CBI ने केजरीवाल से 9 घंटे पूछताछ की:राघव चड्डा ने अरविंद को कृष्ण बताया; AAP के 6 से ज्यादा MLA हिरासत में

अरविंद केजरीवाल CBI दफ्तर से निकले, शराब घोटाले में 8 घंटे हुई पूछताछ

केजरीवाल से पूछताछ के विरोध में प्रदर्शन कर रहे AAP के 6 से ज्यादा विधायकों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। सभी नजफगढ़ पुलिस स्टेशन से नारेबाजी करते हुए बाहर निकले।

दिल्ली सरकार के कई मंत्री, पार्टी सांसद और पंजाब के CM भगवंत मान, केजरीवाल को CBI ऑफिस तक छोड़ने गए थे। बाद में इन नेताओं ने CBI ऑफिस के बाहर ही विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद राघव चड्‌ढा और संजय सिंह समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ 

 

नई दिल्ली।  शराब नीति केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से CBI ने अपने ऑफिस में करीब 9 घंटे तक पूछताछ की। वे रविवार सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर एजेंसी के ऑफिस पहुंचे थे। केजरीवाल रात 8.30 बजे एजेंसी ऑफिस से बाहर निकले।

केजरीवाल से पूछताछ के विरोध में प्रदर्शन कर रहे AAP के 6 से ज्यादा विधायकों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। सभी नजफगढ़ पुलिस स्टेशन से नारेबाजी करते हुए बाहर निकले।

दिल्ली सरकार के कई मंत्री, पार्टी सांसद और पंजाब के CM भगवंत मान, केजरीवाल को CBI ऑफिस तक छोड़ने गए थे। बाद में इन नेताओं ने CBI ऑफिस के बाहर ही विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद राघव चड्‌ढा और संजय सिंह समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

उधर, दिल्ली CM केजरीवाल से CBI की पूछताछ के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता, दिल्ली मेयर शैली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल भी मौजूद रहे।

राघव चड्‌डा ने भाजपा को कंस कहा

AAP नेता राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल को भगवान कृष्ण और भाजपा को कंस कहा है। उन्होंने कहा कि कंस जानता था कि भगवान श्री कृष्ण उसे खत्म कर देंगे और इसलिए उसने श्री कृष्ण को नुकसान पहुंचाने के लिए कई साजिशें रचीं। इसी तरह भाजपा जानती है कि आम आदमी पार्टी उसके पतन का कारण बनेगी।

राघव चड्‌डा

CBI ऑफिस से पहले राजघाट गए केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल सुबह CBI के ऑफिस जाने से पहले राजघाट गए। वहां उन्होंने भगवंत मान के साथ महात्मा महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो जारी किया, जिसमें कहा कि जब कुछ गलत नहीं किया, तो छिपाना क्या।

CBI ऑफिस जाने से पहले केजरीवाल ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। पंजाब के CM भगवंत मान भी उनके साथ थे।

CBI ऑफिस जाने से पहले केजरीवाल ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। पंजाब के CM भगवंत मान भी उनके साथ थे।

केजरीवाल ने कहा कि ये (भाजपा) बहुत ताकतवर लोग हैं, किसी को भी जेल भेज सकते हैं, चाहे किसी ने कोई जुर्म किया हो या ना किया हो। कल से भाजपा के सारे नेता कह रहे हैं कि केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे। शायद BJP ने CBI को गिरफ्तारी का आदेश भी दे दिया है।

दिल्ली शराब नीति केस में 8 महीने से एक्टिव है CBI
दिल्ली शराब नीति केस में अनियमितता को लेकर CBI ने 17 अगस्त 2022 को केस दर्ज किया था। इस मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पहले CBI ने और फिर ED ने अरेस्ट किया था। वे अभी ED की कस्टडी में हैं। उनकी जमानत पर 18 अप्रैल को सुनवाई होगी।

वीडियो में देखें AAP का प्रदर्शन...

दिल्ली में सिंघु बॉर्डर पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और मार्च निकाला। इस दाैरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

दिल्ली में सिंघु बॉर्डर पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और मार्च निकाला। इस दाैरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

राघव चड्ढा, संजय सिंह, आतिशी, कैलाश गहलोत और सौरभ भारद्वाज समेत AAP नेताओं को नजफगढ़ पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

राघव चड्ढा, संजय सिंह, आतिशी, कैलाश गहलोत और सौरभ भारद्वाज समेत AAP नेताओं को नजफगढ़ पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

AAP के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने सीबीआई कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन करने पर हिरासत में ले लिया।

AAP के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने सीबीआई कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन करने पर हिरासत में ले लिया।

CBI ऑफिस के बाहर AAP के कई बड़े नेताओं ने केजरीवाल से पूछताछ के विरोध में नारेबाजी की।

CBI ऑफिस के बाहर AAP के कई बड़े नेताओं ने केजरीवाल से पूछताछ के विरोध में नारेबाजी की।

आप विधायक गुलाब सिंह यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

आप विधायक गुलाब सिंह यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पुलिस आप विधायक कुलदीप कुमार को धरनास्थल से उठाकर ले गई।

पुलिस आप विधायक कुलदीप कुमार को धरनास्थल से उठाकर ले गई।

दिल्ली आ रहे पंजाब के कई आप विधायकों को दिल्ली पुलिस ने रोककर हिरासत में ले लिया।

दिल्ली आ रहे पंजाब के कई आप विधायकों को दिल्ली पुलिस ने रोककर हिरासत में ले लिया।

दिल्ली के जंगपुरा से विधायक प्रवीन कुमार को पुलिस उठाकर ले गई।

दिल्ली के जंगपुरा से विधायक प्रवीन कुमार को पुलिस उठाकर ले गई।

CBI ऑफिस पर एक हजार सुरक्षाकर्मी तैनात
केजरीवाल की पेशी को देखते हुए CBI ऑफिस के आसपास करीब 1000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। वहीं केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती भी की गई।

उधर, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप लगाए।

Share this story