यूपी विधान सभा चुनाव 2022 :  कांग्रेस का उन्नति विधान जारी , किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा , 8 लाख नए रोजगार , 2 रुपए किलो में गोबर खरीदा जाएगा 

UP Vidhan Sabha Election 2022: Congress's progress legislation continues, farmers' loan will be waived, 8 lakh new jobs, cow dung will be bought for Rs 2 a kg

Newspoint24/संवाददाता /एजेंसी इनपुट के साथ

लखनऊ। यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और सपा के बाद कांग्रेस ने भी अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया , कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस का घोषधा पत्र का नाम उन्नति विधान जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है।  
 
 
'उन्नति विधान' में कांग्रेस के वादे

  • किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा, सरकार बनने पर 10 दिनों के अंदर ऐसा होगा। 
  • जिन परिवारों को कोरोना की मार सबसे ज्यादा पड़ी उन्हें 25 हजार की मदद करेंगे।
  • 20 लाख नौकरियां देंगे। 12 लाख खाली पदों को भरा जाएगा। इसके साथ 8 लाख नए रोजगार के मौके उपलब्ध कराएंगे। 
  • बीमार होने पर लोगों को 10 लाख तक का इलाज मुफ्त होगा। 
  • आवारा पशुओं का नुकसान झेलने वालों को तीन हजार की मदद दी जाएगी। गोधन न्याय योजना शुरू की जाएगी।
  • 2 रुपए किलो में गोबर खरीदा जाएगा। 
  • सफाई कर्मियों को नियमित किया जाएगा। आउटसोर्सिंग बंद करेंगे। 
  • झुग्गी वाली जमीन आपके नाम की जाएगी।
  • महिला पुलिसकर्मियों को उनके गृह जनपद में पोस्टिंग होगी। 
  • पूर्व सैनियों के लिए एक विधानपरिषद की सीट
  • पत्रकारों के खिलाफ दायर मुकदमों को खत्म करेंगे।
  • ग्राम प्रधान का वेतन छह  हजार महीना और चौकीदारों का वेतन पांच हजार तक बढ़ाया जाएगा। 
  • शिक्षकों के खाली दो लाख पदों को भरा जाएगा, एडहॉक शिक्षकों और शिक्षामित्रों का नियमितिकरण किया जाएगा। 
  • संस्कृत और ऊर्दू शिक्षकों के खाली पद भरे जाएंगे। 
  • अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी।
  • कोरोना के दौरान जान गंवाने वाले कोरोना योद्धाओं के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

 
 
प्रियंका का भाजपा पर निशाना
कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा है। ट्वीट कर कहा, 'भाजपा को अपने "घोषणा पत्र" का नाम धोखा पत्र रखना चाहिए। 70 सालों की रट लगाने वाली भाजपा 5 सालों में अपने घोषणापत्र के 1/4 वादे भी नहीं पूरे कर पाई। न 5 सालों के काम का हिसाब, न ही भविष्य निर्माण का कोई विजन। इसलिए कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को कॉपी-पेस्ट करके अपना काम चला रही है।'

यह भी पढ़ें :

यूपी विधानसभा 2022 के लिए सपा ने जारी किया घोषणा पत्र : महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण 12वीं पास विद्यार्थियों को लैपटॉप , 300 यूनिट बिजली फ्री

यूपी विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी का घोषणापत्र : कॉलेज जाने वाली हर महिला को मुफ्त स्कूटी , 2 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर , किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली
 

Share this story