अयोध्या में 15 लाख 76 हजार दीये जलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड: पीएम मोदी बोले   एक समय वो भी था जब हमारे ही देश में श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए जाते थे

अयोध्या में 15 लाख 76 हजार दीये जलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड: पीएम मोदी बोले   एक समय वो भी था जब हमारे ही देश में श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए जाते थे

पीएम ने आगे कहा, ''भगवान राम ने अपने वचन में, विचारों में, शासन में, प्रशासन में जिन मूल्यों को गढ़ा वो सबका साथ-सबका विकास की प्रेरणा हैं।

राम किसी को पीछे नहीं छोड़ते। राम कर्तव्य-भावना से मुख नहीं मोड़ते। इसलिए, राम, भारत की उस भावना के प्रतीक हैं, जो मानती है कि हमारे अधिकार हमारे कर्तव्यों से स्वयं सिद्ध हो जाते हैं।"

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
 

आयोध्या। भगवान श्रीराम की अयोध्या में 37 घाटों पर 15 लाख 76 हजार दीये जलाने का नया रिकॉर्ड बना है। प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में सीएम योगी ने इस रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने सरयू की पूजा करके आरती उतारी। उन्होंने राम की पैड़ी पर लेजर शो के माध्यम से हुई राम कथा देखी। इसके बाद डिजिटल आतिशबाजी का नजारा लिया। इससे पहले, पीएम ने रामलला के दर्शन किए। भगवान राम का तिलक लगाकर राज्याभिषेक किया। पूरे शहर के मंदिरों की बात करें तो करीब 50 लाख दिये जलाए गए हैं।

1 व्यक्ति और बाहर की फ़ोटो हो सकती है

पीएम मोदी ने जय श्रीराम से अपनी बात रखनी शुरू की। उन्होंने कहा, "एक समय वो भी था जब हमारे ही देश में श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए जाते थे। इसका नतीजा यह हुआ कि हमारे देश के धार्मिक स्थलों का विकास पीछे छूट गया। पिछले आठ साल में हमने धार्मिक स्थानों के विकास के काम को आगे रखा है।''

फ़ोटो का कोई वर्णन उपलब्ध नहीं है.

पीएम ने आगे कहा, ''भगवान राम ने अपने वचन में, विचारों में, शासन में, प्रशासन में जिन मूल्यों को गढ़ा वो सबका साथ-सबका विकास की प्रेरणा हैं। राम किसी को पीछे नहीं छोड़ते। राम कर्तव्य-भावना से मुख नहीं मोड़ते। इसलिए, राम, भारत की उस भावना के प्रतीक हैं, जो मानती है कि हमारे अधिकार हमारे कर्तव्यों से स्वयं सिद्ध हो जाते हैं।"

1 व्यक्ति और बाहर की फ़ोटो हो सकती है

पीएम ने कहा, "भगवान राम सबको साथ में लेकर लंका पर विजय प्राप्त करते हैं। नागरिकों में देश सेवा भाव होता है तो राष्ट्र ऊंचाईयों पर जाता है। हमें कर्तव्यों के प्रति समर्पित होने की जरूरत है। सियावर रामचंद्र की जय कहकर खत्म किया।"

सियावर रामचंद्र की जय कहकर खत्म किया भाषण
सियावर रामचंद्र की जय कहकर प्रधानमंत्री मोदी ने अपना संबोधन समाप्त किया। अयोध्या वासियों को अयोध्या के विकास में सहयोग करने की अपील की। अयोध्या आने वाले लोगों का मन से सम्मान व सत्कार करने की बात भी कही। इससे पहले पुष्पक विमान से भगवान राम, मां सीता और लक्ष्मण पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम की अगवानी की। तिलक लगाकर आरती उतारी। वहीं, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने हाथ जोड़कर श्रीराम और सीता को प्रणाम किया।

यह भी पढ़ें : बतौर प्रधानमंत्री दूसरी बार रामनगरी अयोध्या पहुंचे मोदी, रामलला के दरबार में जलाया पहला दीपक

Share this story