ममता बनर्जी को माथे पर गंभीर चोट आई, टांके लगे:घर में टहलने के दौरान फिसलीं

ममता बनर्जी को माथे पर गंभीर चोट आई, टांके लगे:घर में टहलने के दौरान फिसलीं

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

 

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ( 69) गुरुवार 14 मार्च को कोलकाता स्थित अपने घर में गिरने से गंभीर रूप से चोटिल हो गईं। TMC ने बताया कि उनके माथे पर गंभीर और गहरी चोट आई। इसके बाद भतीजे अभिषेक बनर्जी उन्हें SSKM अस्पताल ले गए, जहां उन्हें कुछ टांके लगे।

ममता बनर्जी के मीडिया कोऑर्डिनेटर के मुताबिक, मुख्यमंत्री अपने घर में चलते हुए फिसल गईं और शो पीस पर गिरने के चलते उन्हें चोट लग गई। पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने भी ममता की चोट को लेकर डॉक्टरों से बात की। हालत स्थिर होने पर डॉक्टरों ने ममता को रात में ही डिस्चार्ज कर दिया।

SSKM अस्पताल में ममता का इलाज हुआ, उनके माथे पर ड्रेसिंग की गई। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, ममता को रात करीब 9.30 बजे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

SSKM अस्पताल में ममता का इलाज हुआ, उनके माथे पर ड्रेसिंग की गई। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, ममता को रात करीब 9.30 बजे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

TMC ने ममता की 3 फोटो जारी कीं

इस साल जनवरी में सिर पर चोट लगी थी
ममता को इस साल जनवरी में सिर पर चोट लगी थी। दरअसल, वह 24 जनवरी को सड़क मार्ग से बर्धमान से कोलकाता लौट रही थीं। तेज बारिश हो रही थी। धुंध की वजह से अचानक कार के ब्रेक लगाने से ममता का सिर टकरा गया था, जिससे हल्की चोट आई थी।

हादसे के बाद ममता ने मीडिया से बात की थी। यह फोटो उसी समय की है। माथे पर बैंडेज लगी थी।

हादसे के बाद ममता ने मीडिया से बात की थी। यह फोटो उसी समय की है। माथे पर बैंडेज लगी थी।

2023 में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग में ममता बनर्जी घायल हुई थीं
ममता बनर्जी को 27 जून को विदेश यात्रा के दौरान बाएं घुटने में चोट लग गई थी। इसी घुटने में उन्हें साल 2023 की शुरुआत में हेलिकॉप्टर से उतरते समय भी चोट लगी थी। उनके घुटनों की जांच SSKM अस्पताल में की गई।

जांच में ममता के बाएं पैर के घुटने के लिगामेंट में चोट का पता चला था। साथ ही उनके बाएं कूल्हे के जोड़ में भी चोट के निशान थे। अस्पताल में उन्हें भर्ती होने की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्होंने अपना इलाज घर पर ही करवाया था।

Share this story