लोकसभा चुनाव 24 : दिल्ली में 4 सीटों पर AAP, 3 पर कांग्रेस लड़ेगी

लोकसभा चुनाव 24 : दिल्ली में 4 सीटों पर AAP, 3 पर कांग्रेस लड़ेगी

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच लोकसभा सीटों का बंटवारा शनिवार को फाइनल हो गया। दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गुजरात की 26, हरियाणा की 10, गोवा की 2 और चंडीगढ़ सीट के लिए भी शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल हो गया है।

कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक और AAP लीडर संदीप पाठक ने शनिवार को जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पंजाब में दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी।

 

AAP और कांग्रेस कहां, कितनी सीटों पर लड़ेंगी...
गुजरात (26 सीटें): कांग्रेस- 24, AAP-2
हरियाणा (10 सीटें): कांग्रेस- 9, AAP-1
दिल्ली (7 सीटें): कांग्रेस-3, AAP- 4
गोवा (2 सीटें): कांग्रेस- 2, AAP- नहीं लड़ेगी
चंडीगढ़ (एक सीट): कांग्रेस लड़ेगी, AAP नहीं लड़ेगी

दिल्ली में किस सीट से कौन चुनाव लड़ेगा
1. नॉर्थ ईस्ट दिल्ली- कांग्रेस
2. चांदनी चौक- कांग्रेस
3. नॉर्थ वेस्ट दिल्ली- कांग्रेस
4. ईस्ट दिल्ली- AAP
5. नई दिल्ली- AAP
6. वेस्ट दिल्ली- AAP
7. साउथ दिल्ली- AAP

पंजाब की सभी 13 सीटों पर कांग्रेस-AAP अलग-अलग लड़ेंगी
पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और AAP में सहमति नहीं बनी। AAP और कांग्रेस सभी सीटों पर अलग-अलग ही चुनाव लड़ेंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में 10 फरवरी को इसका ऐलान भी किया था। उन्होंने 21 फरवरी को कहा था- पंजाब में अकेले लड़ने के फैसला जीतने के लिए किया है ।

सपा के साथ कांग्रेस की सीट शेयरिंग फिक्स
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने यूपी-एमपी की सीटों पर समझौता किया है। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 17 सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी हैं। मध्यप्रदेश की 29 सीटों में से कांग्रेस ने एक खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी को दी है।

Share this story