कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, 45 नाम: अजय राय को बनारस से टिकट , दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से 

Ajay Rai

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

 

नई दिल्ली।  लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार देर रात चौथी लिस्ट जारी की। इसमें 12 राज्यों के 45 नाम हैं। इस लिस्ट में राजस्थान की 3 में से एक सीट नागौर है। इसे कांग्रेस ने अपनी सहयोगी पार्टी आरएलपी के लिए छोड़ दिया है।

अब तक पार्टी 183 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से टिकट दी गई है। वहीं वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ अजय राय को उतारा गया है।

पूरी लिस्ट देखें

कांग्रेस ने गुरुवार (21 मार्च) को लोकसभा उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट का ऐलान कर दिया। इसमें 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 56 उम्मीदवारों के नाम हैं। 57 सीटों की इस लिस्ट में यह भी बताया गया है कि राजस्थान के सीकर की सीट CPI-M के लिए छोड़ी गई है।

तीनों लिस्ट को मिलाकर कांग्रेस अबतक 138 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है। लिस्ट में पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी और महाराष्ट्र के नांदेड से वसंत राव चव्हाण के नाम का ऐलान किया गया है।

Share this story