गाजियाबाद : स्वास्थ्यकर्मी के पति की हत्या, रस्सी से गला घोंटा और हाथ-पैर बांधे

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
गाजियाबाद। पॉश एरिया वैशाली में स्वास्थ्यकर्मी के पति की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गई। रस्सी से उसका गला घोंटा गया है। हाथ-पैर भी रस्सी से बंधे मिले हैं। पुलिस को गोद ली हुई नाबालिग बेटी और उसके संदिग्ध दोस्त पर हत्या करने का शक है, जो फ्लैट से फरार हैं।
कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-4 के एक फ्लैट में अनिल सक्सेना (58) साल, पत्नी पिंकी और गोद ली हुई 14 वर्षीय बेटी के साथ रहते थे। पिंकी दिल्ली के मलेरिया विभाग में कार्यरत हैं। वह गुरुवार सुबह ही ड्यूटी पर चली गई थीं। शाम को ड्यूटी करके लौटीं तो फ्लैट बाहर से बंद था। पिंकी ने अनिल को फोन लगाया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद पिंकी ने डुप्लीकेट चाभी से फ्लैट का दरवाजा खोला। अंदर का नजारा देखकर होश उड़ गए। बेडरूम में अनिल सक्सेना की लाश पड़ी हुई थी। हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। गला भी रस्सी से बंधा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई हो। SSP मुनीराज जी. ने बताया, हत्या के बाद सोसाइटी का CCTV फुटेज देखा गया है। 14 वर्षीय लड़की और उसका कथित दोस्त आगे-पीछे पैदल-पैदल निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें : चौबीस घंटे के भीतर लूटकांड को अंजाम देने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई राशि एवं अन्य सामान भी बरामद