द्रौपदी मुर्मू देश की 15 वीं राष्ट्रपति , पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति 

Draupadi Murmu, the 15th President of the country, the first tribal and second woman president

राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग हुई थी। अब नई राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है।

द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतीं। द्रौपदी मुर्मू को 5,77777 वोट मिले। उन्होंने यूपीए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया है।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

 

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग हुई थी। अब नई राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतीं। द्रौपदी मुर्मू को 5,77777 वोट मिले। उन्होंने यूपीए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया है।

वे देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनी है। वे भारत की 15वी  राष्ट्रपति बनी। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। तीसरे राउंड की गिनती में ही उन्होंने राष्ट्रपति बनने के लिए जरूरी 50 फीसदी वोट पा लिये हैं। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हरा दिया है। अभी एक राउंड वोटों की गिनती बची है, लेकिन यह सिर्फ औपचारिकता मात्र है।

गुरुवार को सुबह 11 बजे से शुरू हुई काउंटिंग में मुर्मू ने विपक्षी प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड में ही हरा दिया। मुर्मू को जरूरी इलेक्टोरल वोट का 50 फीसदी मत तीसरे राउंड में ही मिल गया।

मुर्मू को 540 और सिन्हा को 208 सांसदों ने वोट दिए
राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल पीसी मोदी के मुताबिक, दोपहर 2 बजे सांसदों के वोटो की गिनती पूरी हुई। इसमें द्रौपदी मुर्मू को 540 वोट मिले। इनकी कुल वैल्यू 3 लाख 78 हजार है। यशवंत सिन्हा को 208 सांसदों के वोट मिले। जिनकी वोट वैल्यू 1 लाख 45 हजार 600 है। सांसदों के कुल 15 वोट रद्द हो गए। वहीं सूत्रों के मुताबिक, 17 सांसदों ने क्रॉस वोटिंग की है।

तीसरे राउंड में द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट मिले
तीसरा दौर की मतगणना में कर्नाटक, केरल, एमपी, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा और पंजाब के वोटों की गिनती हुई। इस दौर में कुल वैध मत 1,333 रहे। वैध मतों का कुल मूल्य 1,65,664 है। द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट मिले, जबकि यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले: पीसी मोदी, महासचिव, राज्यसभा। 
 
 17 सांसदों ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की 
सूत्रों के मुताबिक 17 सांसदों ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की। तीसरे राउंड की गिनती में मुर्मू को निर्णायक बढ़त मिल चुकी है और उनकी जीत तय मानी जा रही है। 

10 राज्यों की काउंटिंग में भी मुर्मू ने सिन्हा को पछाड़ा
पहले 10 राज्यों की गिनती में भी मुर्मू और सिन्हा के बीच आंकड़ों का लंबा अंतर दिख रहा है। इन राज्यों में कुल 1138 वैलिड वोट थे, जिनकी वैल्यू 1 लाख 49 हजार 575 है। इनमें मुर्मू को 809 वोट मिले। इनकी वैल्यू 1 लाख 5 हजार 299 है। वहीं यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिलें, जिनकी कुल वैल्यू 44 हजार 276 है।

इन 10 राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और झारखंड के अलावा आंध्र प्रदेश के वोट शामिल हैं। इनमें 7 राज्यों में भाजपा और गठबंधन की सरकारें हैं। वहीं झारखंड और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की सरकार है। आंध्र प्रदेश में जगनमोहन रेड्‌डी CM हैं, जिन्होंने NDA को समर्थन देने का ऐलान किया था।

Share this story