योगी 2.0 सरकार में विभागों का बंटवारा गृह समेत 34 विभाग सीएम के पास , केशव मौर्य को ग्रामीण विकास ,अरविंद कुमार शर्मा को शहरी विकास , बृजेश को हेल्थ , जितिन प्रसाद को पीडब्लूडी  

Division of departments in Yogi 2.0 government 34 departments including home CM will see urban development for AK Sharma, health for Brijesh and rural development for Keshav Maurya, Jitin Prasad for PWD Public Works Department

Newspoint24/संवाददाता/एजेंसी इनपुट के साथ

लखनऊ। योगी कैबिनेट 2.0 के शपथ ग्रहण के 3 दिन के बाद मंत्रियों को मंत्रालय का आवंटन कर दिया गया। सीएम योगी ने गृह विभाग समेत 34 विभाग अपने पास रखे हैं। जिसमें गृह, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन, नागरिक सुरक्षा, राज्य संपत्ति, प्रशासनिक सुधार, खाद्य एवं रसद प्रमुख हैं।

वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से लोक निर्माण विभाग लेकर ग्राम विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। दूसरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य विभाग सौंपा गया है। कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को नगर विकास विभाग विभाग दिया गया है। स्वतंत्र देव सिंह को सिंचाई विभाग दिया गया है।

नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' से उड्‌डयन की जिम्मेदारी वापस ली गई। अब उनके पास औद्योगिक विकास और निर्यात प्रोत्साहन रखा है। भूपेंद्र चौधरी के प्रभार में बदलाव नहीं किया गया है। पंचायत राज की जिम्मेदारी रखी गई है।

योगी आदित्यनाथ (मुख्यमंत्री) - नियुक्ति, कार्मिक, गृह, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भूतत्व एवं खनिकर्म, अर्थ एवं संख्या, राज्य कर एवं निबंधन, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सूचना, निर्वाचन संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य संपत्ति, उप्र पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, भाषा, अभाव सहायता एवं पुनर्वास लोक सेवा प्रबंधन किराया नियंत्रण प्रोटोकॉल सैनिक कल्याण प्रांतीय रक्षक दल नागरिक उड्‌डयन न्याय विधायी विभाग

केशव प्रसाद मौर्य (डिप्टी सीएम)    
ग्राम विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम, राष्ट्रीय एकीकरण

ब्रजेश पाठक (डिप्टी सीएम) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण मातृ एवं शिशु कल्याण

सुरेश कुमार खन्ना (कैबिनेट मंत्री)    वित्त एवं संसदीय कार्य

सूर्य प्रताप शाही (कैबिनेट मंत्री)    कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान

स्वतंत्र देव सिंह (कैबिनेट मंत्री)    जल शक्ति, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, सिंचाई एवं जलसंसाधन

बेबी रानी मौर्य (कैबिनेट मंत्री)    महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार

लक्ष्मी नारायण चौधरी (कैबिनेट मंत्री)    गन्ना विकास एवं चीनी मिलें

जय वीर सिंह (कैबिनेट मंत्री)    पर्यटन एवं संस्कृति

धर्मपाल सिंह (कैबिनेट मंत्री)    पशु धन एवं दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज, नागरिक सुरक्षा

नंद गोपाल गुप्ता नंदी (कैबिनेट मंत्री)    औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई, निवेश प्रोत्साहन

भूपेंद्र सिंह चौधरी (कैबिनेट मंत्री)    पंचायती राज

अनिल राजभर (कैबिनेट मंत्री)    श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय

जितिन प्रसाद (कैबिनेट मंत्री)    लोक निर्माण विभाग

राकेश सचान (कैबिनेट मंत्री)    सूक्ष्य लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा, वस्त्र उद्योग

अरविंद कुमार शर्मा (कैबिनेट मंत्री)    ऊर्जा, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन

योगेंद्र उपाध्याय (कैबिनेट मंत्री)    उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी

आशीष पटेल (कैबिनेट मंत्री)    प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण, बांट माप विभाग

संजय निषाद (कैबिनेट मंत्री)    मत्स्य विभाग

नितिन अग्रवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)    आबकारी, मद्य निषेध

कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)    कौशल विकास, व्यवसायी शिक्षा

रविंद्र जायसवाल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)    स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क, पंजीयन

संदीप सिंह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)    बेसिक शिक्षा

गुलाब देवी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)    माध्यमिक शिक्षा

गिरीश चंद्र यादव राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)    खेल एवं युवा कल्याण

धर्मवीर प्रजापति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)    कारागार एवं होमगार्ड

असीम अरुण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)    समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण

जेपीएस राठौर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)    सहकारिता

दया शंकर सिंह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)    परिवहन विभाग

नरेंद्र कश्यप राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)    पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण

दिनेश प्रताप सिंह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)    उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात

अरुण कुमार सक्सेना राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)    वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान, जलवायु परिवर्तन

दयाशंकर मिश्रा दयालु राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)    आयुष विभाग

मयंकेश्वर सिंह राज्य मंत्री    चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संसदीय कार्य, परिवार कल्याण मातृ एवं शिशु कल्याण

दिनेश खटीक (राज्य मंत्री)    जलशक्ति विभाग

संजीव गोंड (राज्य मंत्री)    समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण

बलदेव औलख (राज्य मंत्री)    कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान

अजीत पाल (राज्य मंत्री)    उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी

जसवंत सिंह (राज्य मंत्री)    औद्योगिक विकास

रामकेश निषाद (राज्य मंत्री)    जलशक्ति

मनोहर लाल मन्नू कोरी (राज्य मंत्री)    श्रम एवं सेवायोजन

संजय गंगवार (राज्य मंत्री)    गन्ना विकास एवं चीनी मिले

ब्रजेश सिंह (राज्य मंत्री)    लोक निर्माण

प्रतिभा शुक्ला, (राज्य मंत्री)    महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार

राकेश राठौर गुरु (राज्य मंत्री)    नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार

रजनी तिवारी (राज्य मंत्री)    उच्च शिक्षा

सतीश शर्मा (राज्य मंत्री)    खाद्य एवं रसद, नगरीय आपूर्ति

दानिश आजाद अंसारी (राज्य मंत्री)    अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज

विजय लक्ष्मी गौतम, (राज्य मंत्री)    ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण

केपी सिंह (राज्य मंत्री)    वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान, जलवायु परिवर्तन

यह भी पढ़ें :     योगी और अखिलेश ने बतौर विधायक शपथ ग्रहण की

Share this story