BSF हेडक्वार्टर में जवान ने गुस्से में आकर जबरदस्त फायरिंग की, 5 जवानों की मौत 10 घायल

Newspoint24/संवाददाता /एजेंसी इनपुट के साथ
अमृतसर। पंजाब के अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां BSF हेडक्वार्टर में रविवार सुबह एक जवान ने गुस्से में आकर जबरदस्त फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि इस फायरिंग के दौरान 4 जवानों की मौत हो गई। वहीं 10 सैनिक घायल बताए जा रहे हैं। वहीं फायरिंग करने वाले जवान ने भी खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही BSF के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
BSF हेडक्वार्टर में मचा हड़कंप
इस घटना के बाद अमृतसर BSF हेडक्वार्टर में हड़कंप मच गया है। तमाम अधिकारी पहुंचे और फिलहाल घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल में लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि अभी तक इस मामले बीएसएफ के किसी सीनियर अफसर का कोई बयान सामने नहीं आया है। वहीं मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
फायरिंग के बाद जवान ने खुद को मारी गोली
शुरूआती जांच के मुताबिक यह घटना बीएसएफ मेस की बताई जा रही है। जहां फायरिंग करने वाले कॉन्स्टेबल की पहचान कटप्पा के रूप में हुई है। हालांकि कटप्पा ने फायरिंग क्यों की, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। फायरिंग करने के बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली। आनन फानन में घायलों को अस्पताल लाया गया। अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने पांचों जवानों को मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, खासा स्थित बीएसएफ हेडक्वार्टर की मेस में बटालियन 144 के जवान नाश्ता कर रहे थे। इस दौरान बटालियन 155 के कांस्टेबल सत्यप्पा एस.के. गुस्से में तमतमाते हुए आया और अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। जवान ड्यूटी को लेकर नाराज चल रहा था। फायरिंग में नाश्ता कर रहे जवान घायल हो गए। वहीं हेडक्वार्टर में हड़कंप मच गया।
फायरिंग करने के बाद कांस्टेबल सत्यप्पा ने खुद को भी गोली मार ली। चार जवानों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। कांस्टेबल सत्यप्पा और घायल जवान को आनन फानन में अस्पताल लाया गया। अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने पांचों जवानों को मृत घोषित कर दिया। मौके पर मृतकों के परिजन और बीएसएफ के आलाधिकारी पहुंच गए हैं। पुलिस को भी जानकारी दे गई है।
यह भी पढ़ें :