74वां गणतंत्र दिवस:कर्तव्य पथ पर अर्जुन-वज्र और ब्रह्मोस का प्रदर्शन, परेड में पहली बार 7 चीजें 

74वां गणतंत्र दिवस:कर्तव्य पथ पर अर्जुन-वज्र और ब्रह्मोस का प्रदर्शन, परेड में पहली बार 7 चीजें

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ 

नई दिल्ली।   पूरा देश आज 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है। 74वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। उनके साथ मुख्य अथिति अब्देल फतेह अलसीसी भी मौजूद थे, जिनका स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान पहली बार भारतीय तोपों ने सलामी दी। अब तक ब्रिटेन में बनी तोपों से सलामी दी जाती थी। इसी के साथ परेड की शुरुआत हो गई है।

ब्रह्मोस मिसाइल ने दुनिया को दिखाई ताकत

गणतंत्र दिवस की परेड में 861 मिसाइल रेजीमेंट की ब्रह्मोस भी शामिल रही। लेफ्टिनेंट प्रज्वल कला के नेतृत्व में दुनिया ने भारत के इस मिसाइल सिस्टम की ताकत देखी। 10:55 AM, 26-

कर्तव्य पथ पर गरजा वज्र गन सिस्टम

कर्तव्य दिवस की परेड में K9-वज्र-टी (स्वत) गन सिस्टम ने भी अपनी ताकत दिखाईगणतंत्र दिवस के परेड में 3-लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंट के कैप्टन नवीन धाटरवाल के नेतृत्व में क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। वाहन आदर्श रूप से लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में सक्रिय सैनिकों के लिए बनाया गया है।

अंग्रेजों की बनाई तोपों की जगह भारतीय तोपों से दी गई सलामी

गणतंत्र दिवस में राष्ट्रगान के दौरान 21 तोपों की सलामी दिए जाने की परंपरा है। अब तक ये सलामी ब्रिटेन में बनी 25-पाउंडर तोपों से दी जाती थी, जो द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान भी इस्तेमाल की गई थीं। इस बार इनकी जगह भारत में बनी 105MM इंडियन फील्ड गन से सलामी दी गई। ये तोपें जबलपुर और कानपुर की गन फैक्ट्री में बनाई गई थीं।

इन्हें 1972 में डिजाइन किया गया था और ये 1984 से सर्विस दे रही हैं। दिल्ली एरिया के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल भवनीश कुमार ने कहा कि 105MM देश में बनी तोपें हैं इसलिए हम इनसे सलामी देना चाहते हैं। यह हमारे लिए गर्व का विषय है।

BSF की ऊंट टुकड़ी में पहली बार महिला अफसर

गणतंत्र दिवस पर पहली बार बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की ऊंटों की टुकड़ी में महिला अफसरों को शामिल किया गया है। सरफेस टु एयर मिसाइल सिस्टम आकाश टुकड़ी का नेतृत्व लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा करेंगीं। इनमें आर्मी के 3 और एयरफोर्स और नेवी की एक-एक मेंबर्स शामिल होंगे।

लेफ्टिनेंट चेतना ने कहा कि उनका सपना पूरा हो गया। चेतना आर्मी एयर डिफेंस यूनिट में पोस्टेड हैं। चेतना के अलावा लेफ्टिनेंट डिंपल भाटी आर्मी की डेयरडेविल्स मोटरसाइकिल टीम का हिस्सा होंगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए वो पिछले एक साल से ट्रेनिंग कर रही हैं।

 

नाग मिसाइल की ताकत

परेड में 17 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट के नाग मिसाइल सिस्टम का प्रदर्शन किया गया। 17 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट का नेतृत्व करने वाले लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ त्यागी ने राष्ट्रपति मुर्मू को सलामी दी।  

परेड में शामिल हुई कैवलरी रेजिमेंट

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर दुनिया की एकमात्र सेवारत सक्रिय घुड़सवार 61वीं कैवेलरी रेजिमेंट शामिल हुई। इनका आदर्श वाक्य 'अश्व शक्ति यशोबल' है। 

गणतंत्र दिवस की परेड में मिस्र का मार्चिंग दल

पहली बार कर्तव्य पथ पर मिस्र के सशस्त्र बलों का संयुक्त बैंड और मार्चिंग दल शामिल हुआ। दल का नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल फत्ताह एल खारासावी ने किया। 

राष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया। इस दौरान 21 तोपों की सलामी दी गई। समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

वॉर मेमोरियल पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस व तीनों सेना प्रमुख भी उनके साथ मौजूद रहे। 

प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है,क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं। देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है। 

इंडियन एयरफोर्स के गरुड़ कमांडो, एयर-फील्ड ऑपरेशन में एक्सपर्ट

इंडियन एयरफोर्स (IAF) की स्पेशल गरुड़ कमांडो फोर्स भी परेड में नजर आएगी। 2004 में बनी इस स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग सबसे ज्यादा 72 हफ्तों तक चलती है। अभी इस फोर्स में 1780 कमांडो हैं। ये एंटी टेरर ऑपरेशन और एयर-फील्ड डिफेंस में एक्सपर्ट होते हैं।

ये सभी तरह के आधुनिक हथियार चलाने में माहिर होते हैं। 2 जनवरी 2016 में पठानकोट एयरबेस पर आतंकवादी हमले के दौरान मोर्चा गरुड़ कमांडोज ने ही संभाला था। इस हमले में 2 सैनिक शहीद हुए थे।

एयरफोर्स के गरुड़ कमांडोज की ट्रेनिंग का ये फोटो इंटरनेट से लिया गया है। एयर और फील्ड ऑपरेशन में इन्हें महारत हासिल होती है।

(एयरफोर्स के गरुड़ कमांडोज की ट्रेनिंग का ये फोटो इंटरनेट से लिया गया है। एयर और फील्ड ऑपरेशन में इन्हें महारत हासिल होती है।)

4. फ्लाई पास्ट में पहली और आखिरी बार दिखेगा विंग्ड स्टैलियन

फ्लाई पास्ट में 44 एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे। इनमें 9 राफेल भी रहेंगे। इनके अलावा C-17, C-130, सुखोई-30 भी फ्लाई पास्ट में शामिल होंगे। ये नेत्र, बजरंग, वर्टिकल चार्ली, ध्वज, रुद्र, बाज, प्रचंड, तिरंगा, तंगैल, गरुड़, अमृत और त्रिशूल फॉरमेशन में उड़ान भरेंगे।

खास बात ये है कि नेवी का इल्यूसिन IL-38 पहली और आखिरी बार परेड में शामिल होगा। निगरानी और एंटी सबमरीन एयरक्राफ्ट 1977 में नेवी में शामिल किया गया था। 42 साल की सेवा के बाद इस साल के आखिर में इसे हटा दिया जाएगा। इसे विंग्ड स्टैलियन भी कहा जाता है।

भारत को पूर्व सोवियत नौसेना से Il-38s एयरक्राफ्ट मिले थे।

(भारत को पूर्व सोवियत नौसेना से Il-38s एयरक्राफ्ट मिले थे।)

5. सिर्फ स्वदेशी हथियारों का डिस्प्ले, अग्निवीर भी परेड में शामिल

परेड में सिर्फ मेड इन इंडिया यानी स्वदेशी हथियारों का डिस्प्ले हो रहा है। यहां तक कि एम्युनिशन भी स्वदेशी हैं। दिल्ली एरिया के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल भवनीश कुमार ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत के तहत सेना कई स्वदेशी इक्विपमेंट्स का प्रदर्शन कर रही है।

इस परेड में K-9 वज्र हॉविट्जर्स, MBT अर्जुन, नाग एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल, ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, आकाश एयर डिफेंस मिसाइल और क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल्स नजर आए। मेजर जनरल भवनीश कुमार ने कहा कि हम स्वदेशी की तरफ मुड़ रहे हैं। वो वक्त दूर नहीं जब हमारे सभी उपकरण स्वदेशी होंगे।

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान सरफेस टु एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम आकाश को भी दिखाया जाएगा।

(गणतंत्र दिवस परेड के दौरान सरफेस टु एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम आकाश को भी दिखाया जाएगा।)

6. पहली बार नारकोटिक्स ब्यूरो की झांकी, दिखेंगे कैनाइन मेंबर्स लिंबू और जैली

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की झांकी पहली बार परेड में दिखाई देगी। नो ड्रग्स इसका मैसेज होगा। इस झांकी में NCB मेंबर्स के अलावा उनके डॉग स्क्वॉड के भी 2 मेंबर्स मौजूद रहेंगे। कैनाइन स्क्वॉड के इन डॉग्स का नाम लिंबू और जैली है। ये कई ऑपरेशन में नशे की खेप पकड़वाने में रोल निभा चुके हैं।

झांकी पर नशा मुक्त भारत का संदेश लिखा होगा। साथ ही इसके मेंबर्स भारत के विविध परिधानों के साथ दिखाई देंगे। इसके जरिए वह यह संदेश देंगे कि साथ मिलकर हम नशा मुक्त भारत का सपना पूरा कर सकते हैं।

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की झांकी। डॉग स्क्वॉड का मेंबर भी नजर आ रहा है।

(फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की झांकी। डॉग स्क्वॉड का मेंबर भी नजर आ रहा है।)

7. देश का सबसे बड़ा ड्रोन शो बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी में

300 साल से चली आ रही बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी 29 जनवरी को होनी है। इस बार इस सेरेमनी में देश का सबसे बड़ा ड्रोन शो होगा। इसमें 3200 ड्रोन शामिल होंगे और शाम के वक्त रायसीना हिल्स पर उड़ान भरेंगे। ये देश की अहम घटनाओं को पेश करेंगे। ड्रोन शो 10 मिनट तक चलेगा।

2022 में 1 हजार ड्रोन ने बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी में हिस्सा लिया था। बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी 17वीं सदी में ब्रिटेन से शुरू हुई थी। भारत में यह 1952 में आई थी।

कर्तव्य पथ पर सेना की ताकत की तस्वीर...

कर्तव्य पथ पर मंगलवार को फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान आर्मी के टैंकों के प्रदर्शन का एरियल व्यू।

(कर्तव्य पथ पर मंगलवार को फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान आर्मी के टैंकों के प्रदर्शन का एरियल व्यू।)

इजिप्ट के राष्ट्रपति अल सीसी मुख्य अतिथि, मोदी से मिलती हैं उपलब्धियां

इस साल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देह फतेह अल सीसी हैं। मिस्र की 120 सदस्यों वाली सैन्य टुकड़ी भी परेड में शिरकत करेगी। अल सीसी की उपलब्धियां PM मोदी से मिलती-जुलती हैं।

मोदी की तरह अल सीसी भी 2014 में प्रधानमंत्री बने थे। दूसरी बार चुनाव हुआ तो पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा सत्ता हासिल की। अल सीसी सेना से जनरल पद से रिटायर हुए थे।

इजिप्ट के राष्ट्रपति अब्देह फतेह अल सीसी की ये तस्वीर मंगलवार की है, जब वे भारत पहुंचे।

(इजिप्ट के राष्ट्रपति अब्देह फतेह अल सीसी की ये तस्वीर मंगलवार की है, जब वे भारत पहुंचे।)

PM मोदी ने पिछली बार पहनी थी उत्तराखंड की टोपी, इस पर केसरिया पगड़ी में नजर आए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परेड से पहले वॉर मेमोरियल गए। शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मोदी केसरिया पगड़ी और सफेद मफलर में नजर आए। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछली बार गणतंत्र दिवस पर कुर्ता-पायजामा पहना था। उनके गले में मणिपुर का पारंपरिक लेंग्यान गमछा था। उन्होंने उत्तराखंड की टोपी पहनी थी, जिस पर ब्रह्मकमल बना था। पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत भी ऐसी ही टोपी पहनते थे।

2022 में गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

(2022 में गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।)

65 हजार दर्शकों के आने की उम्मीद, दिल्ली मेट्रो फ्री सर्विस देगी

सरकार के सूत्रों ने बताया कि इस साल गणतंत्र दिवस परेड में 60-65 हजार दर्शकों के आने की उम्मीद है। टिकट पर क्यूआर कोड स्कैनिंग के बाद ही एंट्री दी जाएगी। 30 हजार दर्शक मेट्रो से यात्रा करेंगे। इन्हें मेट्रो फ्री सर्विस देगी। नया संसद भवन, कर्तव्य पथ, सेंट्रल विस्टा के निर्माण में शामिल मजदूरों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेष निमंत्रण भेजा गया है।

इनके अलावा रिक्शा चालकों और सब्जीवालों को भी बुलाया गया है। इन्हें पहली कतार में जगह दी जाएगी। इस साल मेहमानों और दर्शकों को निमंत्रण पत्र की जगह ई-निमंत्रण भेजा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल करीब 10 हजार दर्शक थे और 2021 में संख्या 25 हजार थी। प्री-कोविड के दौरान एक लाख दर्शकों को परेड देखने की इजाजत दी जाती थी।

दिल्ली में मंगलवार को फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान फ्लाई पास्ट देखते दर्शक।

(दिल्ली में मंगलवार को फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान फ्लाई पास्ट देखते दर्शक।)

23 कल्चरल झांकियां, 503 डांसर्स और पारंपरिक मार्शल आर्टिस्ट करेंगे परफॉर्म

23 कल्चरल झांकियां निकाली जाएंगी। इस दौरान वंदे भारत डांस कॉम्पिटिशन के जरिए चुने गए 503 डांसर्स परेड के दौरान परफॉर्म करेंगे। यूपी, जम्मू-कश्मीर के अलावा गुजरात की झांकी पर नजर रहेगी। गुजरात की झांकी में देश के पहले सौर ऊर्जा संचालित मोढेरा गांव की झलक दिखाई पड़ेगी।

इसकी अगुआई PM मोदी के भाई पंकज मोदी करेंगे। वे गुजरात सरकार में वरिष्ठ सूचना अधिकारी हैं। परेड के दौरान हॉर्स शो और देश की पारंपरिक मार्शल आर्ट्स कलाओं का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 24 जनवरी को ट्रेडिशनल मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू का प्रदर्शन करते मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप के मेंबर्स।

(कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 24 जनवरी को ट्रेडिशनल मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू का प्रदर्शन करते मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप के मेंबर्स।)

परेड में दिखेंगे वीरता पुरस्कार जीतने वाले रोहन रामचंद्र बहीर

देश के 11 बच्चों को इस साल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया गया है। ये सभी गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा होंगे। इनमें महाराष्ट्र के रोहन रामचंद्र बहीर भी होंगे, जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए एक महिला को डूबने से बचाया था।

उनके अलावा आर्ट एंड कल्चर में केरल के आदित्य, तेलंगाना की गौरवी, ओडिशा के संभव मिश्रा और असम की श्रेया भट्टाचार्जी, इनोवेशन में कर्नाटक के ऋषि शिव प्रसन्ना और छत्तीसगढ़ के आदित्य प्रताप, सोशल सर्विस में दिल्ली की अनुष्का जॉली, खेल में जम्मू-कश्मीर की हनाया, गुजरात के शौर्यजीत रजितकुमार और आंध्र की कोलागाटला मीनाक्षी ने भी अवॉर्ड जीते हैं। ये भी परेड में शामिल होंगे।

दिल्ली में मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी से वीरता पुरस्कार ग्रहण करते रोहन रामचंद्र।

( दिल्ली में मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी से वीरता पुरस्कार ग्रहण करते रोहन रामचंद्र।)

गणतंत्र दिवस पर 6 हजार सुरक्षाकर्मी, 24 हेल्प डेस्क

6 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। दर्शकों के लिए 24 हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। भीड़ भाड़ वाली जगहों पर बॉम्ब और डॉग स्क्वॉड तैनात रहेंगे। ऊंची इमारतों पर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। ये किसी भी खतरे से निपटने में सक्षम होंगे। पैराग्लाइडर्स, पैरा मोटर्स, ड्रोन, हैंड ग्लाइडर्स, हॉट एयर बैलून, छोटे एयरक्राफ्ट की उड़ान पर 15 फरवरी तक पाबंदी लगा दी गई है।

2 तस्वीरें, जो दिखाती हैं गणतंत्र के महोत्सव का उत्साह

तस्वीर अमृतसर की है। यहां गणतंत्र दिवस की तैयारियों के दौरान एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल का उत्साह ऐसा नजर आया।

(तस्वीर अमृतसर की है। यहां गणतंत्र दिवस की तैयारियों के दौरान एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल का उत्साह ऐसा नजर आया।)

पंजाब के जालंधर में मंगलवार को गणतंत्र की तैयारियों के दौरान मूंछों को ताव देता RAF जवान।

(पंजाब के जालंधर में मंगलवार को गणतंत्र की तैयारियों के दौरान मूंछों को ताव देता RAF जवान।)

परेड से जुड़े 3 और पॉइंट्स...

1. सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस में से 901 पुलिसकर्मियों का चयन पुरस्कारों के लिए किया गया है। 140 वीरता पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा 80 पुरस्कार नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात पुलिसकर्मियों को मिलेंगे। जम्मू-कश्मीर में तैनात ऐसे पुलिसकर्मी 45 हैं।

2. इस साल 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिला है। ये परेड में शामिल होंगे। 6 लड़कों और 5 लड़कियों को ये पुरस्कार दिया गया है।

3. परेड में 3 परमवीर चक्र विजेता और 3 अशोक चक्र विजेता भी शामिल होंगे।

Share this story