7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी सबसे आगे : बिहार में आरजेडी , तेलंगाना में टीआरएस और महाराष्ट्र में उद्धव की पार्टी को एक-एक सीट

7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी सबसे आगे : बिहार में आरजेडी , तेलंगाना में टीआरएस और महाराष्ट्र में उद्धव की पार्टी को एक-एक सीट
देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आ गए हैं। इनमें से चार सीट भाजपा ने जीती हैं। उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ, बिहार की गोपालगंज, ओडिशा की धामनगर और हरियाणा की आदमपुर सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। कुल मिलाकर भाजपा को दो सीटों का फायदा हुआ है।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
 


नई दिल्ली। देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आ गए हैं। इनमें से चार सीट भाजपा ने जीती हैं। उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ, बिहार की गोपालगंज, ओडिशा की धामनगर और हरियाणा की आदमपुर सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। कुल मिलाकर भाजपा को दो सीटों का फायदा हुआ है।

 

वहीं, बिहार की मोकामा सीट पर RJD कैंडिडेट और बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी जीत गई हैं। तेलंगाना में TRS और महाराष्ट्र में उद्धव की पार्टी जीती है। सभी सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग हुई थी। जिन सात सीटों पर उपचुनाव हुआ, उनमें 2-2 सीटों पर BJP और कांग्रेस का कब्जा था। वहीं, तीन सीटों पर BJD, शिवसेना और RJD ने जीत दर्ज की थी।

UP के गोला गोकर्णनाथ सीट BJP ने बचाई

UP में लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में BJP प्रत्याशी अमन गिरी ने सपा के विनय तिवारी को 34 हजार 298 वोटों से हरा दिया। जीत के अंतर के मामले में उन्होंने अपने पिता अरविंद गिरी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। पिछले चुनाव में अरविंद गिरी ने सपा के विनय तिवारी को 29 हजार 294 वोटों से हराया था।

हरियाणा की आदमपुर सीट भाजपा ने कांग्रेस से छिनी​​​​​

हरियाणा की आदमपुर सीट भाजपा ने कांग्रेस से छिनी​​​​​ 

हरियाणा के हिसार जिले में आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में BJP प्रत्याशी भव्य बिश्नोई को 16 हजार 606 वोटों से जीत मिली है। भव्य पूर्व CM भजनलाल परिवार की तीसरी पीढ़ी से हैं, जो चुनाव लड़े। पिछली बार उनके पिता कुलदीप बिश्नोई यहां से जीते थे। हालांकि कांग्रेस छोड़ने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। 

बिहार में RJD और BJP को 1-1 सीट मिली

बिहार में RJD और BJP को 1-1 सीट मिली

बिहार की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में महागठबंधन और BJP की लड़ाई बराबरी पर रही। मोकामा सीट जहां RJD ने जीती, वहीं गोपालगंज सीट भाजपा के खाते में गई। मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने BJP की सोनम देवी को 16 हजार 707 वोटों से हराया है। वहीं गोपालगंज में BJP की कुसुम देवी ने RJD के मोहन गुप्ता को 2183 वोट से हरा दिया।

मुंबई के अंधेरी पूर्व में उद्धव गुट की कैंडिडेट जीतीं

अंधेरी ईस्ट सीट से शिवसेना-उद्धव गुट की ऋतुजा लटके जीत गई हैं। लटके के खिलाफ सिर्फ एक निर्दलीय प्रत्याशी ही मैदान में था। लटके को कांग्रेस और NCP ने अपना समर्थन दिया था। भाजपा ने बिजनेसमैन मुरजी पटेल को कैंडिडेट बनाया था। नामांकन दाखिल करने के 4 दिन बाद BJP ने अपने कैंडिडेट का नामांकन पीछे ले लिया। BJP ने कहा कि वो एक विधवा के सामने चुनाव लड़कर महाराष्ट्र की संस्कृति को बदनाम नहीं करना चाहते हैं।

ओडिशा के ​​​धामनगर सीट पर BJP जीती​​​​​

तेलंगाना में मुनूगोड़े विधानसभा सीट पर हुए कड़े मुकाबले में TRS ने भाजपा को हरा दिया। TRS के पूर्व विधायक कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी ने कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी को यहां करीब 10 हजार से भी ज्यादा वोटों से हरा दिया। कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, जिसके बाद यहां चुनाव हुए थे। वहीं कांग्रेस से पलवई श्रावंथी मैदान में थे।

 यह भी पढ़ें : भाजपा ने मुझसे कहा कि गुजरात चुनाव मत लड़िए, सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को हम छोड़ देंगे निजी चैनल के इंटरव्यू के दौरान केजरीवाल ने दावा किया

 

Share this story