नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली : NDA सरकार में मोदी समेत 72 मंत्री
![मोदी कैबिनेट में 71 मंत्री](https://newspoint24.com/static/c1e/client/84309/uploaded/7aec948a5191b1a45885cca02c7b57d7.png)
Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने रविवार 9 जून की शाम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वे जवाहर लाल नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं। मोदी ने ईश्वर के नाम की शपथ ली। इसके बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान ने शपथ ली। मोदी समेत 72 मंत्रियों ने शपथ ली।
NDA सरकार में मोदी समेत 72 मंत्री बनेंगे। इनमें 30 कैबिनेट मिनिस्टर और 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री होंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम 7 बजकर 15 मिनट पर शुरू हुआ।
राष्ट्रपति भवन में 7 देशों के लीडर्स के अलावा देश के फिल्म स्टार भी इस समारोह में पहुंचे। इनमें अक्षय कुमार, शाहरुख खान, विक्रांत मेसी और राजकुमार हिरानी शामिल हैं। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी मौजूद थे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नेराजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर सहित 30 नेताओं को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।
इन नेताओं के बाद राष्ट्रपति ने मनोहर लाल खट्टर, कुमारस्वामी, जीतनराम मांझी, राजीव रंजन सिंह, सर्वानंद सोनोवाल, डॉ वीरेंद्र कुमार, राम मोहन नायडू, प्रह्लाद जोशी, जुएल ओरांव, गिरिराज सिंह, भूपेंद्र यादव , गजेंद्र शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरदीप सिंह पुरी, किरण रीजीजू, चिराग पासवान, किशन रेड्डी और सीआर पाटिल को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।
इन सासंदों के बाद राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ दिलाई। जिन नेताओं को केंद्रीय मंत्री स्वतंत्र प्रभार पद दिया गया उनमें जयंत चौधरी, अर्जुनराम मेघवाल, प्रतावराव जाधव, राव इंद्रजीत सिंह, जितेंद्र सिंह शामिल हैं।
ये हैं मोदी सरकार के राज्यमंत्री – श्रीपद नाईक, जितिन प्रसाद, पंकज चौधरी, कृष्णपाल गुर्जर, रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, वी सोमन्ना, पी चंद्रशेखर, एसपी सिंह बघेल, शोभा करंदलाजे, बीएल वर्मा, कीर्ति वर्धन सिंह, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, एल मुरुगन, अजय टम्टा, बंदी संजय कुमार, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश चंद्र दुबे, संजय सेठ, रवनीत सिंह बिट्टू, दुर्गादास उड़के, रक्षा खडसे, सुकांत मजूमदार, सावित्री ठाकुर, टोकन साहू, राजभूषण चौधरी, श्रीनिवास वर्मा, हर्ष मल्होत्रा, नीमूबेन बामणिया, मुरलीधर मोहोल, जॉज कुरियन, पबित्रा मार्गेरिटा
मोदी 3.0 कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट–
राजनाथ सिंह | बीजेपी |
अमित शाह | बीजेपी |
नितिन गडकरी | बीजेपी |
जेपी नड्डा | बीजेपी |
शिवराज सिंह चौहान | बीजेपी |
निर्मला सीतारमण | बीजेपी |
एस जयशंकर | बीजेपी |
मनोहर लाल खट्टर | बीजेपी |
एचडी कुमारस्वामी | JDS |
पीयूष गोयल | बीजेपी |
धर्मेंद्र प्रधान | बीजेपी |
जीतन राम माझी | हम |
राजीव रंजन सिंह (लल्लन सिंह) | जेडीयू |
सर्बानंद सोनोवाल | बीजेपी |
डॉक्टर वीरेंद्र कुमार | बीजेपी |
राममोहन नायडू | टीडीपी |
प्रह्लाद जोशी | बीजेपी |
जुएल ओरांव (ओडिशा) | बीजेपी |
गिरिराज सिंह | बीजेपी |
अश्विनी वैष्णव | बीजेपी |
ज्योतिरादित्य सिंधिया | बीजेपी |
भूपेंद्र यादव | बीजेपी |
गजेंद्र सिंह (राजस्थान) | बीजेपी |
अन्नपूर्णा देवी (कोडरमा) | बीजेपी |
किरेन रिजिजू | बीजेपी |
हरदीप सिंह पुरी | बीजेपी |
मनसुख मंडाविया | बीजेपी |
जी किशन रेड्डी (तेलंगाना) | बीजेपी |
चिराग पासवान | एलजेपी (रामविलास) |
सीआर पाटिल (गुजरात) | बीजेपी |
मोदी 3.0 कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट–
केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लिस्ट-
राव इंद्रजीत सिंह | बीजेपी |
डॉ. जितेंद्र सिंह (ऊधमपुर) | बीजेपी |
अर्जुन राम मेघवाल | बीजेपी |
प्रताप राव गणपत राव जाधव | शिवसेना (शिंदे गुट) |
जयंत चौधरी | रालोद |
केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लिस्ट-
केंद्रीय राज्य मंत्रियों की लिस्ट-
जितिन प्रसाद | बीजेपी |
श्रीपद नाइक (गोवा) | बीजेपी |
पंकज चौधरी | बीजेपी |
किशन पाल गुर्जर | बीजेपी |
रामदास अठावले (महाराष्ट्र) | आरपीआई |
रामनाथ ठाकुर | जेडीयू |
नित्यानंद राय | बीजेपी |
अनुप्रिया पटेल | अपना दल (एस) |
वी. सोमन्ना (तुमकुर-कर्नाटक) | बीजेपी |
पी. चंद्रशेखर (गुंटूर, आंध्र प्रदेश) | टीडीपी |
एसपी सिंह बघेल | बीजेपी |
शोभा करंजलाजे (बेंगलुरु उत्तर सीट) | बीजेपी |
कीर्तिवर्धन सिंह | बीजेपी |
बीएल वर्मा | बीजेपी |
शांतनु ठाकुर (बनगांव सीट, पश्चिम बंगाल) | बीजेपी |
सुरेश गोपी (केरल, तृश्शूर) | बीजेपी |
एल मुरुगन (मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद-तमिलनाडु के रहने वाले) | बीजेपी |
अजय टम्टा | बीजेपी |
बंदी संजय कुमार | बीजेपी |
कमलेश पासवान | बीजेपी |
भागीरथ चौधरी (अजमेर, राजस्थान) | बीजेपी |
सतीश चंद्र दुबे | बीजेपी |
संजय सेठ | बीजेपी |
रवनीत सिंह बिट्टू | बीजेपी |
दुर्गादास उड़के | बीजेपी |
रक्षा निखिल खडसे | बीजेपी |
सुकांत मजूमदार | बीजेपी |
सावित्री ठाकुर | बीजेपी |
टोकन साहू | बीजेपी |
राजभूषण चौधरी | बीजेपी |
श्रीनिवास वर्मा | बीजेपी |
हर्ष मल्होत्रा | बीजेपी |
नीमूबेन बामणिया | बीजेपी |
मुरलीधर मोहोल | बीजेपी |
जॉज कुरियन | बीजेपी |
पबित्रा मार्गेरिटा | बीजेपी |