9 एग्जिट पोल में भाजपा 334, कांग्रेस को 136 सीटें

542 लोकसभा सीटों का ‘पोल ऑफ पोल्स

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

 

 नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के सातों फेज की वोटिंग खत्म, नतीजे 4 जून को आएंगे। लेकिन उससे पहले तमाम न्यूज चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल। आज सातवें चरण के मतदान के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई। शाम छह बजे तक मतदान हुआ। उसके बाद शाम करीब साढ़े छह बजे से एग्जिट पोल जारी होने शुरू हो गए। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। नतीजों से पहले आज शाम को अलग-अलग मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए। देश में किस पार्टी की सरकार बन सकती है?

 

9 एग्जिट पोल के अब तक आए डेटा के मुताबिक, पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 334, कांग्रेस को 136 और अन्य को 50 सीटें मिलती दिख रही हैं। गठबंधन की बात करें तो NDA को 348 और INDIA को 148 सीटों का अनुमान है। 12 राज्यों का डेटा अभी नहीं आया है।

हिंदी पट्टी के राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली में भाजपा को एकतरफा बढ़त का अनुमान बताया गया है। इन राज्यों की 90% से ज्यादा सीटों पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है।

एमपी की 29 सीटों में से भाजपा को 28 से 29 और वहीं राजस्थान में भी 23 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है। उत्तरप्रदेश में 69 से 74 और छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटें आ सकती हैं। बंगाल में उलटफेर होता दिख रहा है। यहां भाजपा को 26 से 31 सीटें मिलने के आसार हैं।

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, एक बार NDA की सरकार बनती दिख रही है। देश की 543 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे साफ हो गए हैं। इस एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 361-401, INDIA को 131-166 और अन्य को 8-20 सीटें मिलने का अनुमान है।

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 : यूपी में बीजेपी NDA को 67-72 सीटें मिलने का अनुमान

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, में NDA के पक्ष में 49 फीसदी वोट पड़ा है। वहीं इंडिया गठबंधन के पक्ष में 39 फीसदी वोट पड़ा है। सीट शेयरिंग के आंकड़े पर नजर डालें तो NDA को 67-72 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा इंडिया को 8-12 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं  मायावती  की बसपा की बात करें तो 0-1 सीट का अनुमान जताया जा रहा है।

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: दिल्‍ली में एग्जिट पोल इस बार बीजेपी को एक सीट के नुकसान का अनुमान जता रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने की 7 सीटें जीती थीं लेकिन इस बार एक सीट इंडिया गठबंधन में जा सकती है।

Lok Sabha Exit Poll Result 2024: इन एग्जिट पोल्स में भी मोदी सरकार

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 : दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 281 से 350 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं इंडिया गठबंधन को 145 से 201 सीट हासिल हो सकती है।

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 : हरियाणा में भाजपा को 2-3 सीटों का नुकसान

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: India Today-Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक, हरियाणा की 10 सीटों में से को 6-7 सीटें मिल सकती हैं। एग्जिट पोल के आंकड़े के मुताबिक भाजपा को 6-8 तो कांग्रेस को 2-4 सीटें मिल सकती हैं।

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 : दिल्ली में बीजेपी को झटका 

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 : India Today-Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली बीजेपी को 6-7 सीटें मिल सकती हैं।

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 : मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो मुंडवा लूंगा सिर- सोमनाथ भारती

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 : आप नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि अगर मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो मैं अपना सिर मुंडवा लूंगा। मेरी बात याद रखना! 4 जून को सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे और मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। दिल्ली में सभी सात सीटें इंडिया एलायंस को मिलेंगी।

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 : कांग्रेस ने एग्जिट पोल को 'नरेंद्र मोदी का एग्जिट पोल' बताया

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 : कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “ये नरेंद्र मोदी के एग्जिट पोल हैं। जनता के एग्जिट पोल में भारत को 295 सीटें दी गई हैं और यह संख्या केवल बढ़ेगी।”

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 : टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट का दावा, दिल्ली में बीजेपी की जीत होगी

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 : दिल्ली एग्जिट पोल 2024 लाइव: टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट के अनुसार, राजधानी की सभी सातों सीटों पर भाजपा की जीत होगी। अगर ऐसा होता है, तो पार्टी केंद्र शासित प्रदेश में 100% सफलता दर हासिल करने की हैट्रिक बना लेगी।

Lok Sabha Exit Poll Result 2024  : गुजरात और मध्य प्रदेश में क्लीन स्वीप करेगी भाजपा?

Lok Sabha Exit Poll Result 2024:  मध्य प्रदेश   
की बात करें तो जन की बात ने बीजेपी को 28 से 29 सीटें दी है। यहां कुल 29 ही लोकसभा की सीटें हैं। एबीपी सी वोटर ने बीजेपी को 26 से 28 सीटें दी हैं। ऐसे में इंडिया गठबंधन को 1 से तीन सीट मिलने का अनुमान है। ज्यादातर पोल्स में गुजरात में एनडीए को सभी सीटें दी जा रही हैं।

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: एग्जिट पोल्स में प. बंगाल में टीएमसी-बीजेपी में जबरदस्त टक्कर

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: पश्चिम बंगाल में इंडिया न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 21 और टीएमसी के खाते में 19 सीटें जा सकती हैं। अन्य के खाते में दो सीटें जा सकती हैं। जन की बात के सर्वे में बीजेपी को 21 से 26 और टीएमसी को 16 से 18 सीटें दी गई हैं। आर बांग्ला के मुताबिक बीजेपी को 22 और टीएमसी को 20 सीटें मिलने का अनुमान है। रिपब्लिक टीवी पी मार्क के सर्व के मुताबिक बीजेपी को 22 और टीएमसी को 20 सीटें मिलने का अनुमान है। पश्चिम बंगाल में कुल 42 सीटें हैं।

Exit Poll 2024 LIVE: किसके सर होगा 2024 का ताज, सभी एग्जिट पोल का महापोल। 

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 : झारखंड में NDA को 8-10 सीटें- एग्जिट पोल

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 : India Today-Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक,  झारखंड में NDA को 50 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. एग्जिट पोल के मुताबिक झारखंड में NDA को 8-10 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं INDIA गठबंधन को 4-5 सीटें मिलने का अनुमान है. 14 सीटों वाले राज्य में  भाजपा+   को नुकसान दिख रहा है. बता दें कि 2019 के चुनाव में NDA को 12 सीटें मिली थीं.

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 : तमिलनाडु में NDA को 22 फीसदी वोट

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 : India Today-Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक   तमिलनाडु  में INDIA को 46 फीसदी तो NDA को 22 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है.

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: चार एग्जिट पोल में NDA को पूर्ण बहुमत

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: जैसे-जैसे एग्जिट पोल के आंकड़े आ रहे हैं, चार सर्वे में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की वापसी की भविष्यवाणी कर रहे हैं, जो 350 से अधिक सीटें जीतेगी।

इंडिया न्यूज-डी-डायनैमिक्स: एनडीए-371; इंडिया ब्लॉक: 125; अन्य-47

जन की बात: एनडीए 362-392; भारत ब्लॉक: 141-161; अन्य-10-20

रिपब्लिक भारत-मैट्रिज: एनडीए-353-368; इंडिया ब्लॉक-118-133; अन्य-43-48

रिपब्लिक टीवी-पी मार्क: एनडीए-359; इंडिया ब्लॉक-154; अन्य-30

Lok Sabha Exit Poll Result 2024  : कर्नाटक में NDA को फायदा

Lok Sabha Exit Poll Result 2024  : India Today-Axis My India के मुताबिक, कर्नाटक में NDA को 55 फीसदी वोट मिले हैं। सीटों की बात करें तो NDA को 20-22 सीटें तो वहीं INDIA ब्लॉक को 3-5 वहीं JDS को 3 सीटें मिली हैं। राज्य में लोकसभा की कुल 28 सीटें हैं।

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 : केरल में खुलेगा बीजेपी का खाता

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 : India Today-Axis My India के मुताबिक केरल में NDA को 2-3 सीटें मिलने जा रही हैं। वहीं कांग्रेस को 13-14 सीटें मिलने जा रही हैं। इस आंकड़े के मुताबिक   भाजपा का केरल में खाता खुलने जा रहा है. इसके अलावा UDF+ को 4 सीटें तो LDF को 0-1 सीटें मिलने जा रही हैं।

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: बिहार में NDA को नुकसान

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: India Today- Axis My India के मुताबिक,  बिहार में INDIA गठबंधन को 48 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। राज्य की 40 सीटों में से NDA को 29-33 सीटें मिलने का अनुमान है। साल 2019 में NDA को 39 सीटें मिली थीं। वहीं 7-10 सीटें इस चुनाव में INDIA को मिलने जा रही हैं। इसके अलावा 0-2 सीटें अन्य के खाते में जा रही हैं।

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 : MATRIZE EXIT POLL के अनुसार, NDA को 353- 398, इंडिया अलायंस को 118-133

MATRIZE EXIT POLL के अनुसार, NDA को 353- 398, इंडिया अलायंस को 118-133, जबकि अन्य को 43-48 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: PMARQ Exit POLL- NDA KA 359 सीटें

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: PMARQ Exit POLL के मुताबिक, NDA को 359, इंडिया गठबंधन को 154 सीटें मिल रही हैं।

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: NDA को कुल मिलकार 235 सीटे मिलेंगी- सुप्रिया

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि हमारी 295 से अधिक सीटें आएंगी, बीजेपी को 220 तथा NDA को कुल मिलकार 235 सीटे मिलेंगी। ये विश्वास हमें हिंदुस्तान की जनता दे रही है..”

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: आखिरी चरण का मतदान खत्म, थोड़ी देर में ही जारी होंगे एग्जिट पोल

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 : सातवें चरण का मतदान भी खत्म हो गया है। हालांकि जो लोग कतार में खड़े हैं वे अभी वोट डाल सकेंगे। थोड़ी ही देर में यानी 6.30 बजे से एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे।

Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 : तेजस्वी यादव बोले- इंडिया गठबंधन 295 सीटें जीत रही

Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 : राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “हम 295 से ज्यादा सीटें जीतेंगे और INDIA गठबंधन जीत रहा है, देश की जनता जीत रही है…”

Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 : जेपी नड्डा ने कहा, “दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े चुनाव उत्सव का सातवां समाप्त हुआ है। इसके सफल आयोजन के लिए मैं चुनाव आयोग का धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने लोकतंत्र के पर्व को अच्छे और पूरी ताकत के साथ अंजाम तक पहुंचाया है। यह दुनिया के लिए देखने वाला दृश्य है कि जिस प्रकार से चुनाव आयोग इतने बड़े लोकतंत्र में चुनाव का आयोजन कराता है। मैं चुनाव आयोग के लाखों कर्मचारी और सुरक्षाकर्मियों का भी धन्यवाद करता हूं। मैं हमारे मतदाताओं का भी धन्यवाद करता हूं…”

Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 LIVE: 4 जून के बाद आएगा भूचाल- अखिलेश यादव

Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 : इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने के बाद सपा चीफ  अखिलेश यादव  ने कहा कि 4 जून के बाद भूचाल आएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि मामला तो क्यूटो में भी फंसा है।

Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 : एग्जिट पोल को लेकर क्या बोले गजेंद्र शेखावत?

Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा, “एग्जिट पोल ने काफी देर में संकेत दिए लेकिन भाजपा के बूथ पर बैठने वाले कार्यकर्ता से लेकर भाजपा के  राष्ट्रीय  अध्यक्ष ने कहा था, जब चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई थी उससे पहले से ही हम विश्वस्त थे कि प्रधानमंत्री ने जो काम किया है। देश की आवाम ने खुद एक नारा भाजपा और उनके नेताओं को दिया और वह था अबकी बार 400 बार…”

Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 : हम 295 से ज्यादा सीटें जीतेंग- खड़गे

Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 : कांग्रेस अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक खत्म होने के बाद खड़गे ने प्रेस कॉनफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम 295 से ज्यादा सीटें जीतेंग।

Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 : कांग्रेस अध्यक्ष के घर बैठक खत्म, इंडिया गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 : एग्जिट पोल से पहले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के घर पर बैठक खत्म हो चुकी है। अब वो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने मतगणना को लेकर चर्चा की।

Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 : 2014 और 2019 में कब घोषित हुए थे नतीजे

Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 : पिछले दो आम चुनावों 2014 और 2019 में एग्जिट पोल कितने करीब थे, जिसमें दोनों ही बार  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व वाली बीजेपी ने बड़े अंतर से जीते थे? 2014 के लोकसभा चुनाव 7 अप्रैल से 12 मई के बीच हुए थे और नतीजे 16 मई को घोषित किए गए थे, जबकि 2019 का चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच हुआ और नतीजे 23 मई को आए थे।

Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 Today : लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। अब 4 जून को वोटों की गिनती होगी और नतीजे सामने आएंगे। लोकसभा चुनाव के साथ ही चार राज्यों (सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और ओडिशा) में भी विधानसभा चुनाव हुए हैं। आज शाम एग्जिट पोल के नतीजे भी आएंगे।

Share this story