यूपी के पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट कटा , भाजपा की पांचवीं लिस्ट में 111 नाम:मंडी से कंगना रनौत, मेरठ से अरुण गोविल

यूपी के पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट कटा , भाजपा की पांचवीं लिस्ट में 111 नाम:मंडी से कंगना रनौत, मेरठ से अरुण गोविल
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट कट गया है। यहां से कांग्रेस से भाजपा में आए जितिन प्रसाद को उतारा गया है। वरुण की मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से टिकट दिया गया है। बदायूं से स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी की जगह दुर्विजय शाक्य को टिकट दिया गया है।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

 

नई दिल्ली। भाजपा ने लोकसभा प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। 111 प्रत्याशियों की इस सूची में हिमाचल प्रदेश के मंडी से कंगना रनौत, यूपी के मेरठ से अरुण गोविल, पुरी से संबित पात्रा को टिकट दिया गया है। झारखंड के दुमका से सीता सोरेन, यूपी के गाजियाबाद से अतुल गर्ग, हरियाणा के कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल को प्रत्याशी बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट कट गया है। यहां से कांग्रेस से भाजपा में आए जितिन प्रसाद को उतारा गया है। वरुण की मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से टिकट दिया गया है। बदायूं से स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी की जगह दुर्विजय शाक्य को टिकट दिया गया है।

अब देखिए प्रत्याशियों की सूची

इससे पहले रविवार को पूर्व वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल (रिटायर्ड) आरकेएस भदौरिया ने BJP जॉइन की। दिल्ली में भाजपा के जनरल सेक्रेटरी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें भाजपा जॉइन कराई। भदौरिया का जन्म आगरा में हुआ है। वे बाह तहसील के कोरथ गांव के रहने वाले हैं।

चर्चा है कि भाजपा गाजियाबाद से भदौरिया को टिकट दे सकती है। यहां से अभी केंद्रीय मंत्री वीके सिंह सांसद हैं। वीके सिंह ने रविवार देर शाम चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, इस बार वीके सिंह का टिकट कटने वाला था। इससे पहले ही उन्होंने चुनाव न लड़ने की घोषणा की। इसके अलावा, पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट कटना तय माना जा रहा है। यहां से भाजपा जितिन प्रसाद को टिकट दे सकती है।

दूसरी तरफ, कांग्रेस के पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफे की घोषणा के कुछ देर बाद दिल्ली में भाजपा जॉइन कर ली। जिंदल ने X पर कांग्रेस छोड़ने की जानकारी दी थी।

कांग्रेस के पूर्व सांसद नवीन जिंदल (बाएं) रविवार देर शाम भाजपा में शामिल हुए।

(कांग्रेस के पूर्व सांसद नवीन जिंदल (बाएं) रविवार देर शाम भाजपा में शामिल हुए।)

देर रात 12:40 बजे तक चली CEC की मीटिंग
लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों को लेकर शनिवार देर रात तक भाजपा सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा सहित अन्य CEC मेंबर शामिल हुए। मीटिंग देर रात 12:40 बजे तक चली।

बैठक में लोकसभा चुनाव सहित 4 राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा हुई। भाजपा लोकसभा प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट कभी भी जारी कर सकती है। इसमें 70 से 80 सीटों पर नाम घोषित किए जा सकते हैं।

Share this story