रूस-यूक्रेन युद्ध 11 वें दिन भी जारी :  यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस से लड़ने के लिए अमेरिका से और अधिक लड़ाकू विमानों की मांग की  

Russo-Ukraine war continues for 11th day: Ukrainian President Zelensky calls for more fighter jets from US to fight Russia

Newspoint24/संवाददाता /एजेंसी इनपुट के साथ

 नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 11वां दिन है।  यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को देश को रूस के आक्रमण से लड़ने में मदद करने के लिए अमेरिकी सीनेटरों से और अधिक विमान भेजने के लिए का आग्रह किया है।  वहीं यूक्रेन के मारियुपोल और वोल्नोवाखा से लोगों को निकालने के लिए लागू किया गया सीजफायर टूट गया है।  यूक्रेनी मीडिया के मुताबिक मारियूपोल में रूसी सेना ने सीजफायर तोड़ दिया है जिसके बाद मानवीय कॉरिडोर से आम लोगों को निकालने की प्रक्रिया सुरक्षा कारणों से रोक दी गई है।  उधर, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आगाह किया है कि मॉस्को यूक्रेन पर किसी भी तीसरे पक्ष की नो-फ्लाई ज़ोन की घोषणा को "इस लड़ाई में भागीदार के रूप में माना जाएगा।  इस बीच, अमेरिका और ब्रिटेन ने ट्रेवल एडवाइजरी जारी की है और अपने नागरिकों को रूस छोड़ने को कहा है।

People cross on an improvised path under a bridge that was destroyed by a Russian airstrike, while fleeing the town of Irpin, Ukraine, Saturday, March 5, 2022. What looked like a breakthrough cease-fire to evacuate residents from two cities in Ukraine quickly fell apart Saturday as Ukrainian officials said shelling had halted the work to remove civilians hours after Russia announced the deal. (AP Photo/Vadim Ghirda) 

जेलेंस्की ने फोन पर की अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन से बात
 
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ फोन पर बात की है।  हालांकि बातचीत के बारे में अभी अधिक ब्योरा सामने नहीं आया है।  बता दें कि बाइडेन जंग की शुरुआत से ही यूक्रेन के पक्ष में हैं।  इसके बाद भी उन्होंने यूक्रेन की मदद के लिए बड़े फैसले लिए हैं।  साथ ही रूस पर कई प्रतिबंध भी लगाए हैं। 

 

A man is helped in a wheelbarrow after crossing on an improvised path under a bridge that was destroyed by a Russian airstrike, as people flee the town of Irpin, Ukraine, Saturday, March 5, 2022. What looked like a breakthrough cease-fire to evacuate residents from two cities in Ukraine quickly fell apart Saturday as Ukrainian officials said shelling had halted the work to remove civilians hours after Russia announced the deal. (AP Photo/Vadim Ghirda)

 सैनिक के परिवार को मुआवजा राशि देंगे पुतिन
 
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जंग लड़ रहे सैन्य कर्मियों और उनके परिवारों को भुगतान के लिए एक डिक्री पर साइन किए।  इसके तहत यूक्रेन में मरने वाले सैनिक के परिवार के सदस्यों को 5 मिलियन रूबल मिलेंगे। 

 सीजफायर के बाद रूस ने फिर बोला मारियूपोल पर हमला
 
रूस ने शनिवार को सीजफायर का ऐलान किया था।  इसके तहत कहा गया था कि यूक्रेन के ईस्टर्न पार्ट स्थित डोनेत्स्क के 2 शहरों में सीजफायर किया था।  बता दें कि डोनेत्स्क को जंग शुरू होने के पहले ही रूस ने एक स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कर दिया था।  सीजफायर के बाद भी रूस ने रविवार को मारियूपोल में हमला कर दिया।  मारियूपोल वही शहर है जिसमें बीते दिन युद्ध विराम था।  इस दौरान रूस की ओर से कहा गया था कि वह इस दौरान हमला नहीं करेगा।  लिहाजा फंसे हुए लोगों को सेफ पैसेज दिया जाएगा। 

 

 रूस और यूक्रेन कल तीसरे दौर की वार्ता के लिए फिर से बातचीत की टेबल पर आएंगे
 
यूक्रेन रूस जंग के बीच दोनों देशों में वार्ता का दौर भी जारी है।  लिहाजा दोनों देशों के बीच अभी तक 2 दौर की बातचीत हो चुकी है।  लेकिन अब तीसरे चरण की बातचीत के लिए रूस और यूक्रेन एक बार फिर से कल चर्चा की मेज पर आएंगे।  हालांकि इससे पहले हुई दोनों बातचीत में कोई भी नतीजा नहीं निकला था।  ऐसे में अब एक बार फिर से दोनों देश युद्ध के बीच बात करेंगे। 

 रूस में अब Visa और Mastercard का इस्तेमाल नहीं हो सकेगा
 
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रूस को अलग-थलग करने की कोशिश के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की अपील पर वीजा (Visa), मास्टरकार्ड (Mastercard) ने रूस में सभी लेनदेन बंद करने का फैसला लिया है। 

 यूक्रेन के मारियोपोल में रूसी सेना ने तेज की गोलाबारी, शहर के मेयर का दावा
 
यूक्रेनी शहर मारियोपोल के मेयर वादिम बॉयचेंको ने शनिवार रात दावा किया कि रूसी सेना ने उनके शहर में गोलाबारी तेज कर दी है, जिसमें हवाई जहाज का इस्तेमाल भी शामिल है।  पोर्ट सिटी रूसी सेना की घेराबंदी से बहुत ही बुरी स्थिति में है।  रिहायशी ब्लॉकों पर लगातार गोलाबारी जारी है और हवाई जहाज रिहायशी इलाकों पर बम गिरा रहे हैं। 

 Puma और IBM ने रूस में अपना कामकाज किया बंद
 
युद्ध के खिलाफ लामबंद होते हुए प्यूमा (Puma) कंपनी ने भी रूस में अपने उत्पादों की आपूर्ति और अपने स्टोर्स बंद करने का ऐलान किया है।  इसके अलावा Payoneer, Paypal और Adobe ने रूस में अपना कामकाज बंद कर दिया है।  साथ ही आईबीएम (IBM) ने भी रूसी बाजार से अपना कारोबार पूरी तरह समेटने की घोषणा की है।  

 यूूक्रेन का बड़ा दावा, रूसी सेना के 10,000 जवान मारे गए
 
यूक्रेन की सरकार का दावा है कि रूस ने 10 दिनों के संघर्ष में अपने 10,000 सेना के जवानों को खो दिया है।  इसके अलावा रूसी सेना के 79 फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर समेत 269 टैंक, 945 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन और 45 मल्टी रॉकेट लॉन्च सिस्टम को भी यूक्रेन ने तबाह कर दिया है।  यूक्रेन का कहना है कि रूस यह लड़ाई हार चुका है। 

Ukrainian soldiers drive on an armored military vehicle in the outskirts of Kyiv, Ukraine, Saturday, March 5, 2022. (AP Photo/Emilio Morenatti)

Russia-Ukraine War: मानवीय मदद को बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र प्रतिबद्ध

 
संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि यूक्रेन में रहने वाले 1.2 करोड़ लोगों और पड़ोसी देशों में भाग गए 40 लाख लोगों को आने वाले महीनों में मानवीय सहायता की जरूरत होगी।  लोगों की मदद को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि यूएन अपने मानवीय कार्यों को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।  

 रूस तीसरे परमाणु संयंत्र की ओर बढ़ रहा है, यूक्रेन के जेलेंस्की ने अमेरिका को बताया
 
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने अमेरिकी सीनेटरों के साथ एक वीडियो कॉल के दौरान कहा, रूसी सैनिकों ने अब दो यूक्रेनी परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को अपने कब्जे में ले लिया है और तीसरे की ओर बढ़ रहे हैं।  जेलेंस्की ने कहा कि तीसरा युज़्नौक्रेनस्क परमाणु ऊर्जा संयंत्र खतरे में है, जो कि Mykolaiv के उत्तर में 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।  बता दें कि रूस, यूक्रेन के माइकोलाइव शहर को शनिवार को घेरने की कोशिश कर रहा था. उधर, यूरोप का सबसे बड़ा जपोरिजिया परमाणु संयंत्र रूस के नियंत्रण में आ चुका है।  दूसरा चेर्नाेबिल है, जो फिलहाल निष्क्रिय है लेकिन रूस इस न्यूक्लियर साइट पर भी कब्जा जमा चुका है।  बता दें कि चेर्नाेबिल प्लांट राजधानी कीव से कुछ ही दूर पर स्थित है।  साल 1986 में हादसा होने पर इसे बंद कर दिया गया था।  जबकि इसी 3 मार्च को रूसी गोलाबारी से जपोरिजिया प्लांट में आग लग गई थी जिसे रेडिएशन निकलने से पहले बुझा दिया गया था।  

People with disabilities and injured soldiers walk after crossing the Irpin river on the outskirts of Kyiv, Ukraine, Saturday, March 5, 2022. (AP Photo/Emilio Morenatti)

 यूक्रेन के विदेश मंत्री ने यूक्रेन-पोलैंड बॉर्डर पर अमेरिकी समकक्ष ब्लिंकन से मुलाकात की
 
यूक्रेन अभी भी रूसी हमलों से घिरा हुआ है।  इसी बीच संकटग्रस्त यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने यूक्रेन-पोलैंड सीमा पर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की। 

 अमेरिका ने रूस में रहने अपने नागरिकों से फौरन निकलने को कहा
 
रूस और यूक्रेन जंग के बीच अमेरिकी विदेश विभाग ने पहले की ट्रेवल एडवाइजरी को अपडेट किया है और अब सलाह दी है कि अमेरिकी नागरिक जल्द से जल्द रूस छोड़ दें।  एडवाइजरी में अमेरिका ने अपने नागिरकों से कहा है, अगर आप रूस से निकलना चाहते हैं, तो आपको जल्द से जल्द अपनी व्यवस्था करनी चाहिए।  यदि आप रूस में रहने की योजना बना रहे हैं, तो समझें कि अमेरिकी दूतावास की मदद करने की क्षमताएं सीमित हैं। 

 यूक्रेन में अब तक 350 से अधिक नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि
 
यूक्रेन में रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद से 351 नागरिक मारे गए हैं. जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है।  इसी के साथ 24 फरवरी से शुक्रवार मध्यरात्रि के बीच युद्ध में 707 नागरिक घायल हुए हैं। 

 7 मार्च को रूस और यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की बातचीत
 
जंग के बीच रूस और यूक्रेन सोमवार, 7 मार्च को तीसरे दौर की वार्ता करने के लिए तैयार है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने इस खबर पर मुहर लगाई है।  इससे पहले हुई बातचीत का कोई खास नतीजा नहीं निकल पाया था, जिसके चलते युद्ध आज अपने 11वें दिन में पहुंच गया है।   

 जेलेंस्की ने अमेरिका से लगाई और अधिक विमान भेजने की गुहार
 
शनिवार को एक वीडियो कॉल में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने अमेरिकी सीनेटरों से रूसी हमले का मुकाबला करने के लिए और अधिक विमान भेजने की गुहार लगाई है।  इस वीडियो कॉल में सीनेटर समेत 300 से अधिक लोग शामिल थे।  

 यह भी पढ़ें :   

रूसी सेना शनिवार से यूक्रेन के दो क्षेत्रों में संघर्ष-विराम पर सहमत , रूस ने यूक्रेन के परमाणु संयंत्र पर कब्जा किया

Share this story