प्रेमिका की जिंदगी में आ गया था दूसरा लड़का, वेब सीरीज देख पहले प्रेमी ने दे दी खौफनाक सजा

प्रेमिका की जिंदगी में आ गया था दूसरा लड़का, वेब सीरीज देख पहले प्रेमी ने दे दी खौफनाक सजा

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

जयपुर। चूरू राजस्थान से हैरान करने वाली खबर है। दिल्ली की करोल बाग पुलिस ने चूरु जिले से दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। दोनों के ऊपर दिल्ली के एक लड़के की हत्या का आरोप है। दोनों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। पूरा मामला दिल्ली के करोल बाग थाना क्षेत्र का है। 

दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिवाली की रात दिल्ली निवासी विष्णु की लाश धौला कुआं क्षेत्र में एक कीचड़ से भरे हुए नाले में मिली थी।  उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।

दिल्ली पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला विष्णु कुछ दिन से राजस्थान के चुरू जिले में रहने वाली एक लड़की और एक लड़के के संपर्क में था। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि नंबर संजय नाम के एक लड़के का था । दिल्ली पुलिस ने चुरू से संजय को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। 

एक ही लड़की से डेट कर रहे थे दोनों 
पुलिस की पूछताछ में संजय ने बताया कि विष्णु और संजय दोनों चूरू की एक ही लड़की को डेट कर रहे थे । संजय चाहता था कि विष्णु उसके बीच में से हट जाए,  लेकिन विष्णु ने उसकी बात नहीं मानी। कुछ दिन पहले विष्णु को संजय ने मिलने के लिए चूरू बुलाया लेकिन संजय से मिलने के लिए विष्णु नहीं आया।  उसके बाद दिवाली पर संजय खुद दिल्ली चला गया और विष्णु को मिलने के लिए धौलाकुआं इलाके में बुलाया।  वहां पर संजय उसका एक साथी और विष्णु तीनों ने मिलकर शराब पी।  संजय ने कहा कि वह उसकी प्रेमिका के रास्ते से हट जाए और उसके मोबाइल में जो उसकी पिक्चर है वह डिलीट कर दे। 

बात न मानने पर गला दबाकर मार डाला 
संजय ने विष्णु से उसकी प्रेमिका के रास्ते से हटने के लिए कहा लेकिन विष्णु नहीं माना।  इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया पहले तो संजय और उसके साथी ने विष्णु को बुरी तरह पीटा और उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए दिल्ली की सड़कों पर कई घंटे घूमते रहे। बाद में धौला कुआं क्षेत्र में उसकी लाश को कीचड़ से भरे नाले में दबा दिया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि हत्यारों ने वेब सीरीज देख कर हत्या का यह आईडिया निकाला। उसके बाद विष्णु की हत्या कर दी।

Share this story