हिंसा:हावड़ा और संभाजीनगर में मंदिरों पर पत्थरबाजी; बिहार के सासाराम और नालंदा में बम-गोलियां चलीं, तीन राज्यों में अब तक 80 लोगों को हिरासत लिया गया 

हिंसा:हावड़ा और संभाजीनगर में मंदिरों पर पत्थरबाजी; बिहार के सासाराम और नालंदा में बम-गोलियां चलीं, तीन राज्यों में अब तक 80 लोगों को हिरासत लिया गया

बंगाल और महाराष्ट्र में रामनवमी के एक दिन बाद शुक्रवार को फिर हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने हावड़ा और संभाजीनगर में मंदिरों पर पत्थरबाजी की। इससे पहले गुरुवार को देशभर में रामनवमी के मौके पर राज्यों में हिंसा और आगजनी की खबरें भी सामने आई थीं।

गुजरात के वडोदरा, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर-जलगांव, पश्चिम बंगाल के हावड़ा-इस्लामपुर और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दो समुदायों के बीच झड़प के बाद पथराव और आगजनी की घटनाएं हुईं। बिहार के सासाराम और नालंदा में भी हिंसा हुई है। यहां शोभयात्रा को लेकर दो गुटों में पत्थरबाजी हुई। घरों पर बम चलाए गए। दोनों जगह पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इसमें दो लोग घायल हुए हैं।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

कोलकाता/ संभाजीनगर/ वडोदरा । बंगाल और महाराष्ट्र में रामनवमी के एक दिन बाद शुक्रवार को फिर हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने हावड़ा और संभाजीनगर में मंदिरों पर पत्थरबाजी की। इससे पहले गुरुवार को देशभर में रामनवमी के मौके पर राज्यों में हिंसा और आगजनी की खबरें भी सामने आई थीं।

गुजरात के वडोदरा, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर-जलगांव, पश्चिम बंगाल के हावड़ा-इस्लामपुर और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दो समुदायों के बीच झड़प के बाद पथराव और आगजनी की घटनाएं हुईं। बिहार के सासाराम और नालंदा में भी हिंसा हुई है। यहां शोभयात्रा को लेकर दो गुटों में पत्थरबाजी हुई। घरों पर बम चलाए गए। दोनों जगह पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इसमें दो लोग घायल हुए हैं।

तीन राज्यों में अब तक 80 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें गुजरात में 24, महाराष्ट्र में 20 और बंगाल में 36 लोग शामिल हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल के राज्यपाल से घटना की जानकारी ली है। आज और कल की घटना सिलसिलेवार पढ़ें...

1. पश्चिम बंगाल: हावड़ा में 24 घंटे के भीतर दूसरी बार हिंसा
पश्चिम बंगाल के हावड़ा और उत्तरी दिनाजपुर जिले में गुरुवार को शोभायात्रा के दौरान हिंसक झड़प हुई थी। 24 घंटे के भीतर शुक्रवार को एक बार फिर शिबपुर में पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। यहां एक वर्ग ने मंदिरों में तोड़फोड़ की है। इसके बाद पूरे इलाके में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया है।

वहीं, पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कलकत्ता हाईकोर्ट में हावड़ा और डालखोला में हिंसा की घटनाओं के संबंध में एक जनहित याचिका दायर की है। अधिकारी ने कोर्ट से मामले की NIA से जांच और हिंसा प्रभावित क्षेत्र में CRPF की तैनाती की मांग की है। मामले पर 3 अप्रैल को सुनवाई होगी। इधर, ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हिंसा की जांच NIA से करने की मांग की है।

शिबपुर में घर की छतों से पत्थरबाजी की गई। भीड़ सड़क से भी पत्थर फेंक रही थी।

शिबपुर में घर की छतों से पत्थरबाजी की गई। भीड़ सड़क से भी पत्थर फेंक रही थी।

गुरुवार को भी शिबपुर और इस्लामपुर में हिंसा हुई थी
एक दिन पहले भी हावड़ा के शिबपुर और उत्तरी दिनाजपुर जिले में इस्लामपुर शहर के डालखोला में भी हिंसा हुई थी। शिबपुर में दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी हुई। वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें घर की छतों से कुछ लोग शोभायात्रा पर पत्थर फेंकते दिख रहे हैं। इसके बाद शोभायात्रा में शामिल भीड़ ने भी पत्थर फेंके। भीड़ ने आसपास के वाहनों और दुकानों में आगजनी की। शिबपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शोभायात्रा निकाली थी।

शिबपुर में पत्थरबाजी के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। अफसर खुद मार्च कर रहे हैं।

शिबपुर में पत्थरबाजी के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। अफसर खुद मार्च कर रहे हैं।

हिंसा का दूसरा मामला इस्लामपुर शहर के डालखोला का है। यहां भी शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच-छह पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि युवक की मौत हिंसा के दौरान हार्ट अटैक से हुई। पुलिस ने आंसू गैस की मदद से लोगों को वहां से हटाया। कुछ लोगों को वहां गिरफ्तार भी किया गया है। अब तक दोनों घटनाओं में 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गुरुवार रात हावड़ा में पुलिस ने हालात पर काबू कर लिया था।

गुरुवार रात हावड़ा में पुलिस ने हालात पर काबू कर लिया था।

ममता बनर्जी ने कहा- जुलूस का मार्ग कैसे बदला गया?
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन घटनाओं के लिए सीधे भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। ममता ने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा, 'वे सांप्रदायिक दंगों के लिए राज्य के बाहर से गुंडे बुलाते रहे हैं। उनके जुलूसों को किसी ने नहीं रोका, लेकिन उन्हें तलवारें और बुलडोजर लेकर मार्च करने का अधिकार नहीं है। हावड़ा में ऐसा करने की उनकी हिम्मत कैसे हुई?' ममता ने कहा- ‘उन्होंने मार्ग क्यों बदल दिया? विशेष रूप से एक समुदाय को टारगेट करने और हमला करने के लिए अनधिकृत मार्ग क्यों चुना? भाजपा ने हमेशा हावड़ा, पार्क सर्कस और इस्लामपुर को निशाने पर रखा है।'

ममता बनर्जी पिछले दो दिनों से केंद्र सरकार के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन कर रही थीं। कल हावड़ा में हिंसा के बीच उनका धरना खत्म हो गया।

ममता बनर्जी पिछले दो दिनों से केंद्र सरकार के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन कर रही थीं। कल हावड़ा में हिंसा के बीच उनका धरना खत्म हो गया।

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, ‘TMC झूठ बोल रही है, क्योंकि वह गलत रास्ता नहीं था। हावड़ा मैदान तक अनुमति थी और वहां जाने के लिए यही एकमात्र रास्ता था। अब भारत में ऐसे दिन आ गए हैं कि आप कुछ क्षेत्रों में रामनवमी का जुलूस निकाल सकते हैं और अन्य क्षेत्रों में नहीं जा सकते।’

भाजपा नेता और बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पिछले साल हावड़ा में इसी जगह पर हिंसा हुई थी। मैं किसी एक समुदाय को इसका जिम्मेदार नहीं ठहरा रहा हूं। यह प्रशासन की विफलता है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी ने रोहिंग्याओं के लिए रेड कार्पेट बिछाया, उनको देश कभी माफ नहीं करेगा।

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में कल और आज हुई हिंसा पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "ममता बनर्जी के शासन के दौरान पत्रकारों पर हमले हुए, रामनवमी के जुलूसों के दौरान पथराव किया गया। अगर पत्रकार हिंसा का शिकार हो रहे हैं और राज्य सरकार मूक दर्शक बनी हुई है तो इससे बड़ी शर्मनाक बात और क्या हो सकती है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।"

2. बिहार: सासाराम में घरों में आगजनी, पुलिस को करनी पड़ी फायरिंग, नालंदा के बिहारशरीफ में भी हिंसा

बिहार के सासाराम में रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर शुरू हुआ विवाद शुक्रवार को हिंसक हो गया। दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई। घरों पर बम चलाए गए। कुछ घरों को आग के हवाले कर दिया गया है। पुलिस से हालात काबू करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पत्थरबाजी में दो पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पूरे सासाराम में धारा-144 लगा दी गई है। मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

इधर, नालंदा जिले के बिहारशरीफ में भी शोभायात्रा को लेकर हिंसा हुई है। शोभायात्रा बिहारशरीफ के हाॅस्पिटल मोड़ से बाबी मणीराम के अखाड़ा तक जा रही थी। इसी दौरान गगन दीवान के पास दो पक्ष आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी होने लगी। फिर आक्रोशित लोगों ने वाहनों में आग लगानी शुरू कर दी। करीब 1 दर्जन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची है ,लेकिन उपद्रवी बड़ी संख्या में हैं।

3. महाराष्ट्र: छत्रपति संभाजीनगर में 10 पुलिसकर्मी समेत 12 लोग घायल; 20 गिरफ्तार
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (पुराना नाम औरंगाबाद) के किराडपुरा इलाके में बुधवार-गुरुवार रात दो गुटों के बीच झड़प हुई थी। लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया और कई वाहनों में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पथराव किया।

हमले में 10 पुलिसकर्मी समेत 12 लोग घायल हो गए। अब तक 20 लोगों की गिरफ्तार किया गया है। हिंसा रात 11.30 बजे शुरू हुई और तड़के 3.30 बजे तक जारी रही। शुक्रवार को एक बार फिर किराडपुर से लगे इलाके में पत्थरबाजी हुई है।

पुलिस जब हालात पर काबू पाने के लिए पहुंची तो भीड़ ने पथराव किया। पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी।

पुलिस जब हालात पर काबू पाने के लिए पहुंची तो भीड़ ने पथराव किया। पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी।

संभाजीनगर के सांसद इम्तियाज जलील ने में कहा कि यहां झड़प शराबियों के दो गुटों में हुई। इन्होंने ही पत्थरबाजी की। राम मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ। मंदिर में कोई नहीं गया। इसलिए नागरिकों को अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। संभाजीनगर में भीड़ को काबू करने के लिए कुछ धर्मगुरुओं को बुलाया गया, लेकिन भीड़ उनकी बात मानने को तैयार नहीं थी।

यह तस्वीर गुरुवार सुबह की है। क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया।

यह तस्वीर गुरुवार सुबह की है। क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया।

कुछ ही देर में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई। दंगाइयों ने उन पर भी पथराव किया और कार के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। आंसू गैस के गोले भी छोड़े। दंगाइयों ने दमकल विभाग के वाहनों पर पानी भी फेंका। स्थानीय लोगों के मुताबिक, भीड़ काबू से बाहर होते देख पुलिस ने दो-तीन बार हवा में फायरिंग की।

4. गुजरात: शोभायात्रा में पथराव, अब तक 24 गिरफ्तार
गुजरात के वडोदरा शहर में गुरुवार को दो जगहों पर रामनवमी शोभायात्रा में पथराव हुआ। पहली घटना फतेहपुरा क्षेत्र के पंजरीगर मोहल्ले के पास दोपहर में हुई, जबकि दूसरी घटना शाम को नजदीकी कुंभरवाड़ा में हुई।

पुलिस के मुताबिक फतेहपुरा क्षेत्र में हुई घटना में कोई घायल नहीं हुआ, जबकि कुंभरवाड़ा में रामनवमी के जुलूस पर हुए पथराव में एक महिला समेत कुछ लोग घायल हो गए। पंजरीगर मोहल्ले के जुलूस का आयोजन विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने किया था। वहीं, दूसरा जुलूस स्थानीय निवासियों द्वारा आयोजित किया गया था।

स्थानीय भाजपा विधायक मनीषा वकील उस जुलूस का हिस्सा थीं, जिस पर कुंभरवाड़ा में पथराव किया गया। विधायक ने कहा, ‘‘जब शोभा यात्रा शांतिपूर्वक गुजर रही थी, तो कुछ लोगों ने अचानक हम पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। कुछ महिलाएं घायल हो गईं। कुछ घायलों ने बताया कि पत्थर पास की छतों से फेंके गए थे।"

पुलिस का कहना है कि घटना उस समय हुई, जब जुलूस एक मस्जिद के निकट पहुंचा और लोगों ने मौके पर इकट्‌ठा होना शुरू कर दिया। यह सांप्रदायिक दंगा नहीं है। हमने भीड़ को तितर-बितर किया और जुलूस आगे बढ़ा।

यह वडोदरा जिले के कुंभारवाडा इलाके का वीडियो है। इसमें कुछ लोग पुलिस के सामने पथराव करते हुए दिख रहे हैं।

यह वडोदरा जिले के कुंभारवाडा इलाके का वीडियो है। इसमें कुछ लोग पुलिस के सामने पथराव करते हुए दिख रहे हैं।

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, ‘वडोदरा में रामनवमी के जुलूस के दौरान फतेहपुरा और कुंभरवाड़ा इलाके में पथराव किया गया। 22 लोग पकड़े गए हैं। CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। अतिरिक्त बल वडोदरा भेजा गया है। पत्थरबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।’

Share this story