पीएम मोदी बोले- जीत ने 2024 की हैट्रिक की गारंटी दी, देश को जातियों में बांटने की कोशिश हुई; मेरे लिए नारी, युवा, किसान, गरीब ही जातियां

modi

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

 

नई दिल्ली। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में BJP की जीत के बाद दिल्ली में पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कुछ लोग तो कह रहे हैं कि आज की इस हैट्रिक ने चौबीस की हैट्रिक की गारंटी दे दी है।

इस चुनाव में देश को जातियों में बांटने की बहुत कोशिशें हुईं। मैं लगातार कह रहा था कि मेरे लिए देश में चार जातियां ही सबसे बड़ी जातियां हैं। ये हैं हमारी नारी शक्ति, युवा शक्ति, किसान और हमारे गरीब परिवार।

इन चार जातियों को सशक्त करने से देश सशक्त होने वाला है। आज भी मेरे मन में यही भाव है। मैं अपनी माताओं-बहनों और बेटियों के सामने अपने युवा साथियों, किसान भाइयों के सामने, गरीब भाइयों के सामने नतमस्तक हूं।

मोदी के भाषण की बड़ी बातें...

युवाओं के लिए
चुनाव परिणाम पर हर फर्स्ट टाइम वोटर कह रहा है कि मेरा पहला वोट मेरी जीत का कारण बना है। भविष्य का सपना देखने वाला युवा अपनी जीत देख रहा है।

चुनाव नतीजों ने एक और बात स्पष्ट की है कि देश की युवा पीढ़ी सिर्फ विकास चाहती है। जहां की सरकारों ने युवाओं के खिलाफ काम किया है, वे सरकारें सत्ता से बाहर हुई हैं। चाहे छत्तीसगढ़ हो, राजस्थान हो या तेलंगाना हो।

देश का युवा यह जानता है कि बीजेपी की सरकार युवा हितैषी होती है। युवाओं के लिए नए अवसर बनाने वाली होती है।

महिलाओं के लिए
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से देश की बेटियों-बहनों के मन में एक नया विश्वास जागा है। यह विश्वास जगा है कि भाजपा की सरकार में उन्हें एक नई बुलंदी मिलने वाली है। उन्हें लगता है कि बीजेपी ही नारी सुरक्षा, सम्मान और गरिमा की गारंटी है। उन्होंने देखा है कि बीते दस सालों ने भाजपा ने उन तक टॉयलेट, बिजली, गैस, नल से जल और बैंक में खाते जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए कितनी ईमानदारी से काम किया है।

इस चुनाव में देश की बहन-बेटियों ने भाजपा की विजय की जिम्मेदारी उठा ली थी। आज मैं उनसे बहुत विनम्रता से कहूंगा कि बीजेपी ने आपसे जो वादे किए हैं वह शत-प्रतिशत पूरे किए जाएंगे और यह मोदी की गारंटी है। और मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी।

आदिवासियों के लिए
देश का आदिवासी समाज भी खुलकर अपनी बात रख रहा है। यह वह समाज है जो कांग्रेस की नीतियों की वजह से पीछे रहा। इन्हें अवसर नहीं दिए गए।

हमने गुजरात में भी देखा कि जिस समाज को कांग्रेस ने कभी पूछा नहीं, उस समाज ने कांग्रेस का सफाया कर दिया। यही स्थिति हमने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी देखी है। इन आदिवासी अंचलों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।

देश का आदिवासी समाज विकास का आकांक्षी है। उसे भरोसा है कि इस आकांक्षा को भाजपा ही पूरा कर सकती है।

भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए
आज मैं भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना करूंगा, उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा करूंगा। भाजपा और कमल के प्रति आपका समर्पण अतुलनीय है। डबल इंजन की सरकार का उद्देश्य आपने घर-घर तक पहुंचाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के परिवार में चुनाव के दौरान एक दुखद घटना हो गई थी, फिर भी वह चुनाव अभियान में जुटे रहे।

पीएम नरेंद्र मोदी शाम करीब सात बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने स्वागत है भई स्वागत है के नारे लगाकर उनका स्वागत किया।

पीएम नरेंद्र मोदी शाम करीब सात बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने स्वागत है भई स्वागत है के नारे लगाकर उनका स्वागत किया।

चुनावी राज्यों के बारे में

  • राजस्थान: राजनीति के इतने सालों में भविष्यवाणियों से दूर रहा हूं, लेकिन इस बार मैंने अपना यह वचन भी तोड़ा। मैंने राजस्थान में मावजी महाराज को प्रणाम करके यह भविष्यवाणी की थी कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार लौटकर नहीं आएगी। मैं भविष्यवक्ता नहीं हूं, लेकिन मुझे राजस्थान की जनता पर भरोसा था।
  • मध्य प्रदेश में भी जनता ने यह साबित करके दिखाया है कि भाजपा के सेवाभाव का कोई विकल्प नहीं है। वहां दो दशक से भाजपा की सरकार है, लेकिन इतने वर्षों बाद भी भाजपा पर भरोसा मजबूत हो रहा है।
  • छत्तीसगढ़ में मेरी पहली सभा में ही मैंने कहा था कि मैं आपसे कुछ मांगने नहीं आया हूं बल्कि यहां के परिणाम में बनने वाली भाजपा सरकार के लिए निमंत्रण देने आया हूं।
  • तेलंगाना की जनता का भी मैं आभार व्यक्त करता हूं। वहां हर चुनाव में भाजपा का ग्राफ बढ़ रहा है। मैं वहां की जनता को भरोसा दिलाता हूं कि बीजेपी आपकी सेवा में कोई कमी नहीं रखेगी।

नड्‌डा बोले- मोदी को गाली देने का मतलब ओबीसी समाज के लोगों को गाली देना
इससे पहले, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव की हर रणनीति पर काम किया। यह उनके नेतृत्व की जीत है। ये चुनाव बताते हैं कि देश में अगर किसी की गारंटी है तो सिर्फ मोदी की गारंटी है। इंडि अलायंस ओबीसी के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाते हैं। वे यह भूल जाते हैं कि देश का पीएम ओबीसी है। कांग्रेस के नेता पीएम मोदी को गाली देते हैं। उनको गाली देने का मतलब, ओबीसी, पिछडी जाति के लोगों को गाली देना है।

मोदी से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और गृह मंत्री अमित शाह पार्टी मुख्यालय पहुंचे।

मोदी से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और गृह मंत्री अमित शाह पार्टी मुख्यालय पहुंचे।

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे रविवार 3 दिसंबर को आए हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को बहुमत मिल रहा है। राजस्थान में भाजपा को 115, कांग्रेस को 69 सीटें मिल रही हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा की 167 और कांग्रेस की 62 सीटें आ रही हैं।

वहीं छत्तीसगढ़ में भाजपा को 56, कांग्रेस को 34 सीटें मिलती दिख रही हैं। तेलंगाना में कांग्रेस को 64, सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को 39, भाजपा को 8 और AIMIM को 7 सीटें मिल रही हैं।

मोदी ने सोशल मीडिया पर बधाई दी

मोदी पिछले साल गुजरात जीत के मौके पर भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे

2022 में भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी।

2022 में भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी।

भाजपा ने 2022 में गुजरात में 7वीं बार लगातार सरकार बनाई थी। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी 8 दिसंबर की शाम को जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता जनार्दन के सामने नतमस्तक हूं, ये जनादेश अभिभूत करने वाला है।

मोदी ने कहा था कि जहां भारतीय जनता पार्टी प्रत्यक्ष नहीं जीती, वहां भाजपा का वोट शेयर आपके स्नेह का साक्षी है। उन्होंने कहा कि मैं गुजरात, हिमाचल और दिल्ली की जनता का आभार जताता हूं। इस चुनाव में वोट देने वाले एक करोड़ से भी ज्यादा वोटर्स ऐसे थे, जिन्होंने कांग्रेस का कुशासन नहीं देखा, सिर्फ भाजपा की ही सरकार देखी। युवा सवाल पूछना जानते हैं। युवा तभी वोट देते हैं, जब उन्हें भरोसा दिखता है, जब उन्हें काम दिखता है। 

2019 में कार्यकर्ताओं से बोले थे- हम दो सीटों से भी विचलित नहीं हुए

2019 में लोकसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे। जहां कार्यकर्ताओं ने उन पर फूल बरसाए थे।

2019 में लोकसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे। जहां कार्यकर्ताओं ने उन पर फूल बरसाए थे।

2019 में भाजपा ने दूसरी बार केंद्र में सरकार बनाई थी। भाजपा को बहुमत मिलने के बाद मई 2019 में पीएम मोदी ने भाजपा दफ्तर जाकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था- एनडीए को मिली जीत सबसे बड़ी लोकतांत्रिक घटना है। 21वीं सदी में भारत में दो ही जातियां रहेंगी। एक गरीब और दूसरी गरीबी हटाने वाली।

पीएम ने ये भी कहा था- जिस दल में हम हैं, उसमें दिलदार लोग हैं। कार्यकर्ताओं में सिर्फ एक ही भाव भारत माता की जय और कुछ नहीं। भाजपा की विशेषता है कि हम कभी दो (सीटों) पर भी आ गए, लेकिन कभी अपने मार्ग से विचलित नहीं हुए। आदर्शों को ओझल नहीं होने दिया। ना रुके, ना थके और ना झुके। दो से दोबारा आने की यात्रा में अनेक उतार-चढ़ाव आए। दो थे तब भी निराश नहीं हुए, दोबारा आए तब भी नम्रता, विवेक, आदर्श और संस्कार नहीं छोड़ेंगे।

Share this story