देश में अगले 30-40 साल भाजपा ही रहेगी हैदराबाद में गरजे अमित शाह

कार्यकारिणी की बैठक में अमित शाह ने मुख्यमंत्री KCR पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि KCR सरकार की कमान ओवैसी के हाथ में है, वे ओवैसी से डरते हैं। KCR को जनता से कोई मतलब नहीं है, उन्हें सिर्फ अपने बेटे को CM बनाने की चिंता है।
क्या आपको पता है कि KCR कभी सचिवालय नहीं जाते, क्योंकि उन्हें एक तांत्रिक ने कहा है कि अगर आप सचिवालय जाएंगे तो सरकार गिर जाएगी।
Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
हैदराबाद। दो दिन से भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के अंतिम दिन हुई सभा में गृहमंत्री अमित शाह ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा- KCR सरकार की कमान ओवैसी के हाथ में है। मुख्यमंत्री सचिवालय नहीं जाते, क्योंकि उन्हें एक तांत्रिक ने कहा है कि अगर आप सचिवालय जाएंगे तो सरकार गिर जाएगी।
रविवार को समापन कार्यक्रम में PM नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। PM ने अपने संबोधन में हैदराबाद को भाग्यनगर कहा। वे बोले- तेलंगाना की जनता राज्य में भाजपा की डबल इंजन की सरकार के लिए खुद ही रास्ता बना रही है। ऐसा लग रहा है कि जैसे तेलंगाना आज इस मैदान में ही सिमट गया है।
2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को आपने भरपूर समर्थन दिया। ग्रेटर हैदराबाद के चुनाव में भाजपा को आपने जो प्यार दिया, वह ऐतिहासिक है। अब तेलंगाना के लोगों की बारी है।
हैदराबाद को भाग्यनगर बताकर सरदार पटेल को याद किया
पीएम बोले, भाग्यनगर में ही सरदार पटेल ने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' का नारा दिया था। हमारी पार्टी का नारा भी यही है, हमारा एक ही कार्यक्रम है- तुष्टिकरण खत्म कर तृप्तिकरण का रास्ता अपनाना। उन्होंने NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी की तारीफ करते हुए इसे ऐतिहासिक फैसला बताया।
पीएम ने कहा कि देश वंशवादी राजनीति और वंशवादी राजनीति करने वाले दलों से परेशान हो गया है। ऐसी पार्टियां देश में ज्यादा समय तक नहीं टिकेंगी। कुछ पार्टियां तो अपना अस्तित्व बचाने के लिए लड़ रही हैं। हमें ऐसी पार्टियों का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए बल्कि उनकी गलतियों से सीखने की जरूरत है।
हैदराबाद में बनेगा एडवांस साइंस सिटी
हैदराबाद में आधुनिक सांइस सिटी बनाने के लिए भाजपा सरकार खास प्रयास कर रही है। इससे तेलंगाना के युवाओं को रोजगार मिलेगा। स्थानीय भाषा में पढ़ाई को भी तरजीह दी जा रही है। आप खुद ही सोचिए जब स्कूलों और कॉलेजों में तेलुगू में पढ़ाई होगी तो गांव की हजारों मांओं के सपने साकार होंगे।
जन धन योजना के तहत भारत में 45 करोड़ खाते खुले हैं। इसमें 1 करोड़ से ज्यादा खाते तेलंगाना में खुले, जिनमें से 55 प्रतिशत महिलाओं के हैं। पिछले दो दिन से यहां पर भाजपा के प्रतिनिधि, राज्यों के सीएम आपके प्यार को महसूस कर रहे हैं। तेलंगाना के लोग पूरी दुनिया में देश के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं, तेलंगाना प्राचीनता की पुण्यस्थली है।
तेलंगाना में 35 हजार करोड़ के बड़े प्रोजेक्ट
PM ने कहा- हमने किसानों से 1000 करोड़ का धान खरीदा है। किसानों की फसलों को पानी के लिए 35 हजार करोड़ के बड़े प्रोजेक्ट पर केंद्र सरकार काम कर रही है। तेलंगाना में यातायात को सुगम बनाने के लिए भी हम काम कर रहे हैं। 1500 करोड़ से कई फ्लाईओवर बनेंगे, जिससे हाईटेक सिटी में जाम की समस्या से राहत मिलेगी। रेलवे में तेलंगाना के लिए 31 हजार करोड़ की लागत के प्रोजेक्ट शुरू हुए हैं।
देश में अगले 30-40 साल भाजपा ही रहेगी: अमित शाह
कार्यकारिणी की बैठक में अमित शाह ने मुख्यमंत्री KCR पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि KCR सरकार की कमान ओवैसी के हाथ में है, वे ओवैसी से डरते हैं। KCR को जनता से कोई मतलब नहीं है, उन्हें सिर्फ अपने बेटे को CM बनाने की चिंता है। क्या आपको पता है कि KCR कभी सचिवालय नहीं जाते, क्योंकि उन्हें एक तांत्रिक ने कहा है कि अगर आप सचिवालय जाएंगे तो सरकार गिर जाएगी। जो मुख्यमंत्री सचिवालय नहीं जाता, उसे पद पर बने रहने का अधिकार है क्या? KCR की समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी, क्योंकि तेलंगाना में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
यह भी पढ़ें : भारत से श्रेष्ठ भारत की यात्रा पूरी करने का दायित्व भाजपा के कंधों पर : पीएम मोदी