Gold Price Today: विदेशी बाजारों में तेजी के बीच 323 रुपए बढ़े सोने के दाम, जानें चांदी में रही कितनी तेजी

Gold Price Today: विदेशी बाजारों में तेजी के बीच 323 रुपए बढ़े सोने के दाम, जानें चांदी में रही कितनी तेजी

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में सोने की तेजी के बीच गुरुवार को दिल्ली में भी सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। सोने के दाम 323 रुपए बढ़कर 53,039 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए।

पिछले कारोबार में सोना 52,716 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, चांदी भी 639 रुपए बढ़कर 62,590 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कमोडिटी रिसर्च, नवनीत दमानी के मुताबिक, फेडरल रिजर्व की बैठक से पता चलता है कि केंद्रीय बैंक का रुख उम्मीद से कहीं कम आक्रामक है।

इस संकेत के बाद दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में गिरावट आने के बाद सोने और चांदी की कीमतें दिन के निचले स्तर से उपर फायदे के साथ बंद हुईं। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अभी और बढ़ेंगे सोने के दाम : 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,755.75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 21.55 डॉलर प्रति औंस पर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की हाल ही में हुई बैठक में ब्याज दर में बढोतरी की स्पीड को कम करने का समर्थन किया गया है।

इसके बाद कॉमेक्स में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी देखी गई। फेडरल रिजर्व की बैठक के बाद सोने की कीमतों में तेजी लौटी है और अब यह 1,800 डॉलर प्रति औंस की तरफ बढ़ रहा है।

किस शहर में क्या रहे सोने के भाव : 

Bankbazaar.com के मुताबिक, 24 नवंबर को देश के अलग-अलग शहरों में सोने के भाव कुछ इस तरह हैं। 

शहर 22 कैरेट (प्रति 1 ग्राम) 24 कैरेट (प्रति 1 ग्राम)
अहमदाबाद 4971 रुपए 5220 रुपए
प्रयागराज  4965  5213
बेंगलुरू 4970 5219
भोपाल 4938 5185
गुवाहाटी 4990 5240
कोलकाता 4990 5240
हैदराबाद 4931 5178
इंदौर 4938 5185
जयपुर 4971 5220
लखनऊ 4965 5213

क्या है अलग-अलग कैरेट में फर्क?

24 कैरट वाले सोने को प्योरेस्ट गोल्ड कहते हैं। इसमें 99.9 प्रतिशत प्योरिटी होती है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड में 91.67 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है।

21 कैरेट गोल्ड में 87.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है। इसी तरह, 18 कैरेट में 75 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है, जबकि 14 कैरेट गोल्ड में 58.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है। 

Share this story