शिमला के रिज मैदान में हिमाचल प्रदेश के सीएम के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू का शपथ ग्रहण आज दोपहर 1:30 बजे , राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे 

शिमला के रिज मैदान में हिमाचल प्रदेश के सीएम के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू का शपथ ग्रहण आज दोपहर 1:30 बजे , राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
 

शिमला। कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू आज शिमला के रिज मैदान में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। विधायक मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1:30 बजे होगा। समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। कैबिनेट का विस्तार बाद में होगा।

सीएम पद के लिए मची थी होड़
बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 68 सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने 40 सीटों पर जीत हासिल की। चुनाव में जीत मिलने के बाद कांग्रेस में सीएम पद को लेकर होड़ शुरू हो गई थी। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सीएम पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी। वह दिवंगत कद्दावर नेता वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू भी सीएम पद की रेस में थे। विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम पर सहमति नहीं बनी तो यह फैसला लेने के लिए पार्टी आलाकमान को अधिकृत किया गया है। आलाकमान ने सुखविंदर को सीएम और मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला किया। 

इसके बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू गवर्नर हाउस गए और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। उनके साथ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपिंदर हुड्डा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद थे।

कौन हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू?
सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर जिले के नादौन से विधायक बने हैं। इस बार उन्होंने पांचवीं बार जीत हासिल की है। पेशे से वकील सुक्खू की राजनीति कांग्रेस के स्टूडेंट विंग नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) से शुरू हुई थी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में उन्होंने एनएसएयूआई के कार्यकर्ता के तौर पर राजनीतिक एंट्री ली थी। 1980 के दशक में वह एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 


1989 से 1995 तक वह छात्र संगठन के अध्यक्ष रहे। इसके बाद अध्यक्ष 1999 से 2008 तक यूथ कांग्रेस के प्रदेश रहे। यूथ कांग्रेस से वह मुख्य संगठन में विभिन्न पदों पर रहने के बाद प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष 2013 से 2019 तक रहे हैं। सुक्खू दो बार शिमला नगर निगम के पार्षद भी रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के नये सीएम होंगे सुखविंदर सुक्खू , प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य और मुकेश अग्निहोत्री होंगे डिप्टी सीएम

Share this story