पंजाब में भगवंत सरकार का शपथ ग्रहण , 10 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

Newspoint24/संवाददाता/एजेंसी इनपुट के साथ
चंडीगढ़। पंजाब में शनिवार को भगवंत सरकार का शपथ ग्रहण हुआ। 10 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें 8 पहली बार मंत्री बने हैं। सबसे पहले विधायक हरपाल चीमा ने मंत्रीपद की शपथ ली। वे मान सरकार के दलित चेहरा हैं। इसके बाद डॉ. बलजीत कौर ने शपथ ली। तीसरे नंबर पर हरभजन सिंह ETO ने शपथ ली।
शपथ ग्रहण के बाद दोपहर 2 बजे मान सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग होगी। पंजाब सरकार में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री बन सकते हैं। इसलिए 7 नए मंत्रियों के लिए बाद में कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री मान बुधवार को पंजाब के सीएम के पद की शपथ ली। यह समारोह भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में हुआ था। शपथ ग्रहण में आम आदमी पार्टी के सभी विधायक परिवार के साथ पहुंचे हैं। मंत्री बन रहे विधायक परिवार को भी साथ लाए हैं। CM भगवंत मान के बेटे दिलशान मान और बेटी सीरत कौर मान भी मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने शुक्रवार को अपने मंत्रिपरिषद के नामों की घोषणा की। ये मंत्री शनिवार सुबह शपथ लेंगे।
मंत्रिमंडल में 17 की जगह है, लेकिन पार्टी फिलहाल 10 मंत्रियों को शामिल करने जा रही है।
मान ने ट्विटर पर नए मंत्रिमंडल की घोषणा की
ये मंत्री हैं- हरपाल चीमा (दिरबा), बलजीत कौर (मलोट), हरभजन सिंह (जंडियाला), विजय सिंगला (मनसा), लाल चंद कटारुचक (भोआ), गुरमीत सिंह मीत हेयर (बरनाला), कुलदीप सिंह धालीवाल (अजनाला), लालजीत सिंह भुल्लर (पट्टी), ब्रह्म शंकर (होशियारपुर), और हरजोत सिंह बैंस (आनंदपुर साहिब)।
हैरानी की बात यह है कि चुनाव में सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल करने वाले सुनाम विधायक अमन अरोड़ा को मंत्रियों की पहली सूची में शामिल नहीं किया गया है।
जबकि चीमा और मीत हेयर दूसरी बार विधायक बने हैं, अन्य सभी पहली बार विधायक चुने गए हैं।