महाराष्ट्र में सत्ता सुंदरी ने वरण के लिए एकनाथ शिंदे को चुना , फडणवीस ने प्रेस कांफेंस करके शिंद को सीएम बनाने का समर्थन किया

Eknath Shinde was chosen by the power beauty in Maharashtra, Fadnavis supported Shinde to make him CM by holding a press conference

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

मुंबई। महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री बनने जा रहे एकनाथ शिंदे राजनीति की दुनिया में अचानक धूमकेतु की तरह से चमके हैं। एमवीए सरकार को गिराने के बाद यह माना जा रहा था कि देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनेंगे लेकिन भाजपा ने सभी को चौंकाते हुए एकनाथ शिंदे को सीएम की कुर्सी सौंप दी। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद प्रेस कांफेंस करके एकनाथ शिंद को सीएम बनाने का समर्थन किया। 

कुछ पुरानी बातें और फिर सीधे हीरो के नाम का ऐलान- ‘एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री। आज ही शाम साढ़े सात बजे शपथ लेंगे, वो भी अकेले। भाजपा उनका समर्थन करेगी। सरकार में शामिल भी होगी, लेकिन मैं सरकार से बाहर रहूंगा।’

गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई पहुंचे। उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस उन्हें लेकर राज्यपाल से मिलने गए। 

शिंदे बोले- भाजपा ने बड़ा दिल दिखाया
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एकनाथ शिंदे ने कहा- बाला साहेब के हिंदुत्व और राज्य के विकास के एजेंडे के साथ हम साथ आए हैं। हम पिछली सरकार में रहते हुए भी कुछ कर नहीं पा रहे थे। इसमें किसी का कोई स्वार्थ नहीं है। बड़ी पार्टी होते हुए भी बीजेपी ने मुझे मौका दिया। देवेंद्र जी ने बड़ा दिल दिखाया। इसके लिए देवेंद्र जी का शुक्रगुजार हूं। मैं पीएम नरेंद्र मोदी जी, गृहमंत्री अमित शाहजी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का शुक्रगुजार हूं।

एकनाथ शिंदे के समर्थक नेता गोवा के होटल में जश्न मनाते हुए 


 

 


यह भी पढ़ें :   उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा देने का ऐलान किया

Share this story