महिला से छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार

महिला से छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

गुवाहाटी। गुवाहाटी के बस स्टैंड क्षेत्र से जोराबाट पुलिस की टीम ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ किए जाने के मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि एक महिला के साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर आरोपित गुवाहाटी के सात माइल निवासी शरीफुल रहमान को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपित को महिला से छेड़छाड़ करने और उसका बैग छीनने के आरोप में 5 हजार नकद के साथ गिरफ्तार किया गया है।

इस घटना को अंजाम देने के लिए व्यवहार की गई बाइक (एएस-01डीके-6549) को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार आरोपित से सघन पूछताछ कर रही है।
 

Share this story