मोरबी पुल हादसे में मरने वालों की संख्या 140 तक पहुंची

गुजरात के मोरबी में रविवार शाम करीब 6.30 बजे केबल सस्पेंशन ब्रिज टूटने से करीब 400 लोग मच्छु नदी में गिर गए। मोरबी के पूर्व भाजपा विधायक कांति अमृतिया ने दावा किया है कि हादसे में अब तक 60 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।
इनमें 25 से ज्यादा बच्चे भी शामिल हैं। गुजरात सरकार के मंत्री बृजेश मेरजा ने पहले 35 लोगों की मौत की बात कही थी, बाद में उन्होंने भी 60 मौतों की पुष्टि की।
Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
मोरबी। गुजरात के मोरबी पुल हादसे में मरने वालों की तादाद सोमवार सुबह तक 140 से ज्यादा पहुंच गई है। 170 लोग रेस्क्यू किए गए हैं। हादसा रविवार शाम 6.30 बजे हुआ था।
143 साल पुराना यह पुल 6 महीने से बंद था। हाल ही में इसकी मरम्मत की गई थी। 25 अक्टूबर को इसे आम लोगों के लिए खोला गया था। रविवार होने की वजह से भीड़ ज्यादा हो गई। हादसे की यही वजह बताई जा रही है।
जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर (02822243300) जारी किया है। घायलों के इलाज के लिए मोरबी और राजकोट हॉस्पिटल में इमरजेंसी वार्ड बनाया गया है।
बड़े अपडेट्स
- सुबह भी आर्मी, NDRF और SDRF की टीमों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मच्छू नदी में पानी कम करने के लिए चेक डैम तोड़ा जा रहा है।
- मामले में ब्रिज की मैनेजमेंट कंपनी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। जांच के लिए कमेटी बनी है।
- PM मोदी का अहमदाबाद में होने वाला रोड शो रद्द। पीएम केवड़िया से मोरबी जा सकते हैं।
पहला चश्मदीद: 1000 से ज्यादा लोग जमा थे
इस हादसे में 8 लोगों की जान बचाने वाले चश्मदीद ने कहा- यहां हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे। जो तैरना जानते थे, वो तैरकर बाहर आ रहे थे। बच्चे डूब रहे थे, हमने पहले उन्हें बचाया। उसके बाद बड़ों को निकाला। पाइप के सहारे लोगों को निकाल रहे थे।
दूसरा चश्मदीद: गर्भवती की जान गई, जिंदगी में ऐसा नहीं देखा था
दूसरा चश्मदीद बोला- मैं यहां हर रविवार को चाय बेचता हूं। मैंने लोगों को तार से लटके देखा। इसके बाद वे फिसलने लगे। मैं रातभर नहीं सोया। पूरी रात लोगों को बचाने में जुटा रहा। मेरा दिल तब दहल गया, जब मैंने 7-8 महीने के गर्भवती की लाश देखी। मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा कुछ नहीं देखा।
तीसरी चश्मदीद: हादसे को शब्दों में बयां करना मुश्किल है
हसीना उस वक्त पुल पर अपने परिवार के साथ मौजूद थीं, जब हादसा हुआ।
हादसे के वक्त मौजूद चश्मदीद हसीना ने कहा- मैं हादसे को शब्दों में बयां नहीं कर सकती। वहां बच्चे भी थे। मैं अपने परिवार के जितने लोगों की मदद कर पाई, मैंने की। मैं लोगों को अस्पताल ले जाने के लिए अपनी गाड़ी दे दी। मैंने जिंदगी में ऐसा मंजर नहीं देखा।
बता दें कि यह पुल पिछले 6 महीने से बंद था। हाल ही में करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से इसके मरम्मत का काम पूरा किया गया था। दिवाली के एक दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को इसे आम लोगों के लिए खोला गया था। जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर (02822243300) जारी किया है। इसके अलावा घायलों के इलाज के लिए मोरबी और राजकोट हॉस्पिटल में इमरजेंसी वार्ड बनाया गया है।
Morbi cable bridge collapse incident | "More than 60 people have died," says Gujarat Panchayat Minister Brijesh Merja, who is present at the incident spot pic.twitter.com/Nc6x7mjazv
— ANI (@ANI) October 30, 2022
Gujarat's Morbi cable bridge collapse | More than 60 bodies recovered, of which more are of children, women & elderly. Rest have been rescued; NDRF rescue op underway. We're taking this matter very seriously, it's very saddening: Mohanbhai Kalyanji Kundariya, BJP MP from Rajkot pic.twitter.com/SjIGxRsya5
— ANI (@ANI) October 30, 2022
वायुसेना के गरुड़ कमांडो रवाना हुए
देरशाम रेस्क्यू के लिए जामनगर से वायुसेना के 50 गरुड़ कमांडो रवाना हो गए हैं। उनके साथ 50 रेस्क्यू बोट भी भेजे गए हैं। ये गरुड़ कमांडो रात में करेंगे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाएंगे।
100 लोगों की कैपेसिटी वाले ब्रिज पर जमा थे 400-500 लोग
ब्रिज की क्षमता करीब 100 लोगों की थी, लेकिन रविवार को छुट्टी होने के चलते इस पर करीब 500 लोग जमा थे। यही हादसे की वजह बना। मोरबी के भाजपा सांसद मोहन कुंडारिया ने बताया कि ब्रिज टूटने से जहां लोग गिरे, वहां 15 फीट तक पानी था। कुछ लोग तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन कई लोग झूले पर अटके रहे। इन्हें बाहर निकाला जा रहा है। सड़क एवं भवन विभाग मंत्री जगदीश पांचाल ने बातचीत में कहा कि यह पुल नगर निगम के स्वामित्व में है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि ब्रिज की क्षमता करीब 100 लोगों की है। लेकिन, रविवार की छुट्टी होने के चलते हादसे के वक्त ब्रिज पर 400 से 500 लोग जमा थे। इसी के चलते ब्रिज बीच से टूट गया।
PM मोदी ने CM पटेल से जानकारी ली
हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। उन्होंने CM भूपेंद्र पटेल से घटना की जानकारी ली और मृतकों के आश्रितों को दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता देने का ऐलान किया है। CM पटेल ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है। पटेल ने भी मृतकों के आश्रितों को 4 लाख और घायलों काे 50 हजार देने की घोषणा की।