गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर केक काटने के बाद उसकी हत्या कर दी

पहले काटा केट फिर गला; दूसरे से अफेयर के शक में गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट
प्रशांत हत्या कर चार घंटे तक उसके शव के पास बैठा रहा, उसे नहीं पता था कि नव्या को मारने के बाद आगे क्या करना है। बाद में उसने मामले की सूचना नजदीकी थाने में दी और आत्मसमर्पण कर दिया। उसके बयान पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ 

 

बेंगलुरु । एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर केक काटने के बाद उसकी हत्या कर दी। गर्लफ्रेंड के किसी अन्य से अफेयर के शक में शख्स ने उसका गला काट दिया। घटना बेंगलुरु के लग्गेरे की है, जहां नव्या नाम की युवती की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। बताया जाता है कि उसके प्रेमी प्रशांत ने उसकी हत्या किसे दूसरे के साथ अफेयर के शक में की।

छह साल से थे रिलेशनशिप में
सूत्रों के मुताबिक पुलिस विभाग के आंतरिक सुरक्षा विभाग में क्लर्क के पद पर काम कर रही नव्या पिछले छह साल से प्रशांत नाम के व्यक्ति से प्रेम करती थी। नव्या और प्रशांत दूर के रिश्तेदार थे। बीते मंगलवार को नव्या का बर्थडे था। प्रशांत ने नव्या का जन्मदिन मनाने की योजना बनाई। आरोपी के मुताबिक उसने रात में केक बनाया और केक खिलाया। बाद में उसने धारदार चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। मृत युवती के शव को बेंगलुरू के विक्टोरिया अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है। घटना बेंगलुरू के राजगोपाल नगर थाना क्षेत्र की है।

दोनों में होती थी लड़ाई
प्रशांत को शक था कि युवती किसी और से चैट कर रही है। इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़े भी होते रहते हैं। अब शक के आधार पर उसने अपना जन्मदिन मनाने के बाद चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी।

शव के पास बैठा रहा हत्यारा
प्रशांत हत्या कर चार घंटे तक उसके शव के पास बैठा रहा, उसे नहीं पता था कि नव्या को मारने के बाद आगे क्या करना है। बाद में उसने मामले की सूचना नजदीकी थाने में दी और आत्मसमर्पण कर दिया। उसके बयान पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

Share this story