Delhi MCD Result Live: बहुमत के पार गई AAP, जीते 133 सीट, BJP को मिली 103 पर जीत

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
नई दिल्ली। दिल्ली के 250-वार्ड नगर निगम (Delhi MCD Chunav Result 2022) के चुनाव में आज (7 दिसंबर) बड़ा दिन है। दिल्ली नगर नगम में किसकी सरकार बनेगी, इसका फैसला होगा। MCD के चुनाव 4 दिसंबर को हुए थे। इसमें 709 महिलाओं सहित 1,349 दावेदारों ने अपनी किस्मत आजामाई।
जहां आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सभी 250 वार्डों में अपने उम्मीदवार खड़े किए, वहीं कांग्रेस ने 247 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारे।
250 वार्डों में से 42 सीटें अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए, 21 सीटें अनुसूचित जाति की महिला उम्मीदवारों के लिए और 104 सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित थीं। कड़ी टक्कर में आप ने भाजपा को मात दे दी है। वोटों की गिनती जारी है। पढ़िए पूरी डिटेल्स...
2:37 PM IST
आप ने जीते 133 सीट
दिल्ली एमसीडी के 250 सीटों के लिए हुए चुनाव में से 247 सीटों का रिजल्ट आ गया है। आप ने 133 सीट पर जीत दर्ज की है, पार्टी एक सीट पर आगे है। भाजपा ने 103 सीट पर जीत दर्ज की है और एक सीट पर आगे है। कांग्रेस ने आठ सीट पर जीत हासिल की है और एक सीट पर आगे है। वहीं, अन्य के खाते में तीन सीट गए हैं।
2:32 PM IST
आप ऑफिस पहुंचे केजरीवाल
एमसीडी चुनाव में मिली जीत का जश्न मनाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आप ऑफिस पहुंच गए हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान भी उनके साथ हैं।
2:15 PM IST
आप ऑफिस पहुंच रहे हैं केजरीवाल
एमसीडी चुनाव में जीत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आप ऑफिस आ रहे हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान भी उनके साथ हैं।
2:13 PM IST
आप ने जीते 132 सीट
एमसीडी चुनाव में आप ने 132 सीटों पर जीत दर्ज की है। 2 सीट पर पार्टी को बढ़त है। वहीं, भाजपा ने 103 सीट जीते हैं। कांग्रेस ने आठ सीट जीते हैं। अन्य के खाते में तीन सीट गए हैं।
2:03 PM IST
आप ने किया बहुमत का आंकड़ा पार
250 सीटों पर हुए एमसीडी चुनाव में आप ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। आप ने 129 सीटों पर जीत दर्ज की है। चार सीट पर पार्टी को बढ़त है। वहीं, भाजपा ने 101 सीट जीते हैं और 4 सीट पर पार्टी को बढ़त है। कांग्रेस ने आठ सीट जीते हैं। अन्य के खाते में तीन सीट गए हैं।
1:32 PM IST
117 सीट पर मिली आप को जीत
आप ने 117 सीट पर जीत हासिल कर ली है। पार्टी 13 सीट पर आगे है। भाजपा को 97 सीट पर जीत मिली है 10 सीट पर पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। कांग्रेस को 7 सीट पर जीत मिली है और 1 पर बढ़त है।
1:10 PM IST
113 सीट पर मिली आप को जीत
आप को 113 सीट पर जीत मिल गई है, पार्टी 20 सीट पर आगे है। भाजपा को 93 सीट पर जीत मिली है 11 सीट पर पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। कांग्रेस को 6 सीट पर जीत मिली है और 3 पर बढ़त है।
12:52 PM IST
105 सीट पर मिली आप को जीत
आप को 105 सीट पर जीत मिल गई है, पार्टी 30 सीट पर आगे है। भाजपा को 85 सीट पर जीत मिली है 17 सीट पर पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। कांग्रेस को 5 सीट पर जीत मिली है और 4 पर बढ़त है।
12:20 PM IST
93 सीटों पर मिली आप को जीत
आप को 93 सीटों पर जीत मिली है। पार्टी 39 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा ने 74 सीट जीते हैं और 30 पर आगे है। कांग्रेस ने चार सीट जीते हैं और 7 पर आगे है। जीत की खुशी में आम आदमी पार्टी के ऑफिस में जश्न मनाया जा रहा है।
12:10 PM IST
भगवंत मान बोले- अब दिल्ली के कूड़ा पर चलेगा असली झाड़ू
पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत मान ने कहा है कि लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते। लोग स्कूल, अस्पताल, बिजली और सफाई पसंद करते हैं। नतीजे अच्छे आ रहे हैं। एमसीडी में हमारा बहुमत आ रहा है। दिल्ली के कूड़ा के पहाड़ों पर असली झाड़ू चलेगा।
11:51 AM IST
आप को 73 और बीजेपी को 52 सीट पर मिली जीत
आम आदमी पार्टी ने 73 सीट पर जीत हासिल कर ली है और 63 सीट पर आगे है। बीजेपी को 52 सीट पर जीत मिली है और 48 सीट पर बढ़त है। कांग्रेस ने 4 सीट जीते हैं और 6 पर आगे चल रही है।
11:32 AM IST
आदेश गुप्ता ने कहा दिल्ली की जनता लेगी बदला
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार किया और जनता के साथ विश्वासघात किया है, उसका बदला दिल्ली की जनता लेगी। मुझे दिल्ली की जनता पर भरोसा है।
हमने मुद्दे उठाए, आप के भ्रष्टाचार को उजागर किया और उनकी विफलताओं को उजागर किया। हम चौथी बार एमसीडी में सत्ता में आने जा रहे हैं।
11:25 AM IST
AAP ने 31, BJP ने 32 सीट जीते
आम आदमी पार्टी ने 31 सीट पर जीत हासिल कर ली है और 101 सीट पर आगे है। बीजेपी को 32 सीट पर जीत मिली है और 74 सीट पर बढ़त है। कांग्रेस ने 4 सीट जीते हैं और 6 पर आगे चल रही है।
11:02 AM IST
आप 116 और बीजेपी 91 सीटों पर आगे
बीजेपी और आप को 14-14 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस ने दो सीट जीत लिए हैं। आप 116 सीटों पर आगे है। बीजेपी को 91 सीटों पर बढ़त है। कांग्रेस 9, निर्दलीय 3 और बसपा 1 सीट पर आगे है। वोटों की गिनती जारी है।
10:55 AM IST
आदेश गुप्ता ने कहा बीजेपी की होगी जीत
दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि चुनाव में हमने आप की भ्रष्टाचार की पोल खोली। उनकी नौतिकता के पतन की बातें कही हैं। 15 साल से दिल्ली निगम में भाजपा सत्ता में है।
हम चौथी बार निगम में सरकार बनाने वाले हैं। आप के नेता कह रहे थे कि बीजेपी को 20 से अधिक सीटें नहीं मिलेगी। आज उन्हें जनता ने आईना दिखाया है। दिल्ली के लोगों के लिए केंद्र सरकार ने काम किया है। भाजपा अंतिम परिणाम तक पूर्ण बहुमत प्राप्त करेगी।
10:49 AM IST
आप ने 6 और बीजेपी ने 10 सीट जीते
बीजेपी को 10 और आप को 6 सीटों पर जीत मिली है। आप 121 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी 96 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 11, निर्दलीय 5 और बसपा 1 सीट पर आगे है। वोटों की गिनती जारी है।
10:33 AM IST
आम 129 और बीजेपी 106 सीटों पर आगे
नवीनतम रुझानों में आम 129 सीटों पर और बीजेपी 106 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 10 और अन्य 5 सीटों पर आगे हैं।
10:16 AM IST
आप 129 और बीजेपी 108 पर सीटों पर आगे
नवीनतम रुझानों में आम आदमी पार्टी को बढ़त है। आप 129 सीटों पर और बीजेपी 108 सीटों पर आगे है। बीजेपी और आप ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की है।
10:00 AM IST
आप नेता राघव चड्ढा सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे। मनीष सिसोदिया पहले से वहां मौजूद। आप नेता अतिशी और सौरभ भारद्वाज आप दफ्तर पहुंचे।
9:51 AM IST
नवीनतम आधिकारिक रुझानों में बीजेपी 110 सीटों पर, AAP 100 पर, कांग्रेस 9 पर, निर्दलीय 3 और एनसीपी 1 पर आगे चल रही है।
9:39 AM IST
नवीनतम आधिकारिक रुझानों में बीजेपी 106 सीटों पर, AAP 78 पर, कांग्रेस 10 पर, निर्दलीय 4 और एनसीपी 1 पर आगे चल रही है।
9:26 AM IST
हमें 180 से ज्यादा सीटें मिलने वाली हैं। अगर वोटर का आर्शीवाद रहा तो हमें 230 भी मिल सकता है। मुझे लगता है कि एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं: आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2022
9:14 AM IST
दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी। शुरुआती रुझानों में भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों में जबर्दस्त टक्कर दिख रही। कांग्रेस कहीं नजर नहीं आ रही है। 250 सीटों के रुझानों में दोनों ही पार्टियां बराबर टक्कर दे रही हैं।
9:11 AM IST
दिल्ली नगर निगम चुनाव के परिणाम आज जारी होंगे जिसके लिए मतगणना की जा रही है। ड्रोन वीडियो बुराड़ी और ITI धीरपुर के मतगणना केंद्र से है जहां दिल्ली पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही है।pic.twitter.com/hFWF6kabhT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2022
9:04 AM IST
दिल्ली नगर निगम चुनाव नतीजों के रुझानों में आप और बीजेपी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों पार्टी एक-दूसरे से आगे-पीछे होती दिख रही हैं।
AAP- 124
BJP- 115
Cong- 05
8:58 AM IST
दिल्ली नगर निगम चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। नवीनतम आधिकारिक रुझानों में भाजपा 32, AAP 8 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है।
8:15 AM IST
दिल्ली नगर निगम चुनाव के परिणामों के लिए वोटों की गिनती शुरू हुई। तस्वीरें CWG विलेज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2022
7:42 AM IST
आम आदमी पार्टी ने नया नारा दिया है- 'अच्छे होंगे 5 साल, MCD में भी केजरीवाल'। दरअसल, एग्जिट पोल के आंकड़ों में आप को बहुमत मिलता देख आप के दफ्तर में उत्साह है।
7:03 AM IST
एग्जिट पोल में आजतक-एक्सिस माई इंडिया ने आप को 149-171 सीटें, बीजेपी के 69-91 सीटें और कांग्रेस के 3-7 सीटें जीतने का दावा किया है। टाइम्स नाउ-ईटीजी ने आप के 146-156 सीटें, बीजेपी के 84-94 और कांग्रेस के 6-10 सीटें जीतने की बात कही है।
6:20 AM IST
केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 20 कंपनियां, 10,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को केंद्रों पर तैनात किया गया है।
6:19 AM IST
राज्य चुनाव आयोग ने जो 42 काउंटिंग सेंटर्स बनाए हैं, उनमें शास्त्री पार्क, यमुना विहार, मयूर विहार, नंद नगरी, द्वारका, ओखला, मंगोलपुरी, पीतमपुरा, अलीपुर और मॉडल टाउन भी शामिल हैं।
6:17 AM IST
आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। चुनाव आयोग ने 42 मतगणना केंद्र बनाए हैं। मतगणना के लिए 68 चुनाव पर्यवेक्षकों को पहले ही तैनात किया गया है।