जम्मू-कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा : सौजियान से मंडी जा रही बस गहरी खाई में गिरी, 11 लोगों के मारे जाने की खबर 

Major road accident in Jammu and Kashmir: A bus going from Saujian to Mandi fell into a deep gorge, news of 11 people killed

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
 
जम्मू-कश्मीर। घाटी में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। पुंछ जिले के सौजियान इलाके में बुधवार सुबह हुए एक बस सड़क हादसे में गहरी खाई में गिर गई ,जिसमे कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने लोकल मीडिया को बताया कि सौजियान से मंडी जा रही एक बस गहरी खाई में लुढ़क गई। उन्होंने कहा कि इस घटना में कम से कम 11 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं।

घटना के तुरंत बाद, पुलिस, सेना और स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान शुरू किया गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मरने वालों में बच्चे भी
अधिकारियों ने बताया कि बस मंडी से सौजियान जा रही थी। बस में 24-30 यात्रियों के बैठे थे। बस का रजिस्ट्रेशन नंबर-JK12 1419 है। बस बुधवार सुबह बरेली नाले में सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना के बाद सेना, पुलिस और स्थानीय लोगों ने एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एक अधिकारी ने बताया कि  मौतों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि  कई यात्रियों को जानलेवा चोटें आई हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि मरने वालों में 5 और 14 साल के दो लड़कों के अलावा तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

आधिकारिक सूत्रों के हवाले से लोकल मीडिया ने बताया कि दुर्घटना बरारी बल्ला के पास हुई, जब बस ड्राइवर ने स्टीयरिंग से कंट्रोल खो दिया। इसके बाद बस सड़क से फिसल गई और कई सौ मीटर खाई में लुढ़क गई। 9 लोगों की मौके पर या अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल पुंछ में शिफ्ट किया कर दिया गया है।  मृतकों की पहचान मरूफ अहमद (14), बशीर अहमद (40), रोजसिया अख्तर (18), जरीना बेगम (40), मोहम्मद हसन (65), नाजिमा अख्तर (20), इमरान अहमद (5), अब्दुल करीम के रूप में हुई है। (70) और अब्दुल कयूम (40) के रूप में हुई। ये सभी स्थानीय लोग थे। कुछ अन्य मृतक भी हैं।


 


उपराज्यपाल ने जताया दुख

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुंछ सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा, 'पुंछ के सावजियां में सड़क दुर्घटना में हुई मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना है। घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करता हूं। पुलिस और सिविल अधिकारियों को घायलों को हर संभव इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है। मृतकों के परिजन को मदद के लिए पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।

खबर अपडेट हो रही है.... 

 

Share this story