कांग्रेस अध्यक्ष पद दौड़ में मल्लिकार्जुन खड़गे भी, पहला नॉमिनेशन शशि थरूर ने भरा

Mallikarjun Kharge also in the race for the post of Congress President, Shashi Tharoor filled the first nomination
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज नामांकन की आखिरी तारीख है। इसी बीच दिग्विजय सिंह इस रेस से बाहर हो गए हैं। दिग्विजय सिंह ने ऐलान कर दिया कि वे अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। दिग्विजय सिंह ने ये ऐलान अध्यक्ष पद की रेस में मल्लिकार्जुन खड़गे के शामिल होने के बाद किया। अब कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बीच रह गया है।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
 

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए नॉमिनेशन शुक्रवार को शुरू हो गया। सबसे पहला नॉमिनेशन शशि थरूर ने भरा। गांधी फैमिली की पसंद मल्लिकार्जुन खड़गे हैं, वो भी नॉमिनेशन फाइल करने कांग्रेस दफ्तर पहुंच चुके हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर चल रही राजनीति के बीच आज मल्लिकार्जुन खड़गे भी रेस में कूद पड़े हैं। इस बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ राज्यसभा नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि खड़गे थोड़ी देर में चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। तिवारी ने कहा कि वे खड़गे के प्रस्तावक होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए यह मुकाबला अब रोचक होता जा रहा है। इस बीच दिग्विजय सिंह ने चुनाव न लड़ने की बात कही है। दिग्विजय ने कहा कि वे खड़गे के प्रस्तावक बनेंगे।  

दिग्विजय सिंह खड़गे के सपोर्ट में और प्रस्तावक बने

दिग्विजय सिंह ने खड़गे का नाम अध्यक्ष पद के लिए सामने आने के बाद चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। खड़गे से मिलने भी पहुंचे। इस मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया के सामने अपनी बात रखी।

दिग्विजय ने कहा, "कैमरे पर बात करूंगा, भागने वाला नेता नहीं हूं। कांग्रेस के लिए काम किया है। काम करता रहूंगा। तीन बातों पर समझौता नहीं करता।

पहली बात- दलित, आदिवासी के मामलों में समझौता नहीं करता। दूसरी बात- साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों से समझौता नहीं करता। तीसरी बात- गांधी परिवार के साथ निष्ठा से समझौता नहीं करूंगा।

मैं कल खड़गेजी के घर गया और पूछा कि आप अगर नॉमिनेशन कर रहे हो तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। प्रेस के माध्यम से आज जानकारी मिली कि वे कैंडिडेट हैं। मैं आज फिर उनके घर गया और कहा कि आप वरिष्ठ नेता हैं, मैं आपके खिलाफ चुनाव लड़ने की बात सोच भी नहीं सकता। अब उनका इरादा चुनाव लड़ने का है तो मैं उनका प्रस्तावक बनना स्वीकार करता हूं।"


अशोक गहलोत भी खड़गे से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात के बाद कहा- खड़गे अनुभवी नेता हैं। उनका चुनाव लड़ने का फैसला सही है। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव अब फ्रेंडली मैच है। हम सभी लोग एकजुट हैं। शशि थरूर ने कहा कि मल्लिकार्जुन जी बेहद सम्मानित साथी हैं। जितने ज्यादा लोग चुनाव में उतरेंगे, कांग्रेस उतनी ही बेहतर होगी।

झारखंड कांग्रेस लीडर केएन त्रिपाठी भी अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन फाइल किया। उन्होंने कहा- सोनिया और राहुल ने किसी को चुनाव लड़ने को नहीं कहा और न ही रोका। देखते हैं कि पार्टी क्या चाहती है।

अशोक गहलोत होंगे खड़गे के प्रस्तावक
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए थोड़ी देर में अशोक गहलोत नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे। इस बीच अशोक गहलोत ने कहा है कि वे भी खड़गे के प्रस्तावक होंगे। इससे पहले दिग्विजय सिंह, प्रमोद तिवारी और पीएल पुनिया का प्रस्तावक होने की बात सामने आई थी।

खड़गे के तीन प्रस्तावक होंगे
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे आज थोड़ी देर में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह, प्रमोदी तिवारी और पीएल पुनिया उनके प्रस्तावक होंगे।

अध्यक्ष चुनाव में खड़गे की वाइल्ड कार्ड एंट्री
 
गांधी परिवार के बैकडोर सपोर्ट की वजह से खड़गे का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। सब कुछ सही रहा तो मजदूर आंदोलन से करियर की शुरुआत करने वाले खड़गे देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की कमान संभाल सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो खड़गे बाबू जगजीवन राम के बाद दूसरे दलित अध्यक्ष बनेंगे।

यह भी पढ़ें : अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे ,सीएम का फैसला सोनिया गांधी लेंगी राजस्थान संकट पर अब दिल्ली में मंथन, सोनिया गाँधी को दिया माफीनामा
 

Share this story