पुतिन से 90 मिनट बातचीत के बाद बोले फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों रूस-यूक्रेन जंग में सबसे बुरा दौर आने वाला है

Emmanuel Macron

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमिर पुतिन से 90 मिनट बातचीत की। इसके बाद मैक्रों के हवाले से कहा गया- रूस-यूक्रेन जंग में सबसे बुरा दौर आने वाला है। पुतिन पूरे यूक्रेन पर ही कब्जा करना चाहते हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की बातचीत पोलैंड-बेलारूस बॉर्डर पर शुरू हो गई है। बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन ने संसद के सामने यूक्रेन की इमरजेंसी हेल्प के लिए 10 अरब डॉलर की मदद का प्रस्ताव रखा।

Newspoint24/संवाददाता /एजेंसी इनपुट के साथ

कीव। यूक्रेन में रूस के हमले लगातार आठवें दिन भी जारी हैं। राजधानी कीव के अलावा खार्किव सहित कुछ बड़े शहरों में रूसी सेना मिसाइलें दाग रही है। इस बीच उत्तरी कीव से करीब 80 किलोमीटर दूर चेर्नीहीव, सुकाची, बुका शहर की सैटेलाइट इमेज सामने आई हैं, जिनमें तबाही का मंजर साफ दिखाई दे रहा है। यह इमेज अमेरिका की मैक्सार टेक्नोलॉजीज ने जारी की है।

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमिर पुतिन से 90 मिनट बातचीत की। इसके बाद मैक्रों के हवाले से कहा गया- रूस-यूक्रेन जंग में सबसे बुरा दौर आने वाला है। पुतिन पूरे यूक्रेन पर ही कब्जा करना चाहते हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की बातचीत पोलैंड-बेलारूस बॉर्डर पर शुरू हो गई है। बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन ने संसद के सामने यूक्रेन की इमरजेंसी हेल्प के लिए 10 अरब डॉलर की मदद का प्रस्ताव रखा। माना जा रहा है कि इसे बहुत जल्द पास कर दिया जाएगा, क्योंकि डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन दोनों ही इस प्रस्ताव का समर्थन कर रहे हैं।

अपडेट्स...

  • रूस ने पूर्वी यूक्रेन के बालाक्लीया शहर पर कब्जा कर लिया है।
  • ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के मुताबिक, दूसरे देशों में रहने वाले करीब 50 हजार यूक्रेनी स्वदेश लौटे हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं।
  • यूरोपीय कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सला वॉन डेर लिन ने कहा है कि यूरोपीय यूनियन यूक्रेन को अपना ही हिस्सा समझता है और औपचारिक सदस्यता के लिए समर्थन करता है। अब तक 10 लाख लोग यूूक्रेनी यूरोपीय देशों में शरण ले चुके हैं। हम इनकी देखभाल का जिम्मा ले चुके हैं।
  • रूसी बमबारी के दौरान चेर्नीहीव के ऑयल डिपो में आग लग गई।
  • फ्रांस ने अपने लोगों से यूक्रेन छोड़ने के लिए कहा है।
  • रूसी सेना ने ओडेसा को घेर लिया है। साथ ही दक्षिणी यूक्रेन के मीकोलायिव शहर में भी रूस के सैनिक घुस गए हैं।
  • रूस ने S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के साथ युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है।
  • UN का दावा है कि यूक्रेन में 1 मार्च से अब तक रूसी हमलों में 752 नागरिक मारे गए हैं, वहीं रूस के 498 सैनिक मारे जाने की पुष्टि हुई है।
  • ​​​​​जर्मनी जंग के लिए यूक्रेन को 2,700 एंटी-एयर मिसाइलें देगा। अमेरिका ने यूक्रेन को 100 से ज्यादा एंटी एयर क्राफ्ट स्टिंगर मिसाइलें दी हैं। वर्ल्ड बैंक ने बेलारूस और रूस में अपने सभी प्रोजेक्ट को रोक दिया है।
  • यूक्रेन में कीव के ड्रूजबी और नारोदिव मेट्रो स्टेशन के पास 2 धमाके हुए।
  • अब तक दस लाख से अधिक शरणार्थी यूक्रेन छोड़ चुके हैं।

यह भी पढ़ें : 

रूसी आर्मी ने खेर्सोन पर भी कब्जा जमाया , कीव को चारों ओर से घेरा

 

Share this story