कश्मीर के पहलगाम में ITBP के जवानों को लेकर लौट रही बस गहरी नदी में गिरी , 7 जवानों की मौत बस में 39 जवान सवार थे

बस अमरनाथ यात्रा के स्टार्टिंग पॉइंट चंदनवाड़ी से लौट जवानों को लेकर लौट रही थी। बताया जा रहा है कि बीच में ही ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस नदी में जा गिरी।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि घायल कर्मियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है।
एसडीपीओ पहलगाम फहद टाक ने पुष्टि की है कि तीन से चार कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई।
Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
जम्मू। कश्मीर के पहलगाम में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) के जवानों को लेकर लौट रही बस 100 फीट गहरी नदी में गिर गई। बस में 39 जवान सवार थे। सभी अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर लौट रहे थे। हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 जवानों की मौत हो गई। 39 में से 37 जवान भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ( ITBP) से और बाकी 2 जम्मू कश्मीर पुलिस के हैं।
बस अमरनाथ यात्रा के स्टार्टिंग पॉइंट चंदनवाड़ी से लौट जवानों को लेकर लौट रही थी। बताया जा रहा है कि बीच में ही ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस नदी में जा गिरी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि घायल कर्मियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है। एसडीपीओ पहलगाम फहद टाक ने पुष्टि की है कि तीन से चार कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। 37 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
बस खाई में लुढ़कते हुए नदी में जाकर टुकड़े-टुकड़े हो गई। आशंका है कि कुछ जवान नदी के बहाव में बह गए। हालांकि प्रशासन इससे इनकार करता है। घटना सुबह 11 बजे की है।
Deeply anguished by the bus accident near Chandanwari in which we have lost our brave ITBP personnel. My condolences to bereaved families & prayers for the speedy recovery of the injured. All possible assistance is being provided to the injured personnel: J&K Lt Gov
— ANI (@ANI) August 16, 2022
(File pic) https://t.co/z1xkeuqQ5g pic.twitter.com/evLoUQL2ac
बीएमओ सल्लर अनंतनाग ने कहा कि 28 घायल व्यक्तियों को जीएमसी अनंतनाग और एसएमएचएस श्रीनगर में भेजा गया है।
्र
एसडीपीओ पहलगाम फहद टाक के अनुसार, तीन से चार कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी घायल हैं।
जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से लौट रहे थे। ये जम्मू-कश्मीर पुलिस की बस में बैठे थे। बस में सवार सभी जवान घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने दो अलग-अलग जगहों पर ग्रेनेड फेंका , एक पुलिसकर्मी सहित दो घायल