सत्ता सुंदरी के वरण के लिए पश्चिमी यूपी की 58 विधानसभा सीटों पर 623 उम्मीदवार मैदान में

Newspoint24/संवाददाता /एजेंसी इनपुट के साथ
पहले चरण के चुनाव में कुल 623 उम्मीदवार मैदान में हैं और इस चरण में 2.27 करोड़ मतदाता हैं। चुनाव आयोग की ओर से कोविड-19 प्रोटोकॉल का भी पालन कराया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर सैनिटाइजर और मास्क की भी व्यवस्था की गई है।
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत आज सुबह सात बजे 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं। चुनाव आयोग की ओर से कोविड-19 प्रोटोकॉल का भी पालन कराया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर सैनिटाइजर और मास्क की भी व्यवस्था की गई है। पहले चरण में जिन जिलों में मतदान हो रहे है वे सभी प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र के हैं। इस चरण में शामली, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा जिलों में मतदान शुरू हुआ है।
उत्तर प्रदेश: कैराना में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान चल रहे हैं। तस्वीरें पब्लिक इंटर कॉलेज में बने एक मतदान केंद्र की हैं। #UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/ZGVLqGZldk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2022
उत्तर प्रदेश: हापुड़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान चल रहे हैं। तस्वीरें मतदान केंद्र संख्या 257 की हैं। #UPElections2022 pic.twitter.com/YGCFbAjE5v
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2022
Voting for the first phase of #UttarPradeshElections begins, 58 seats going to the polls today; 623 candidates in fray. pic.twitter.com/mY2kMHKyF8
— ANI (@ANI) February 10, 2022
पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार का काम 8 फरवरी शाम पांच बजे बंद हो गया था। पहले चरण के चुनाव में कुल 623 उम्मीदवार मैदान में हैं और इस चरण में 2.27 करोड़ मतदाता हैं। पहले चरण का चुनाव जाट बहुल क्षेत्र में हो रहा है। इस चरण में प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा, सुरेश राणा, संदीप सिंह, कपिल देव अग्रवाल, अतुल गर्ग और चौधरी लक्ष्मी नारायण के राजनीतिक भाग्य का फैसला होना है। वर्ष 2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहले चरण की 58 में से 53 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को दो-दो सीटें मिली थी। इसके अलावा राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का भी एक प्रत्याशी जीता था। पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार का ज्यादातर काम कोविड-19 महामारी के मद्देनजर निर्वाचन आयोग द्वारा रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध लगाए जाने कारण डिजिटल माध्यम से ही किया गया था।
यह भी पढ़ें :