शंभू-खनौरी बॉर्डर पर किसान-पुलिस में टकराव

दिल्ली कूच कर रहे किसानों-पुलिस में टकराव

किसानों को रोकने के लिए पुलिस कई बार ड्रोन से आंसू गैस छोड़ चुकी है। बचने के लिए किसानों ने स्पेशल मास्क, गीली बोरियां और चश्मे पहने। साउंड कैनन से निपटने के लिए किसान स्पेशल इयर बड्स लेकर आए हैं।

इस बीच, केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने फिर से किसानों को बातचीत का न्योता भेजा। शंभू बॉर्डर पर किसान मीटिंग में केंद्र के प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

 

नई दिल्ली। पंजाब के 14 हजार किसान 1200 ट्रैक्टर-ट्रालियों पर शंभू बॉर्डर से दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे हैं। खनौरी बॉर्डर पर भी 800 ट्रैक्टर ट्रालियां मौजूद हैं। किसान यहां से हरियाणा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे हैं।

जैसे ही किसान आगे बढ़ते हैं पुलिस उन पर ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़ देती है। दोनों बॉर्डर पर मंगलवार सुबह किसानों और पुलिस के बीच टकराव भी हो चुका है।

किसानों को रोकने के लिए पुलिस कई बार ड्रोन से आंसू गैस छोड़ चुकी है। बचने के लिए किसानों ने स्पेशल मास्क, गीली बोरियां और चश्मे पहने। साउंड कैनन से निपटने के लिए किसान स्पेशल इयर बड्स लेकर आए हैं।

इस बीच, केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने फिर से किसानों को बातचीत का न्योता भेजा। शंभू बॉर्डर पर किसान मीटिंग में केंद्र के प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। थोड़ी देर में किसान प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फैसले की जानकारी देंगे।

इससे पहले 4 बार बैठकों का कोई नतीजा नहीं निकला है। किसान आंदोलन का आज 9वां दिन है। इस दौरान अलग-अलग वजहों से दो पुलिसकर्मियों समेत 4 की मौत हो चुकी है।

खनौरी पर आंसू गैस छोड़ी, रबर बुलेट्स दागीं

खनौरी बॉर्डर पर किसानों ने हरियाणा में घुसने की कोशिश की। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। 15 से 20 राउंड गोले दागे जा चुके हैं। रबर बुलेट्स भी चलाई गईं। 50 से ज्यादा किसानों को चोटें आई हैं। एक किसान की हालत गंभीर बनी हुई। घायल किसानों को खनौरी और पंजाब के अस्पताल ले जाया गया है। किसानों ने कहा कि चार बजे तक किसान इंतजार करेंगे। इसके बाद आगे बढ़ेंगे।

गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर पर 10 किमी. लंबा जाम

df

किसानों के प्रदर्शन के चलते गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर पर लंबा जाम लग गया है। दिल्ली पुलिस ने इस बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की है।

निहंग आगे बढ़े तो फिर पुलिस ने दागे गोले 

शंभू बॉर्डर पर निहंगों ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। आज यह तीसरी बार है, जब आंसू गैस के गोले दागे गए हैं। करीब 20 राउंड गोले दागे गए हैं।

शंभू बॉर्डर पर कैसे हालात रहे PHOTOS से समझिए

शंभू बॉर्डर पर आज सुबह महिला सुरक्षाकर्मी को भी तैनात किया गया था।

शंभू बॉर्डर पर आज सुबह महिला सुरक्षाकर्मी को भी तैनात किया गया था।

प्रशासन के मुताबिक, 5 हजार से ज्यादा सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाले थे।

प्रशासन के मुताबिक, 5 हजार से ज्यादा सुरक्षाबल

किसानों ने आंसू गैस के गोले से बचने के लिए कुछ इस तरह के चश्मे पहने।

किसानों ने आंसू गैस के गोले से बचने के लिए कुछ इस तरह के चश्मे पहने।

पुलिस से बचने के लिए किसान गैस मास्क भी पहने दिखे।

(पुलिस से बचने के लिए किसान गैस मास्क भी पहने दिखे।)

मोडिफाइड ट्रैक्टर, जिस पर पंखा लगा है ताकि आंसू गैस का गोला गिरने के बाद हवा का रुख बदला जा सके।

(मोडिफाइड ट्रैक्टर, जिस पर पंखा लगा है ताकि आंसू गैस का गोला गिरने के बाद हवा का रुख बदला जा सके।)

 

आज शाम को हो सकती है केंद्र और किसान नेताओं के बीच बातचीत

किसान नेता केंद्र सरकार से 5वीं बार वार्ता के लिए राजी हो सकते हैं। यह मीटिंग आज शाम को ही चंडीगढ़ में होगी। सूत्रों के मुताबिक, शंभू बॉर्डर पर किसानों को फिलहाल आगे ना बढ़ने को कहा गया है। अगर ऐसा हुआ तो फिर आज दिल्ली कूच टालने को लेकर कोई फैसला हो सकता है।

पंजाब और हरियाणा CM के चंडीगढ़ स्थित घर की सिक्योरिटी बढ़ाई गई

चंडीगढ़ में पंजाब के सीएम भगवंत मान और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के सरकारी घर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। इसे किसान आंदोलन को लेकर शंभू बॉर्डर पर पैदा हुए हालात से जोड़कर देखा जा रहा है।

Share this story