कानपुर के कुख्यात विकास दुबे के सीज मकान में चोरी
![कानपुर के कुख्यात विकास दुबे के सीज मकान में चोरी](https://newspoint24.com/static/c1e/client/84309/uploaded/2f2c6370cff71dcea2d8a25f3ae21485.jpg)
Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
लखनऊ। बिकरु कांड का मुख्य आरोपी रहे विकास दुबे के राजधानी में स्थित सीज मकान में चोर चोरी करने पहुंचे। आवाज सुनकर जब पड़ोसी पहुंचे तो चोर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कानपुर वाले विकास दुबे का एक मकान कृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित इन्द्रलोक कॉलोनी में है। प्रांरभिक जानकारी के अनुसार, यहां पर उसके भैया और भाभी रहते थे। बिकरु कांड के बाद जहां विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया तो उसके कानपुर और लखनऊ के मकान को भी पुलिस कार्रवाई के बाद सीज कर दिया था। सोमवार को उनके सीज मकान में चोर चोरी करने पहुंचे। पड़ोसियों ने आवाज सुनकर चोरों को भगाया और पुलिस को सूचित किया।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पड़ोसियों ने बताया कि 15 जनवरी को भी विकास दुबे के घर में चोरी हुई थी। एक सप्ताह में दूसरी बार चोर घर में घुसे हैं।
थानाप्रभारी विक्रम सिंह ने बताया चोरी की सूचना मिली थी, जांच के लिए पुलिस टीम को भेजा गया। विकास के घर में चोरी हुई है या नहीं इसकी जानकारी जांच टीम के आने के बाद पता चलेगा।