यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर बस खाई में जा गिरी , 16 शव बरामद , बचाव कार्य जारी

Newspoint24/ newsdesk / एजेंसी इनपुट के साथ
देहरादून। यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। अनियंत्रित होकर एक बस खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में 40 यात्री सवार थे। अभी तक 16 शव बरामद किए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। बचाव कार्य जारी है।
पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है। राज्य के डीजीपी अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है। सभी यात्री मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के बताए गए हैं।
मध्य प्रदेश के पन्ना ज़िले से 28 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस उत्तरकाशी ज़िले के दमटा के पास खाई में गिर गई। 6 लोगों के शव बरामद हुए हैं जबकि 6 घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर मौजूद हैं।
— News Point 24 (@NewsPoint24) June 5, 2022
बस(यूके-04 1541) हरिद्वार से चली थी। ड्राइवर और कंडक्टर की सीट को छोड़कर बस में 28 यात्री बैठ सकते थे। सभी यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।
बस सवार उदय सिंह और उसकी पत्नी हकी राजा को रेस्क्यू किया गया है। हकी राजा को डामटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। जिसे गंभीर चोटें आई हैं। उदय सिंह को हल्की चोटें हैं। हालांकि, जिला आपदा प्रबंधन केंद्र का दावा है कि बस में 27 से 28 लोग ही सवार थे।
अलग-अलग जगहों पर यात्रियों को पड़ रहा रोकना
गौरतलब है कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत से ही लगातार भीड़ पहुंच रही है। कोराना के प्रकोप के बाद बड़ी संख्या में यात्रा पर श्रद्धालु निकले हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते यहां कई बार प्रशासन को अलग-अलग स्थानों पर यात्रियों को रोकना पड़ रहा है। वहीं इसके साथ ही सिक्खों के प्रमुख तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब में भी 30 हजार श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इस बार की यात्रा में जब श्रद्धालुओं की मौत के आंकड़ों में बढ़ोत्तरी हुई तो प्रशासन भी इसके बाद हिल गया। चारधाम यात्रा में अभी तक मृतकों की संख्या 136 पहुंच गई है। इसमें 37 महिलाओं के साथ 99 पुरुषों की मौत हुई है। इन यात्रियों में से 11 की गंगोत्री धाम, 34 की यमुनोत्री धाम, बद्रीनाथ में 28 और केदारनाथ में 63 यात्रियों की मौत हुई है।
यह भी पढ़ें : दबंग सलमान खान को धमकी मूसेवाला की तरह हाल कर देंगे , बांद्रा पुलिस ने FIR दर्ज की