हिमाचल के नये सीएम होंगे सुखविंदर सुक्खू , प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य और मुकेश अग्निहोत्री होंगे डिप्टी सीएम 

हिमाचल के नये सीएम होंगे सुखविंदर सुक्खू , प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य और उन्हीं के गुट से मुकेश अग्निहोत्री होंगे डिप्टी सीएम
हिमाचल प्रदेश में लंबी उठापटक के बाद मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य के नए CM होंगे। उनके साथ प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य और उन्हीं के खेमे से मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी CM बनाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, सुक्खू का विरोध कर रहीं प्रतिभा सिंह इस ऐलान के बाद अपने समर्थक विधायकों के साथ विधानसभा के लिए रवाना हो गई हैं।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

शिमला । हिमाचल प्रदेश में लंबी उठापटक के बाद मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य के नए CM होंगे। उनके साथ प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य और उन्हीं के खेमे से मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी CM बनाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, सुक्खू का विरोध कर रहीं प्रतिभा सिंह इस ऐलान के बाद अपने समर्थक विधायकों के साथ विधानसभा के लिए रवाना हो गई हैं।

हिमाचल में 8 दिंसबर को चुनाव नतीजे आने के बाद से ही CM को लेकर घमासान जारी था। 40 सीटें जीतकर बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भी की CM दावेदारी कर रही थीं। हालांकि, विधायकों से रायशुमारी के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू इस दौड़ में आगे निकल गए थे। कांग्रेस हाईकमान ने भी उनके नाम पर मुहर लगा दी थी।

हिमाचल में सियासी उठापटक के LIVE अपडेट्स...

  • प्रतिभा सिंह गुट ने ऑब्जर्वर्स के होटल के बाहर प्रतिभा सिंह गुट के लोगों ने 'सुक्खू-वुक्खू नहीं चलेगा' और 'हाईकमान होश में आओ' के नारे लगाए।
  • प्रतिभा सिंह गुट की तरफ से CM कैंडिडेट मुकेश अग्निहोत्री को कांग्रेस ऑब्जर्वर्स ने विधानसभा से वापस होटल बुलाया।
  • सुखविंदर सिंह सुक्खू शाम करीब पौने पांच बजे अपने समर्थकों के साथ विधानसभा पहुंच गए हैं। अभी तक विधायक दल की मीटिंग शुरू नहीं हो पाई है।
  • दोपहर 3 बजे सुक्खू के CM रेस में फ्रंटरनर बनते ही CID ने उन्हें CM प्रोटोकॉल में ले लिया था। पुलिस को भी एस्कॉर्ट तैयार रखने के लिए कहा गया था।
  • हिमाचल प्रदेश में नए मुख्यमंत्री को रविवार को ही शपथ दिलाई जा सकती है। उनके साथ दोनों डिप्टी CM के शपथ लेने की संभावना है।

प्रतिभा सिंह ने मुकेश अग्निहोत्री का नाम आगे बढ़ाया
दोपहर तक तो CM चुनने की प्रोसेस वैसी ही चल रही थी, जैसी उम्मीद थी। असल पेंच इसके बाद फंसा, जब प्रतिभा सिंह ने सुक्खू के नाम से असहमति जता दी। वे अपने खेमे से मुकेश अग्निहोत्री को मुख्यमंत्री बनाने पर अड़ गईं। सुक्खू का नाम आगे बढ़ने पर प्रतिभा सिंह गुट के लोगों ने सड़क पर धरना दिया और हाईकमान के खिलाफ नारेबाजी की।

विधायकों का होटल से निकलने का सिलसिला जारी
इधर, कांग्रेस विधायक विधानसभा पहुंचने लगे हैं। उनके होटल सिसिल से निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है। एक-एक करके गाड़ियां होटल से निकल कर विधानसभा की ओर बढ़ रही हैं। मुकेश अग्निहोत्री ठीक 4 बजे विधानसभा पहुंच गए। विधानसभा पहुंचने वाले अग्निहोत्री पहले विधायक रहे।

सांसद होने के चलते कमजोर पड़ी प्रतिभा की दावेदारी
वहीं प्रतिभा सिंह के सांसद होने की वजह से दावेदारी कमजोर पड़ी है, जिसके बाद प्रतिभा अब अपने खेमे के मंत्रियों को लेकर बातचीत कर रही हैं। सूत्रों की मानें तो प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को डिप्टी CM बनाने की मांग की जा रही है। इसके अलावा प्रतिभा सिंह अपने खेमे के विधायकों के लिए ज्यादा मंत्रीपद चाहती हैं।

वहीं एक नाम पर सहमति के लिए ऑब्जर्वर ने दोपहर बाद विधायक दल की फिर मीटिंग बुला ली है। फिलहाल प्रतिभा, मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंदर सुक्खू उसी सिसिल होटल में हैं, जहां पर कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और ऑब्जर्वर भूपेश बघेल व भूपेंद्र हुड्‌डा ठहरे हुए हैं।

सुखविंदर सुक्खू का नाम आते ही होटल पहुंची प्रतिभा
इससे पहले सुखविंदर सुक्खू का नाम चर्चा में आते ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह मुकेश अग्निहोत्री, विक्रमादित्य सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, सुदर्शन सिंह बबलू समेत एक दर्जन से ज्यादा विधायक लेकर होटल पहुंच गई। यहां उनकी मुलाकात ऑब्जर्वर से हुई। वहीं हिमाचल CM के चयन को लेकर प्रियंका गांधी भी पूरी तरह से सक्रिय हैं। उन्होंने सभी दावेदारों का बायोडाटा पहले ही मांग रखा था। अब सिर्फ फैसले का इंतजार है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बीजेपी के 6-7 विधायक हमारे साथ आ सकते, बोले कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू , सीएम पद पर फैसला आज

 

Share this story