एक दूजे के बंधन में बंधे भगवंत मान और गुरप्रीत कौर , मुख्यमंत्री आवास में सात फेरे लिए

32 साल की गुरप्रीत भगवंत (उम्र 48) से 16 साल छोटी हैं। दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी। भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी से उन्होंने 2015 में तलाक लिया था।
पहली शादी से मान के 2 बच्चे दिलशान (17) और सीरत (21) हैं जो अपनी मां के साथ अमेरिका में रहते हैं।
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज गुरुवार को दूसरी बार दूल्हा बने। भगवंत मान ने डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ मुख्यमंत्री आवास में फेरे लिए। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पिता की तो वहीं राघव चड्ढा ने भाई की रस्में निभाईं। शादी में मान और गुरप्रीत के परिवार के अलावा सीएम केजरीवाल का परिवार भी शामिल हुआ।
गौरतलब है कि 32 साल की गुरप्रीत भगवंत (उम्र 48) से 16 साल छोटी हैं। दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी। भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी से उन्होंने 2015 में तलाक लिया था। पहली शादी से मान के 2 बच्चे दिलशान (17) और सीरत (21) हैं जो अपनी मां के साथ अमेरिका में रहते हैं।
2019 से मान परिवार से जान-पहचान
डॉ. गुरप्रीत कौर मूल रूप से हरियाणा के पिहोवा के वार्ड 5 स्थित तिलक कॉलोनी की रहने वाली हैं। उन्होंने अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई की है। वह अब राजपुरा में रहती हैं। परिवार की मानें तो गुरप्रीत के साथ भगवंत की बहन की अच्छी दोस्ती है। इसी कारण मान का परिवार गुरप्रीत को अच्छी तरह जान पाया। भगवंत और गुरप्रीत की 2019 में पहली बार मुलाकात हुई थी। उस समय मान संगरूर से सांसद थे। वे मान के सीएम (CM) पद के शपथ समारोह में भी दिखाई दी थीं।
डॉ. गुरप्रीत कौर ट्विटर पर भी भगवंत मान के कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी दिखती हैं
पंजाब के मुख्यमंत्री की जीवनसंगिनी बनी डॉ. गुरप्रीत कौर ट्विटर पर भी भगवंत मान के कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी दिखती हैं। 27 मई के बाद से डॉ. गुरप्रीत भगवंत मान के ट्वीट को लगातार री-ट्वीट कर रही हैं। ट्विटर पर वह सिर्फ 24 नेताओं को फॉलो कर रही हैं, लेकिन उनकी फॉलोइंग बीते 24 घंटों से लगातार बढ़ती जा रही है।
बुधवार सुबह डॉ. गुरप्रीत कौर को तकरीबन 3 हजार लोग फॉलो कर रहे थे, लेकिन दोपहर 12 बजे तक यह गनती 7 हजार के करीब हो गई। डॉ. गुरप्रीत कौर ने सुबह शादी की एक तस्वीर को भी पोस्ट किया, जिसकी कैप्शन थी – दिन शगनां दा चढ़या, जिसे दो घंटे में ही दो हजार के करीब लाइक्स मिल चुके हैं।
डॉ. गुरप्रीत कौर जनवरी 2018 में ट्विटर पर एक्टिव हुईं थीं। शुरुआत में तो उन्होंने एक आध ट्वीट को ही री-ट्वीट किया, लेकिन किसान आंदोलन में वह ट्विटर पर खासा एक्टिव दिखीं। ट्विटर पर अपनी पहचान के तौर पर भी उन्होंने खुद को किसान की बेटी ‘डॉटर ऑफ सॉयल’ बताया है।
यह भी पढ़ें : पंजाब के सीएम भगवंत मान आज दूसरी बार दूल्हा बनेगें , दुल्हन पेशे से डॉक्टर और उम्र में 16 साल छोटी है