्की कौशल नॉमिनेट हैं। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस में दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, कियारा आडवाणी, रानी मुखर्जी और तापसी पन्नू को नॉमिनेशन मिला है।

करीना कपूर, सारा अली खान, वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर और जान्हवी कपूर इस सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले हैं। करण जौहर, आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल शो की होस्टिंग संभाल रहे हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी इस समारोह में शिरकत कर रहे हैं।

सेरेमनी में कार्तिक आर्यन ने परफॉर्म किया।

सेरेमनी में कार्तिक आर्यन ने परफॉर्म किया।

सारा अली खान ने खास अंदाज में मीडिया वालों का अभिवादन किया।

सारा अली खान ने खास अंदाज में मीडिया वालों का अभिवादन किया।

शो के होस्ट करण जौहर इवेंट में शामिल होने पहुंचे।

शो के होस्ट करण जौहर इवेंट में शामिल होने पहुंचे।

करण जौहर के साथ को-होस्ट मनीष पॉल भी सेरेमनी में पहुंचे।

करण जौहर के साथ को-होस्ट मनीष पॉल भी सेरेमनी में पहुंचे।

बेस्ट फिल्म के लिए नॉमिनेशन की लिस्ट

12Tth फेल

विक्रांत मैसी ने फिल्म में IPS मनोज शर्मा का किरदार निभाया है।

विक्रांत मैसी ने फिल्म में IPS मनोज शर्मा का किरदार निभाया है।

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12th फेल 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज हुई थी। विक्रांत मैसी ने फिल्म में लीड रोल निभाया है। यह फिल्म राइटर अनुराग पाठक की बुक '12th फेल' पर बेस्ड है। विधु विनोद चोपड़ा की ये फिल्म वैसे तो आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की असल जिंदगी से इंस्पायर्ड है, लेकिन इसमें देश के हर गांव और छोटे शहरों के युवाओं की कहानी है।

एनिमल

फिल्म में काफी ज्यादा वॉयलेंस दिखाया गया है। एक चॉकलेटी बॉय की इमेज वाले रणबीर ने फिल्म में इंटेंस एक्शन किया है। साउथ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म का डायरेक्शन किया है। इससे पहले उन्होंने शाहिद कपूर स्टारर फिल्म कबीर सिंह का निर्देशन किया था।

संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 850 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। फिल्म में रणबीर कपूर का नेवरसीन एक्शन अवतार देखने को मिला था।

जवान

2023 का साल शाहरुख के लिए ऐतिहासिक रहा। पठान के बाद जवान ने भी कमाई के कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए थे। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

2023 का साल शाहरुख के लिए ऐतिहासिक रहा। पठान के बाद जवान ने भी कमाई के कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए थे। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

साउथ के डायरेक्टर एटली निर्देशित यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज हुई है। इस फिल्म में शाहरुख, विजय सेतुपति और नयनतारा लीड रोल में थे। वहीं, दीपिका का फिल्म में कैमियो था। इनके अलावा सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, प्रियामणी, रिद्धी डोगरा, संजीता भट्‌टाचार्य ने भी अहम भूमिका निभाई है।

फिल्म में किसान, स्वास्थ्य व्यवस्था, पर्यावरण को नुकसान व बढ़ते पूंजीवाद को निशाना बनाया गया है। कोरोनाकाल में ऑक्सीजन की कमी, बड़े कारोबारियों को आसान कर्ज जैसे मुद्दे देश में सभी को जोड़ते दिखे। फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आए।

पठान

पठान के गाने बेशरम रंग पर बवाल जरूर हुआ, लेकिन इससे इसकी परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं पड़ा था। फिल्म ने कमाई के मामले में बाहुबली-2 का (500 करोड़) रिकॉर्ड तोड़ा था।

पठान के गाने बेशरम रंग पर बवाल जरूर हुआ, लेकिन इससे इसकी परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं पड़ा था। फिल्म ने कमाई के मामले में बाहुबली-2 का (500 करोड़) रिकॉर्ड तोड़ा था।

25 जनवरी 2023 को रिलीज पठान ने शाहरुख खान का शानदार कमबैक कराया। फिल्म ने सिर्फ हिंदी में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया। हालांकि फिल्म को लेकर कुछ विवाद भी हुए। फिल्म के गाने बेशरम रंग को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी।

OMG-2

OMG-2 को लेकर भी विवाद देखने को मिला था। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को A सर्टिफिकेट दे दिया था। हालांकि फिल्म के मेकर्स चाहते थे कि फिल्म को UA सर्टिफिकेट मिले।

OMG-2 को लेकर भी विवाद देखने को मिला था। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को A सर्टिफिकेट दे दिया था। हालांकि फिल्म के मेकर्स चाहते थे कि फिल्म को UA सर्टिफिकेट मिले।

11 अगस्त 2023 को रिलीज यह फिल्म सेक्स एजुकेशन जैसे गंभीर विषय पर बनी है। फिल्म को देखने के बाद आप बहुत कुछ सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। कुछ बातें हमारे दिल और दिमाग में चलती तो हैं, लेकिन वो सारी चीजें हम दुनिया के सामने कह नहीं पाते। अक्षय कुमार शिव के दूत बने हैं। जबकि पंकज त्रिपाठी भक्त की भूमिका में हैं।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

गली बॉय के बाद रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी ने दर्शकों को फिर से प्रभावित किया था।

गली बॉय के बाद रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी ने दर्शकों को फिर से प्रभावित किया था।

फिल्म में रणवीर सिंह का कैरेक्टर है रॉकी रंधावा और आलिया ने रानी का कैरेक्टर निभाया है। फिल्म ने 150 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म के गाने काफी हिट हुए थे। करण जौहर ने इस फिल्म के जरिए काफी वक्त बाद डायरेक्शन में वापसी की थी।

Share this story