रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से युद्ध का ऐलान, यूक्रेन के 11 शहरों में तबाही, मार्शल लॉ की घोषणा

पुतिन ने कहा कि रूस की यूक्रेन पर क़ब्ज़ा करने की कोई योजना नहीं है लेकिन आगाह किया कि किसी ने रूस से उलझने की कोशिश की तो तत्काल जवाब मिलेगा यूक्रेन-रूस में अब जंग की शुरुआत लगभग हो गई है।
यूक्रेन की राजधानी कीव समेत वहां अलग-अलग हिस्सों में धमाके सुने गए हैं। कहा जा रहा है कि कीव पर क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला हुआ है। कीव के अलावा (Kharkiv) खारकीव शहर में भी ब्लास्ट हुए।
यूक्रेन ने कहा है कि रूस ने उस पर पूरी तरह से हमला कर दिया है।
Newspoint24/संवाददाता /एजेंसी इनपुट के साथ
हाईलाइट :
- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से यूक्रेन के साथ युद्ध का ऐलान
- यूक्रेन के 11 शहरों पर हमला
- यूक्रेन के राष्ट्रपति ने देश में मार्शल लॉ की घोषणा की
- मिसाइल हमले में 8 यूक्रेनी मारे गए,
- यूक्रेन का दावा- हमने 6 रूसी फाइटर जेट्स मार गिराए
- यूक्रेन में अब हर पल धमाके
- रूस-यूक्रेन विवाद में एक बार फिर चीन रूस के साथ
मॉस्को/कीव/वॉशिंगटन/नयी दिल्ली। यूक्रेन-रूस में अब जंग की शुरुआत लगभग हो गई है। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत वहां अलग-अलग हिस्सों में धमाके सुने गए हैं। कहा जा रहा है कि कीव पर क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला हुआ है। कीव के अलावा (Kharkiv) खारकीव शहर में भी ब्लास्ट हुए।
रूस और यूक्रेन के बीच जंग की आशंका और तेज हो गई है । रूस ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य ऑपरेशन का फैसला सुना दिय़ा है, हालांकि रूस का मिलिट्री ऑपरेशन कब शुरू होगा इसका वक्त नहीं बताया गया है ।अब से कुछ देर पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आपात संबोधन में कहा है कि रूस और यूक्रेनी सेना के बीच भिड़ंत टालना मुश्किल है. पुतिन ने यूक्रेन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यूक्रेन की सेना हथियार डालकर अपने घर लौट जाएं।
पुतिन का दावा है कि इस सैन्य अभियान से यूक्रेन के नागरिकों को कोई खतरा नहीं है, हालांकि यूक्रेन की मानें तो इसमें आम नागरिकों को भी निशाना बनाया जा रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के पूर्वी डोनबास इलाक़े में 'विशेष सैन्य अभियान' शुरू करने का आदेश दे दिया है।
टेलीविज़न पर प्रसारित संबोधन में पुतिन ने रूस समर्थित विद्रोहियों का सामना कर रहे यूक्रेन के सैनिकों से आग्रह किया वे हथियार डाल दें और वापस घर चले जाएं ।
पुतिन ने कहा कि रूस की यूक्रेन पर क़ब्ज़ा करने की कोई योजना नहीं है लेकिन आगाह किया कि किसी ने रूस से उलझने की कोशिश की तो तत्काल जवाब मिलेगा यूक्रेन-रूस में अब जंग की शुरुआत लगभग हो गई है। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत वहां अलग-अलग हिस्सों में धमाके सुने गए हैं। कहा जा रहा है कि कीव पर क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला हुआ है। कीव के अलावा (Kharkiv) खारकीव शहर में भी ब्लास्ट हुए। यूक्रेन ने कहा है कि रूस ने उस पर पूरी तरह से हमला कर दिया है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से यूक्रेन के साथ युद्ध का ऐलान किया जाने के बाद से सैन्य अभियान लगातार जारी है। रूस-यूक्रेन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पुतिन का दावा है कि इस सैन्य अभियान से यूक्रेन के नागरिकों को कोई खतरा नहीं है, हालांकि यूक्रेन की मानें तो इसमें आम नागरिकों को भी निशाना बनाया जा रहा है।
जानिए रूस-यूक्रेन विवाद को लेकर क्या है अब तक की 10 बड़ी अपडेट
10 बड़े अपडेट
रूस की ओर से जारी सैन्य अभियान के तहत यूक्रेन के 11 शहरों पर हमला किया गया है। इनमें कीव, खार्किव, चिशिनाओ भी शामिल है। यूक्रेन में कई शहरों में धमाकों की खबर है। काला सागर के पास ओडेसा में दो शक्तिशाली विस्फोट हुए हैं। राजधानी कीव में भी दो धमाके सुने गए हैं। इसके अलावा क्रामटोरस्क, बर्डियांस्क और निकोलेव शहर में धमाकों को सुना गया है। जानकारी के मुताबिक ओडेसा में सबसे ज्यादा नुकसान
रूस की ओर से सैन्य हमला शुर करने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति ने देश में मार्शल लॉ की घोषणा कर दी है और नागरिकों से अपील की है इस स्थिति में घबराए नहीं।
एक तरफ पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन पर किया गया हमला वहां की जनता की सुरक्षा के लिए हैं और उन्हें इससे कोई खतरा नहीं है तो वहीं यूक्रेन ने दावा किया गया है कि रूस के हमले में 300 लोग मारे गए हैं। इसी के साथ ये भी दावा किया जा रहा है कि उसके सभी सैन्य ढांचे तबाह कर दिए गए हैं।
रूस की ओर से हमले की घोषणा किए जाने के बाद जो बाइडेन ने बयान देते हुए कहा है कि ‘इस हमले से होने वाली मौत और विनाश के लिए रूस अकेला जिम्मेदार है। अमेरिका और उसके सहयोगी एकजुट और निर्णायक तरीके से जवाब देंगे। दुनिया रूस को जवाबदेह ठहराएगी।
यूक्रेन ने NOTAM (नोटिस टू एयर मिशन) जारी कर दिया है और देश के भीतर नागरिक विमानों की उड़ानों को प्रतिबंधित कर दिया है। ऐसे में भारतीयों को लाने के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI- 1947 खाली हाथ वापस लौट रही है। यह फ्लाइट आज सुबह यूक्रेन के बॉरिस्पिल हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ था।
हमले के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिकी प्रेसिडंट जो बाइडेन से बात की है। इसी के साथ उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति और तुर्की के राष्ट्रपति से बातचीत की है।
रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला करने के बाद अब बेलारूस ने भी हमला कर दिया है। खेरसन एयरपोर्ट पर भी हमला किया गया है। यहां पर आग की ऊंची-ऊंची लपटें दिख रही हैं. स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।
हमले से यूक्रेन में भारी तबाही मची हुई है। रूस देश पर ताबड़तोड़ मिसाइल से हमला कर रहा है। मिसाइल अटैक से राजधानी कीव को काफी नुकसान पहुंचा है।
यूक्रेन ने रूसी फाइटर जेट को ध्वस्त कर दिया , 5 रूसी फाइटर जेट को मार गिराया
यूक्रेन की ओर से रूस हमलों पर जवाबी कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत यूक्रेन ने रूसी फाइटर जेट को ध्वस्त कर दिया है। यूक्रेन ने दावा किया है कि 5 रूसी फाइटर जेट को मार गिराया गया है। साथ ही एक हेलिकॉप्टर भी मार गिराया है।
यह भी पढ़ें :
रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का असर : भारतीय निवेशकों के 9 लाख करोड़ रुपये डूब गए