योग देश और विश्व में शांति ला सकता है मैसुरु पैलेस ग्राउंड में योग दिवस पर बोले पीएम मोदी 15 हजार लोगों के साथ किया योग

Yoga can bring peace to the country and the world: PM Modi did yoga with 15,000 people on Yoga Day at Mysuru Palace Ground

पीएम मोदी ने कहा- 'आज योग मानव मात्र को निरोगी जीवन का विश्वास दे रहा है। हम आज सुबह से देख रहे हैं कि योग की तस्वीरें जो कुछ वर्ष पहले आध्यात्मिक केंद्रों पर दिखती थीं, वो आज विश्व के कोने-कोने में दिख रही हैं।

ये साझी मानवता की तस्वीरें हैं। यह एक वैश्विक पर्व बन गया है। यह किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं संपूर्ण मानवता के लिए है। इसलिए इस बार की थीम है योगा फॉर ह्यूमैनिटी।'

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ 

नई दिल्ली।  'भारत समेत दुनियाभर में आज 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा। पीएम मोदी कर्नाटक के मैसुरु पैलेस ग्राउंड में योग दिवस मनाने पहुंचे थे। उन्होंने करीब 15 हजार लोगों के साथ योग किया। पीएम मोदी ने योग की शुरुआत ताड़ासन, त्रिकोणासन, भद्रासन जैसे आसनों से की। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि योग अब वैश्विक पर्व बन गया है। यह पार्ट ऑफ लाइफ नहीं, वे ऑफ लाइफ बन गया है।

योग देश और विश्व में शांति ला सकता है- पीएम मोदी
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा- 'आज योग मानव मात्र को निरोगी जीवन का विश्वास दे रहा है। हम आज सुबह से देख रहे हैं कि योग की तस्वीरें जो कुछ वर्ष पहले आध्यात्मिक केंद्रों पर दिखती थीं, वो आज विश्व के कोने-कोने में दिख रही हैं। ये साझी मानवता की तस्वीरें हैं। यह एक वैश्विक पर्व बन गया है। यह किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं संपूर्ण मानवता के लिए है। इसलिए इस बार की थीम है योगा फॉर ह्यूमैनिटी।'

उन्होंने कहा- 'मैं योग को दुनिया में पहुंचाने के लिए यूनाइटेड नेशंस का धन्यवाद करता हूं। साथियों योग के लिए हमारे महर्षियों, ऋषियों और आचार्यों ने कहा है- योग हमारे लिए शांति लाता है। यह हमारे देश और विश्व के लिए शांति लाता है। यह पूरा विश्व हमारे शरीर में है। यह हर चीज को सजीव बनाता है। योग हमें सजग, प्रतिस्पर्धी बनाता है। यह लोगों और देशों को जोड़ता है। यह हम सभी के लिए समस्या का समाधान बन सकता है।'

Share this story