यूक्रेन के लिए अगले 24 घंटे बेहद अहम ,अमेरिका ने यूक्रेन को स्टिंगर मिसाइलों की सीधी डिलीवरी करने को मंजूरी दी

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने रविवार को यूक्रेन पर रूस के हमले के मुद्दे पर 193 सदस्यीय महासभा का एक आपातकालीन विशेष सत्र बुलाया है। यह आयोजित किया जाएगा।
उधर, अमेरिका ने शुक्रवार को पहली बार यूक्रेन को स्टिंगर मिसाइलों की सीधी डिलीवरी करने को मंजूरी दी है। ये मिसाइलें व्हाइट हाउस द्वारा स्वीकृत सैन्य मदद के तहत दी जाएंगी।
Newspoint24/संवाददाता /एजेंसी इनपुट के साथ
कीव। अमेरिका ने यूक्रेन को स्टिंगर मिसाइलों की सीधी डिलीवरी करने को मंजूरी दी है। अमेरिका स्टिंगर मिसाइलों को कब यूक्रेन को देगा, अभी यह तय नहीं है। लेकिन अमेरिकी अफसरों का कहना है कि यू.एस. वर्तमान में शिपमेंट के लॉजिस्टिक्स पर काम कर रहा है। अमेरिका ने यह फैसला जर्मनी के उस ऐलान के बाद किया, जिसमें यूक्रेन को 500 स्टिंगर मिसाइल और अन्य हथियार देने का फैसला किया गया है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने रविवार को यूक्रेन पर रूस के हमले के मुद्दे पर 193 सदस्यीय महासभा का एक आपातकालीन विशेष सत्र बुलाया है। यह आयोजित किया जाएगा। उधर, अमेरिका ने शुक्रवार को पहली बार यूक्रेन को स्टिंगर मिसाइलों की सीधी डिलीवरी करने को मंजूरी दी है। ये मिसाइलें व्हाइट हाउस द्वारा स्वीकृत सैन्य मदद के तहत दी जाएंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन को कहा है कि यूक्रेन के लिए अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं।
बेलारूस ने संवैधानिक जनमत संग्रह पास किया। इसमें गैर परमाणु स्टेटस को खत्म किया गया है, जिससे रूसी परमाणु हथियारों को वहां तैनात करने का रास्ता साफ हो गया है।
बेलारूस में रूस के खिलाफ प्रदर्शन, 530 हिरासत में
बेलारूस में 530 लोगों को हिरासत में लिया गया है. ये लोग रूस के यूक्रेन में एक्शन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। पकड़े गए लोग Viasna human rights centre से जुड़े हुए हैं। बेलारूस में रविवार को करीब 12 शहरों में प्रदर्शन हुए थे, जिनके बाद इनको गिरफ्तार किया गया।
यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय ने कहा है कि रूस के हमलों में यूक्रेन के 352 नागरिक मारे गए हैं। इनमें 14 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, अब तक 116 बच्चों समेत 1684 लोग जख्मी हुए हैं। हालांकि, मंत्रालय ने युद्ध में कितने सैनिक मारे गए, यह जानकारी नहीं दी। वहीं, रूस ने दावा किया है कि वे सिर्फ यूक्रेन के सैन्य संस्थानों पर हमला कर रहे हैं। यूक्रेन की जनता को इससे कोई खतरा नहीं है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने की बोरिस जॉनसन से बात
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और पोलेंड के राष्ट्रपति आंद्रेजेज डूडा से देश की मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में बात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच रूस का मुकाबला करने के लिए संयुक्त कदमों पर सहमति बनी।
UNGA के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद 28 फरवरी 2022 की सुबह 10 बजे (अमेरिकी समयानुसार) न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महासभा के 11वें विशेष सत्र की अध्यक्षता करेंगे।
यूक्रेन का दावा- रूसी हमले में 352 लोगों की मौत
यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय ने दावा किया है कि रूस के हमलों में 352 नागरिकों की मौत हुई है। इनमें 14 बच्चे शामिल हैं।
यूक्रेन को स्टिंगर मिसाइल देगा अमेरिका
अमेरिका ने शुक्रवार को पहली बार यूक्रेन को स्टिंगर मिसाइलों की सीधी डिलीवरी करने को मंजूरी दी है। अमेरिका स्टिंगर मिसाइलों को कब यूक्रेन को देगा, अभी यह तय नहीं है। लेकिन अमेरिकी अफसरों का कहना है कि यू.एस. वर्तमान में शिपमेंट के लॉजिस्टिक्स पर काम कर रहा है। अमेरिका ने यह फैसला जर्मनी के उस ऐलान के बाद किया, जिसमें यूक्रेन को 500 स्टिंगर मिसाइल और अन्य हथियार देने का फैसला किया गया है। हाई-स्पीड स्टिंगर बहुत सटीक मिसाइल होती है। यह हेलिकॉप्टर या अन्य किसी भी विमान को मार गिराने में सक्षम होती है। दरअसल, यूक्रेन दूसरे देशों से अधिक से अधिक शक्तिशाली हथियारों की मांग कर रहा है।
यह भी पढ़ें :
यूक्रेन ने भी रूसी हमले का मुकाबला करने के लिए पूरी सेना उतारी , कीव में आज सुबह 3 बड़े धमाके हुए