1% कमीशन के चक्कर में पंजाब के हेल्थ मिनिस्टर विजय सिंगला गिरफ्तार  

Punjab Health Minister Vijay Singla arrested for 1% commission

भगवंत मान ने कहा कि , 'मेरे ध्यान में एक केस आया। इसमें मेरी सरकार का एक मंत्री हर टेंडर या उस विभाग की खरीद-फरोख्त में एक परसेंट कमीशन मांग रहा था।

इस केस का सिर्फ मुझे पता है। इसके बारे में विरोधी पार्टियों और मीडिया को पता नहीं है। मैं चाहता तो केस को दबा सकता था, लेकिन इससे लोगों का विश्वास टूट जाता। मैं उस मंत्री के खिलाफ सख्त एक्शन ले रहा हूं। उसे मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है।

Newspoint24/ newsdesk / एजेंसी इनपुट के साथ

चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया है। विजय सिंगला स्वास्थ्य विभाग में हर काम और टेंडर के बदले 1% कमीशन मांग रहे थे। इसकी शिकायत सीएम भगवंत मान तक पहुंची थी। उन्होंने गुपचुप तरीके से इसकी जांच कराई। अफसरों से पूछताछ की, फिर मंत्री सिंगला को तलब किया गया। मंत्री ने गलती मान ली, इसके बाद उन्हें बर्खास्त किया गया।

इसके बाद मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कर पंजाब पुलिस के एंटी करप्शन विंग ने सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद अब सिंगला की आम आदमी पार्टी से भी छुट्‌टी करने की तैयारी है। पंजाब आप के प्रवक्ता मालविंदर कंग ने कहा कि दागी लोगों की आम आदमी पार्टी में कोई जगह नहीं है। फिलहाल मंत्री रहे सिंगला की इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सीएम मान ने कहा कि , 'मेरे ध्यान में एक केस आया
भगवंत मान ने कहा कि , 'मेरे ध्यान में एक केस आया। इसमें मेरी सरकार का एक मंत्री हर टेंडर या उस विभाग की खरीद-फरोख्त में एक परसेंट कमीशन मांग रहा था। इस केस का सिर्फ मुझे पता है। इसके बारे में विरोधी पार्टियों और मीडिया को पता नहीं है। मैं चाहता तो केस को दबा सकता था, लेकिन इससे लोगों का विश्वास टूट जाता। मैं उस मंत्री के खिलाफ सख्त एक्शन ले रहा हूं। उसे मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस को उसके खिलाफ केस दर्ज करने के लिए आदेश दे दिए हैं।'

अरविंद केजरीवाल ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे भगंवत मान पर गर्व है। उनकी कार्रवाई से मेरी आंखों में आंसू आ गए। पूरा देश आज आम आदमी पार्टी पर गर्व महसूस कर रहा है।

मान ने कहा कि विरोधी पार्टियां कहेंगी कि दो महीने में ही मेरी सरकार का एक मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया। मैं कहना चाहता हूं कि एक्शन भी तो मैंने ही लिया है। उन्होंने कहा कि पुराने सीएम को भी पता था कि अवैध रेत खनन में कौन था ? फिर भी एक्शन नहीं लिया गया। मैं मंत्री को बर्खास्त करने के साथ उसके खिलाफ केस भी दर्ज करवा रहा हूं।

सिंगला को पार्टी से भी बर्खास्त करने की मांग
बर्खास्त किए गए मंत्री डॉ. विजय सिंगला को पार्टी से निकालने की मांग शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश चड्‌ढा और अनमोल गगन मान ने इसकी वकालत की है। विधायक चड्‌ढा ने कहा कि जब मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया तो उन्हें पार्टी से भी निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी जरूर इसमें अनुशासनिक कार्रवाई करेगी।

दागी लोगों की पार्टी में जगह नहीं : आप प्रवक्ता
आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि किसी टेंडर में विजय सिंगला ने 1% कमीशन की मांग की थी। इसकी शिकायत सीएम मान के पास पहुंची थी। पार्टी से निकाले जाने के मुद्दे पर कंग ने कहा कि दागी लोगों का आम आदमी पार्टी में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि दागी लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  ज्ञानवापी विवाद : सुनवाई हुई आदेश कल हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में पढ़ने की मांग की

Share this story